CBSE Board Result में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने प्रतिशत बेहतर रहा परिणाम

CBSE 12 Board Result: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम सामने आ चुके हैं। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ बाजी मारी है। आइए जानते हैं परिणाम कितने प्रतिशत बेहतर रहा। 

 
cbse  board result

CBSE 12 Board Result: सीबीएससी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार लंबे समय से किया जा था। 5 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच आयोजित हुई 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सामने आ चुका है। बीते कुछ सालों की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी

cbse result

CBSE 12th Result 2023 Out: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की 12वीं के परिणाम सामने आने के बाद छात्रों को बधाई दी है। इस साल 87.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। लड़कों का पास होने का प्रतिशत 84.67% है, जबकि 90.68 प्रतिशत छात्राएं पास हुई है। सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम बताते हैं कि 6.80% छात्रों ने 90% और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं लड़कियों ने लड़कों से 6.01% बेहतर प्रदर्शन किया है।

देखें पिछले 5 साल के आंकड़े

  • 2018 में 88.31 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और लड़के 78.99 प्रतिशत।
  • 2019 में 88.70 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और लड़के 79.40 प्रतिशत।
  • 2020 में 92.15 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और 86.19 प्रतिशत।
  • 2021 में 99.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और 99.13 प्रतिशत।
  • 2022 में 94.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं और लड़के 91.25 प्रतिशत।

क्या बताते हैं ये आंकड़े

ना सिर्फ सीबीएसई बोर्ड बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों से सामने आ रहे परिणामों में लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि छात्राएं अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर कितनी फोकस्ड रहती हैं।

इसे भी पढ़ेंःChhattisgarh Board की टॉपर बनी विध‍ि भोसले, इन राज्यों में किया बेटियों ने टॉप

CBSE 12 Board Result कैसे करें चेक

आप CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक कीजिए। अब अपनी जानकारी डालें। परिणाम सामने आ जाएगा।

CBSE 12 Board Topper Name

नकारात्मकप्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए सीबीएसई छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन डिस्क्लोज नहीं करता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: ANI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP