herzindagi
what placing gifted money plant at home means

क्या गिफ्ट में मिला मनी प्लांट घर में लगा सकते हैं?

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें शुभ माना गया है और इन्हें घर में लगाने से घर की उन्नति होती है और घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है।
Editorial
Updated:- 2024-01-02, 16:02 IST

Should We Place Gifted Money Plant At Home: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे हैं जिन्हें शुभ माना गया है और इन्हें घर में लगाने से घर की उन्नति होती है और घर के सदस्यों को तरक्की मिलती है। साथ ही, धन लाभ भी होता है। 

हालांकि इन पेड़ या पौधों को घर में लगाने से जुड़े कई नियम बताये गए हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट। मनी प्लांट को घर में लगाते समय उससे जुड़े जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए तभी लाभ मिलता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मनी प्लांट घर में कभी चुराकर नहीं लगाना चाहिए। वहीं, इसे कभी किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए। ठीक ऐसे ही गिफ्ट किया हुआ मनी प्लांट लगाने से जुड़ी बातों का भी वास्तु में वर्णन मिलता है। 

क्या उपहार में मिला मनी प्लांट घर में लगा सकते हैं? 

gifted money plant ghar mein laga skte hain ya nahi

ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई किसी को उपहार में कोई पौधा दे। विशेष तौर पर अगर वो मनी प्लांट है लेकिन अगर आपको कभी मनी प्लांट मिला है या मिल जाए तो इसे फौरान घर या घर की बालकनी में लगा लें।

यह भी पढ़ें: मनी प्लांट लगाने से पहले मिट्टी में जरूर डालें ये चीजें, घर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को उपहार में मनी प्लांट मिल जाए तो यह उसके घर खुशियों के आगमन का सूचक होता है। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और धन लाभ होने वाला है। 

gifted money plant ghar mein laga skte hain

अगर तंगी, कर्ज, अधिक व्यय की समस्या है तो वह भी दूर होने वाली है। उपहार में मिला मनी प्लांट साक्षात कुबेर देव के प्रसन्न होने को दर्शाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर से धन संकट हमेशा के लिए दूर होने वाला है। 

यह भी पढ़ें: Astro Tips: घर में आने वाली समस्याओं के संकेत दे सकता है मनी प्लांट, जानें कैसे

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको उपहार में मनी प्लांट मिला है तो उसे पहले पूर्व दिशा में रखें फिर अगले दिन दक्षिण दिशा में उसका स्थान बना दें। इससे पौधा में कोई दोष होगा तो वह दूर हो जाएगा।

 

अगर आपको भी किसी ने मनी प्लांट कभी गिफ्ट किया है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि उपहार में मिला मनी प्लांट घर में लगाना चाहिए या नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।