Astro Tips: घर में आने वाली समस्याओं के संकेत दे सकता है मनी प्लांट, जानें कैसे

Money Plant Astro Tips: मनी प्लांट घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन इस पौधे से जुड़े कुछ ऐसे संकेत हैं जो ये बताते हैं कि आपके भविष्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 

money plant astrology tips

मनी प्लांट को धन का पौधा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में ये पौधा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ज्योतिष की मानें तो मनी प्लांट को लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन का आगमन होता है।

लेकिन कई बार इस पौधे को घर में लगाने से भी आपके घर में धन की हानि होती है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि अगर आप इसे सही तरीके से या फिर सही जगह और वास्तु की चित दिशा में नहीं लगाती हैं तो ये आपके जीवन में धन हानि का कारण बन सकता है।

यही नहीं कई बार घर में लगा हुआ मनीप्लांट आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं का संकेत भी देता है। मनी प्लांट कैसे आने वाली परेशानियों के बारे में बता सकता है इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से विस्तार से जानें।

मनी प्लांट का अचानक से सूखना

money plant astrology tips in home

ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो बहुत कम देखभाल के बाद भी आसानी से बढ़ सकता है। यही नहीं इसे धन के संकेत के रूप में भी देखा जाता है इसलिए लोग इसे घर में जरूर लगाते हैं।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में लगा हुआ मनी प्लांट अचानक से सूख जाता है तो समझें कि कोई बड़ी परशानी आपके घर में आ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपका धन किसी बेकार जगह पर व्यय हो जाए। हालांकि अगर तेज धूप या सही स्थान पर न रखने की वजह से ये सूख जाता है तो आपको कोई नुकसान होने के संकेत नहीं मिलते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

मनी प्लांट का घर से चोरी होना

ज्योतिष और वास्तु में मान्यता है कि अगर आप मनी प्लांट किसी दूसरे के घर से लेकर लगाते हैं तो आपके घर में पैसा दिन दोगुना रात चौगुना बढ़ने लगता है, लेकिन अलग आपके घर में लगा हुआ मनी प्लांट कभी चोरी हो जाए तो समझें कि आपको धनहानि हो सकती है। इसलिए वास्तु में कभी भी इस पौधे को घर के बाहर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है।

मनी प्लांट का समय के साथ न बढ़ना

money plant tips

इस पौधे को आप घर में जैसे-जैसे बढ़ते देखते हैं आपके घर में उतनी ही गति से समृद्धि भी बढ़ती है। लेकिन अगर आप मनी प्लांट लगाएं और ये बिल्कुल भी न बढ़े तो समझें कि आपके धन में भी वृद्धि न होने के संकेत हैं। इस स्थिति में आप किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं क्योंकि संभव है कि आपने इसे सही दिशा में न लगाया हो और आप इसकी ठीक से देखभाल न कर रहे हों।

इसे जरूर पढ़ें:मनी प्लांट को बड़ा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ये आसान हैक्स अपनाएं

घर में मनी प्लांट लगाने के फायदे

अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ है तो बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है। इससे हमेशा घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आपकी नौकरी या व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। ये पौधा आपके घर में धन के योग बनाने में मदद करता है।

किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

money plant is good for home

  • वास्तु के अनुसार मनी प्लांट सही दिशा में लगाना ज़रूरी होता है नहीं तो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस पौधे के लिए अग्निकोण सबसे सही दिशा मानी जाती है।
  • मनी प्लांट को घर के साउथ ईस्ट कार्नर में लगाने से ये धन को आकर्षित करता है।
  • इस पौधे को कभी भी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में समस्याएं हो सकती हैं।
  • मनीप्लांट को शुक्र से संबंधित पौधा माना जाता है और इसे ईशान कोण में लगाने से नुकसान हो सकते हैं।
  • मनी प्लांट को दरवाज़े के माध्यम से लगाना चाहिए उसको ज़मीन पर नहीं गिरने देना चाहिए या फिर उसको लटकाना नहीं चाहिए।
  • मनी प्लांट की लताओं में कभी रस्सी या धागा नहीं बांधना चाहिए।
  • मनी प्लांट का हरा रंग और धन बुध के कारक होते है इसीलिए मनी प्लांट का पौधा बुधवार को रेवती नक्षत्र में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

घर में मनी प्लांट होने से घर के वास्तु दोषों का निवारण होता है और परिवार में सुख समृद्धि आती है, लेकिन कुछ संकेत आने वाली परेशानियों के संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए आप इससे जुड़ी बातें जरूर याद रखें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP