herzindagi
aishwarya and abhishek interview relationship

Birthday Special: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे ये 7 बातें नहीं जानती होंगी आप!

आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके और ऐश्वर्या के रिश्ते से जुड़ी वो 7 बातें जो शायद आपको न पता हों। 
Editorial
Updated:- 2021-02-05, 10:54 IST

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बहुत ही अमेजिंग है। 14 सालों का रिश्ता और खूबसूरत अहसास किसी भी जोड़े के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में एक दशक से ज्यादा बिता चुके हैं। किसी पार्टनर को एक समझदार पार्टनर के अलावा, एक प्यारा सा परिवार और क्या चाहिए क्योंकि इस जोड़े की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है।

कई लोगों को लगता है कि ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत हैं तो अभिषेक बच्चन उन्हें देखते ही उनके फैन हो गए होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते की कुछ खट्टी-मीठी यादें भी हैं जिन्हें आपको जान लेना चाहिए।चलिए अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर इस प्यारे से जोड़े के बारे में कुछ फैक्ट्स जानते हैं।

1. नहीं था लव एट फर्स्ट साइट-

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें देखते ही सभी को प्यार हो जाएगा, लेकिन यकीन मानिए अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए ये रिश्ता लव एट फर्स्ट साइट नहीं था।

aishwarya and abhishek marriage

ये दोनों पहले एक दूसरे के दोस्त थे और दोस्ती को बाद में प्यार में बदला है। इन दोनों की दोस्ती फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' से शुरू हुई थी और फिर 'कुछ ना कहो' में और आगे बढ़ी। उसके बाद फिल्म 'गुरू' तक आते-आते इन्हें प्यार हो गया।

इसे जरूर पढ़ें-ऐश्वर्या राय को हॉलीवुड फिल्मों के हीरो की तरह अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया था प्रपोज़

2. 'कभी अलविदा न कहना' का भी है रोल-

फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' में वैसे तो अभिषेक बच्चन ही थे, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया था। कहते हैं कि ये इतना प्यारा था कि करण जौहर भी इस लव स्टोरी को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए थे।

interesting facts about aishwarya and abhishek

3. बेहतरीन प्रपोजल जिसे ऐश्वर्या मना नहीं कर पाईं-

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज करने के लिए वही अंगूठी ली थी जिसे फिल्म 'गुरू' में इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक ने न्यूयॉर्क का एक प्राइवेट सुईट चुना था।

4. दो करोड़ की शादी-

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में ज्यादा लोग नहीं आए थे। इसे प्राइवेट फंक्शन ही माना गया था और करीबी लोगों को बुलाया गया था। पर एक रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल 2007 को हुई इस प्राइवेट वेडिंग में 2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

5. ऐश्वर्या को पसंद है पति के लिए खाना बनाना-

ऐश्वर्या राय बच्चन को पति अभिषेक बच्चन के लिए खाना बनाना काफी पसंद है। उन्हें लगता है कि वो अपने पति के लिए जब भी समय हो तब खाना बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें-12 साल बाद बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ झगड़े की वजह का खुलासा किया

6. ऐसे जीता ऐश्वर्या का दिल-

अभिषेक ने ऐश्वर्या का दिल जीतने के लिए ओल्ड स्कूल रोमांस अपनाया था। वो कई छोटे-छोटे ऐसे काम करते थे जिससे धीरे-धीरे ऐश्वर्या को प्यार हो गया।

7. अभी तक लेते हैं करियर एडवाइस-

ऐश्वर्या राय बच्चन का करियर करीब 20 साल पुराना है और अभी भी वो अभिषेक बच्चन से अपने करियर को लेकर सलाह लेती हैं। ऐसे ही अभिषेक भी करते हैं। यहां तक कि अपने कमबैक के लिए ऐश्वर्या ने फिल्म 'जज्बा' को चुना क्योंकि अभिषेक बच्चन को उस स्क्रिप्ट से प्यार हो गया था।

अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी यकीनन बहुत खास है। हमारी तरफ से अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit: Abhishek Bachchan instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।