बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर फिल्म 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी हैं।। महीप कपूर हमेशा बॉलीवुड की सबसे चर्चित पत्नियों में से एक रहीं हैं, लेकिन वह आज खुद का एक ब्रांड चलाती हैं। महीप पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और कई स्टार्स के लिए काम कर चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए ज्वैलरी डिजाइन किए थे। वहीं महीप कई बड़े स्टार्स के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती रहती हैं।
38 वर्षीय महीप सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की चाची हैं। उनकी लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं। सलाना करोड़ों रुपये कमाने वाली महीप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैंऔर अक्सर अपनेपति और बच्चों को सपोर्ट करती नजर आती हैं। आइए जानते हैं महीप कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।
महीप कपूर का मॉडलिंग करियर
महीप कपूर का नाम महीप सिंधू था, लेकिन संजय कपूर से शादी के बाद उन्होंने अपना सरनेम बदल लिया था। बता दें कि महीप मॉडलिंग और फिल्मों में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में एक एल्बम में काम किया था जिसका टाइटल 'निगोड़ी कैसी जवानी है' था। वीडियो एल्बम के अलावा वह पाणिनि राजकुमार के साथ फिल्म 'शिवम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने यह फिल्म नहीं की। उन्होंने पाणिनि राजकुमार के साथ अपने पोस्टर तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
संजय कपूर से पहली मुलाकात
संजय कपूर और महीप कपूर की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। संजय उन्हें देखते ही पहली नजर में पसंद करने लगे थे। महीप कपूर की खूबसूरती और उनके कॉन्फिडेंस से वो काफी प्रभावित हुए थे। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरानउन दिनों का ज़िक्र करते हुए, महीप ने आगे शेयर किया, "यहीं से हमारी दोस्ती बढ़ी और फिर शादी के बंधन में बंध गए।"
बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर की शादी 1997 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम शनाया कपूर और जहान कपूर हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं।
इसे भी पढ़ें:अंबानी से लेकर विरूष्का तक, ये थी इस दशक की सबसे बड़ी शादियां
इनकी बड़ी बेटी शनाया शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान और चंकी पांडेय की बेटी अनन्य पांडेय की बहुत ही करीबी दोस्त हैं। ये भी माना जा रहा है कि अपने कज़न्स की तरह शनाया भी बहुत ही जल्दी बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस की तरह डेब्यू करेंगी। फिल्मों में आने से पहले शनाया बहन जान्हवीं कपूर की फिल्म ‘द कारगिल गर्ल’ में शरन शर्मा को असिस्ट कर चुकी हैं। शनाया अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी नजर आती रहती हैं।
क्यों चर्चा में हैं महीप कपूर
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महीप कपूर की वेबसीरीज'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें वह नीलम कोठारी, भावना पांडे, सीमा खान के साथ नजर आ रही हैं। यह चारों हीरियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। बात करें नीलम की तो वह 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं और भावना पांडे चंकी पांडे की पत्नी हैं। वहीं सीमा खान सोहेल खान की पत्नी हैं। सामने आए वेबसीरीजके ट्रेलर में सबकी केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। इस वेबसीरीज को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।
इसे भी पढ़ें:2020 में इन सितारों को झेलना पड़ा टूटे रिश्तों का दर्द
करोड़ों कमाती हैं महीप कपूर
DreShare की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 में महीप कपूर की कुल संपत्ति की कीमत 55 करोड़ थी। वह सत्यानी फाइन जूल्स के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती हैं और उन्होंने कई ज्वेलरी शोज भी ऑर्गेनाइज किए हैं। महीप को पर्सनल लाइफ में ज्वैलरी डिजाइन और स्केचिंग करना अच्छा लगता था, इसलिए उन्होंने इस प्रोफेशन में आने का फैसला किया।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों