साल 2020 कई लोगों के लिए अच्छा रहा तो कुछ के लिए बुरा। इस साल आई कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, लेकिन धीरे-धीरे लोग अपनी सामान्य जिंदगी में वापस लौट रहे हैं। हालांकि यह साल कई लोगों के लिए खुशियां भी लेकर आया है। बता दें कि कई एक्टर्स हैं, जो इस साल माता-पिता बने। उन्होंने ये गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। इनमें कुछ एक्टर्स पहली बार माता-पिता बने तो कुछ दूसरी बार। वहीं इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि कई टीवी स्टार्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में जो इस साल माता-पिता बने हैं।
दुनिया के पांचवे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दादा बन चुके हैं। अम्बानी परिवार के इस नन्हें मेहमान के आने से पूरा परिवार काफी खुश हैं। वहीं 10 दिसंबर गुरूवार को श्लोका मेहता और आकाश अंबानी एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। श्लोका और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं।
अमृता राव ने पिछले महीने ही बेटे को जन्म दिया है। अमृता और अनमोल ने अपने पहले बच्चे के हाथों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अमृता शादी के चार साल बाद मां बनी हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी की खबर काफी देर में पता लगी थी। वहीं अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस से माफी भी मांगी थी।
शिल्पा शेट्टी इस साल सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस इस बार एक बेटी की मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति करण कुंद्रा ने अपनी बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। एक्ट्रेस की बेटी को सोरोगेट मां ने विदेश में जन्म दिया है। शिल्पा होली पर 23 दिन की बेटी समीशा को घर लेकर आईं थीं। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस शिखा सिंह ने इस साल एक बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी का जन्म 16 जून को सुबह हुआ था। शिखा सिंह और करण शाह ने अपनी बेटी का नाम अलायना सिंह रखा है। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी की परवरिश में बिजी चल रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर और टीवी एक्ट्रेस एकता कौल भी इस साल माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने इस साल 4 जून को एक बेटे को जन्म दिया है। एकता और सुमित अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइडेट नजर आए थे। वहीं एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीाडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:बेहद ग्लैमरस हैं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, पति की तुलना में कमाती हैं करोड़ों रुपये
कल्कि कोचलिन भी इस साल एक बेटे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल 7 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कल्कि अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं। वहीं कल्कि अपनी प्रेग्नेंसी के समय की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती थी। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर अपडेट को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं।
टीवी के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इस साल एक बच्चे के पैरेंट बन गए हैं। उन्होंने इस साल 9 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि पूजा और कुणाल ने इस साल की शुरुआत में रजिस्टर्ड मैरिज की थी।
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की एक्ट्रेस लिसा हेडन दूसरी बार मां बनीं हैं। एक्ट्रेस ने फरवरी के महीने में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। अपने दोनों बेटों के फोटो को शेयर करते हुए लिसा ने अपनी ये खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम लियो रखा है।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक, जानिए Bollywood Divas की बेस्ट फ्रेंड्स के बारे में
बिग बॉस से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की खबर अपनें फैंस से छुपा रखी थी। बेटे के जन्म के बाद उनके पति वीर साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी ये खुशी लोगों के साथ शेयर की थी। बाद में लोगों ने बहुत नेगेटिव रिस्पांस दिया था। वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सपना की मां ने बताया कि उनकी शादी जनवरी में थी, हालांकि लोगों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सपना ने अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।