दुनिया की सबसे रहस्यमयी चीज इंसानी दिमाग है, जिसपर आज तक डॉक्टर्स रिसर्च कर रहे हैं। इंसानी दिमाग कंप्यूटर से भी तेज दौड़ता है और एक पल में यहां तो दूसरे पल में कहीं और होता है। लेकिन, क्या आपने कभी अपने दिमाग को चुनौती दी है? अगर नहीं, तो आज हम एक ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट आपके लिए लाए हैं, जो मजेदार होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी है। सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। लेकिन, कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसी होती हैं जो हमारा सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं करती हैं बल्कि, हमारे दिमाग की कसरत भी करवा देती हैं।
हाल में हमारे सामने भी एक ऐसी तस्वीर आई है जिसे देखकर दिमाग की कसरत हो गई। जी हां, इस तस्वीर में अगर आप छिपे खरगोश को 5 सेकेंड में ढूंढ निकालती हैं, तो खुद को 'जीनियस' कहलाने का पूरा हक रखती हैं। यह सिर्फ देखने का खेल नहीं, बल्कि आपकी ऑब्जर्वेशन पावर, फोकस और ब्रेन प्रोसेसिंग स्पीड का टेस्ट भी है।
खूबसूरत पार्क वाली यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में ऐसी चीजें होती हैं जो सामान्य नजरों से कुछ और दिखती हैं। वहीं, जब आप ध्यान लगाकर देखते हैं तब सच्चाई सामने आती है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी का भी टेस्ट करती हैं। अगर आप तय समय में छिपी तस्वीर खोज निकालते हैं तो यह आपकी तेज सोचने, निर्णय लेने और क्रिएटिविटी को दिखाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ सकते हैं छिपी महिला? महज 10 सेकेंड का है चैलेंज
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर पहली नजर में एक पार्क की दिखाई देती है। जहां पहाड़ और पहाड़ों पर बर्फ देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, तस्वीर में एक कपल अपना पालतू कुत्ता भी घूमाता दिख रहा है। वहीं, उनके आस-पास कई जानवर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन, जब तस्वीर में छिपा खरगोश ढूंढने की बात आती है तो दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं।
अगर आपको पहली नजर में खरगोश मिल जाता है तो आपका दिमाग तेज ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव भी है। लेकिन, पहली नजर और 5 सेकेंड में आपको खरगोश नहीं मिलता है तो एक बार फिर कोशिश करें और खरगोश को ढूंढ ही निकालें। खरगोश ढूंढने का प्रोसेस चालू करते ही अपने लिए टाइमर भी शुरू करें।
क्या आपको खरगोश दिखाई दिया? अगर आपको अब भी खरगोश नहीं दिखाई दिया तो बता दें, यह लेफ्ट हैंड साइड में जो पेड़ का तना लेटा दिखाई दे रहा है वहीं पर खरगोश छिपा है। खरगोश का रंग भूरा है और वह पेड़ के तने के आगे पहली नजर में दिखाई नहीं दे रहा है। एक बार जब आपको खरगोश दिखाई देगा उसके बाद आपकी नजरें उसपर से नहीं हटेगी। यही, ऑप्टिकल इल्यूजन इमेज का कमाल है।
इसे भी पढ़ें: क्या पहले 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपा चेहरा? यह बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी
ऑप्टिकल इल्यूजन को विजुअल इल्यूजन भी कहा जाता है। जिसका मतलब आंखों का धोखा भी होता है। यह धोखा तब होता है जब आंखें कुछ देखती हैं को माइंड को मैसेज भेजती हैं तब माइंड भी उसे सच समझकर उत्तर देता है। हालांकि, जब हम ध्यान देते हैं तब दिमाग सही जवाब खोज पाता है।
एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि हर दिन एक ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने से दिमाग तेज होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तस्वीरें गहराई से सोचने पर मजबूर करती हैं और दिमाग को फोकस करने में मदद करती हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Jagran.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।