(idol of Lord Kuber) व्यक्ति के जीवन में पैसा बेहद अहम रोल निभाता है। जिससे वह अपनी सारी इच्छाओं को पूरा कर सकता है, लेकिन पैसे न होने के कारण उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और वह तनाव में रहने लग जाता है। ऐसे में आर्थिक रुकावटों से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। बता दें, वास्तु दृष्टिकोण से घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है।
इससे व्यक्ति को कभी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं पड़ेगा और उसका दैनिक जीवन भी संतुलित बना रहता है। अब ऐसे में अगर आप कुबेर देव की मूर्ति को घर में लेकर आ रहे हैं, तो घर की दिशा के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
आइए इस लेख में ज्योतिष और वास्तु एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अगर आप घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो कौन सा दिशा सबसे शुभ है। जिससे आपकी सभी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
किस दिशा में रखें कुबेर देवता की मूर्ति ( which direction is best for Kuber devta)
वास्तु के मुताबिक कुबेर देवता का मुख उत्तर दिशा तरफ होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह दिशा भगवान कुबेर (कुबेर देव मंत्र)के लिए सबसे शुभ है और इससे घर में धन के साथ सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। इसलिए अगर आप कुबेर देवता की प्रतिमा स्थापित करने की सोच रहे हैं, तो उनका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - धन प्राप्ति के लिए इन वास्तु उपायों को आजमाएं, हो सकता है लाभ
कुबेर देवता का मुख इस दिशा में रखें (Keep Kuber Devta's face in this direction)
कुबेर देवता का मुख घर के मुख्य द्वार पर होना चाहिए, ताकि आते हुए लोगों पर कुबेर देव की नजर पड़े। ऐसा कहा जाता है कि इससे धन (धन संबंधित उपाय) और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि जिस स्थान पर आप कुबेर देव की मूर्ति रख रहे है, वह स्थान साफ-सूथरा होना चाहिए। इससे कुबेर देवता बेहद प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: आखिर क्यों झाड़ू पर पैर लगाने की होती है मनाही
कुबेर देवता को स्थापित करने के साथ करें इस मंत्र का जाप (Chant these mantras during Kuber Puja)
अगर आप कुबेर देव की मूर्ति को स्थापित कर रहे हैं, तो उनकी मूर्ति रखने के दौरान इस मंत्र का 11 बार जाप जरूर करें। इससे घर में कभी दुख और दरिद्रता का वास नहीं होगा और घर की आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहती है।
“ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्था गतोsपि वा l या स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाह्रामायंतर: शुचि:”
अगर आप कुबेर देव की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, तो दिशा के बारे में जरूर जानें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों