CBSE 10 Board Result:सीबीएसई ने आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल लगभग 2.18 लाख बच्चों ने 10वीं बोर्ड (CBSE 10th Board) की परीक्षा दी थी। 12वीं की ही तरह 10वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी।
Heartiest congratulations and blessings to dear children of Arunachal Pradesh, who have successfully cleared #CBSE Class X and Class XII examinations the results of which have been declared today.
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) May 12, 2023
Some of students might not have performed up to their expectations but they don't…
CBSE 10th Result 2023 Out: 12वीं कक्षा की तरह 10वीं के परिणाम में भी लड़कियां आगे रही हैं। जहां लड़कों को पास होने का प्रतिशत 92.72 है, वहीं 94 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस साल 10वीं कक्षा के कुल 93% बच्चे पास हुए हैं, जबकि साल 2022 में 94% बच्चे पास हुए थे। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में 10वीं बच्चों का पासिंग प्रतिशत सबसे अधिक 99.91% रहा है। लड़कियों का लड़कों से आगे निकलना साफ बताता है कि हमारी बेटियां अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर जमकर मेहनत करती हैं।
इसे भी पढ़ेंःCBSE Board Result में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने प्रतिशत बेहतर रहा परिणाम
2019 में 92.45 प्रतिशत लड़कियां और 90.14 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
2020 में 93.31 प्रतिशत लड़कियां और 90 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
2021 में 99.24 प्रतिशत लड़कियां और 98.89 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
2022 में 95.21 प्रतिशत लड़कियां और 93.80 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
पहले टॉपर के नाम की घोषणा की जाती थी, लेकिन अब से अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई द्वारा टॉपर का नाम घोषित करना बंद कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ेंःChhattisgarh Board की टॉपर बनी विधि भोसले, इन राज्यों में किया बेटियों ने टॉप
10वीं के परिणाम चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in है। आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी सारी डिटेल्स डालकर अपना परिणाम चेक करना है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Jagran Josh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।