(wealth vastu remedies) कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। आज कल के दौर में जितनी आमदनी नहीं है। उससे ज्यादा खर्च हो गया है। जिसके कारण व्यक्ति को खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है।
कई बार इसके जिम्मेदार वास्तु दोष भी होते हैं। गलत वास्तु घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जिससे परिवार के सदस्यों में मतभेद, बीमारी, धन संबंधित परेशानियां बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कई तरह की रुकावटों का भी सामना करना पड़ता है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से धन संबंधित ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आर्थिक स्थिरता के लिए करें ज्योतिष उपाय (Vastu remedies for financial stability)
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आर्थिक स्थिरता के लिए धन को हमेशा दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। इस दिशा में तिजोरी, अलमारी, सोना-चांदी आदि चीजें रख सकते हैं। यह दिशा पृथ्वी तत्व को दर्शाता है। जो स्थिरता बताता हैष इस दिशा में रखी गई चीजों का फल कई गुणा अधिक मिलता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि धन रखने वाली चीजों को पश्चिम या दक्षिण दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी (आर्थिक तंगी उपाय) का सामना करना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शनिवार को आकस्मिक धन लाभ के उपाय
ईशान कोण दिशा में रखें एक्वेरियम (Keep aquarium in northeast direction)
घर के ईशान कोण दिशा में एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और घर में इस दिशा की सबसे अधिक अहमियत होती है। इस दिशा को कभी गंदा न रखें। इसेस देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
इस दिशा को रखें खाली (keep this direction vacant)
घर के मध्य भाग को ब्रह्म (ब्रह्म मुहूर्त उपाय)स्थान कहा जाता है। इस स्थान को ईशान कोण दिशा की तरह साफ-सुथरा और खाली रखें। इस स्थान पर आप सोफा, मेज और भारी सामान रख सकते हैं। इससे पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है और आरोग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - पंडित जी से जानें धन प्राप्ति के 10 आसान उपाय
इस दिशा में रखें घोड़े की तस्वीर (Place the picture of a horse in this direction)
पेंटिंग से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से सही दिशा में लगाई गई पेंटिंग धन और समृद्धि को आकर्षित करती हैं। इसके लिए आप सात घोड़ों के दौड़ते हुए पेंटिंग को अपने लिविंग रूम के पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे घर का वातावरण सुख और शांति से परिपूर्ण रहेगा और व्यक्ति को नए अवसरों की भी प्राप्ति हो सकती है।
वास्तु के हिसाब से धन प्राप्ति के लिए इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों