वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो प्राकृतिक तत्वों के साथ सामंजस्यपूर्ण रहने पर जोर देता है। हम अपने घर में जितनी भी चीजें रखते हैं उनके लिए वास्तु के नियमों को जरूरी माना जाता है। यही नहीं घर में रखे पौधों को भी वास्तु के अनुसार लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही कुछ पौधों में से एक है मनी प्लांट। अगर हम वास्तु की बात करें तो यह पौधा यदि आप सही स्थान पर रखती हैं तो आपके घर में समृद्धि आती है।
वहीं इस पौधे को कुछ स्थानों पर न रखने की सलाह भी दी जाती है। आपने कई लोगों के घरों में यह पौधा घर के बेडरूम में रखा हुआ देखा होगा। सवाल यह उठता है कि क्या यह पौधा घर के बेडरूम में लगाना चाहिए? क्या बेडरूम में रखा मनी प्लांट आपके घर के लिए समृद्धि ला सकता है? ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए हमने ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें इसके बारे में विस्तार से।
मनी प्लांट को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक
मनी प्लांट अपने हरे-भरे पत्ते और दिल के आकार की पत्तियों के लिए एक विशिष्ट पौधा माना जाता है। वास्तु में इसे समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। धारणा यह है कि पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और इसे आपके निवास स्थान में प्रवाहित करता है, जिससे वित्तीय कल्याण को बढ़ावा मिलता है।
सही दिशा में रखा हुआ मनी प्लांट है फलदायी
वास्तु विभिन्न गतिविधियों के लिए विशिष्ट दिशाओं पर जोर देता है। उत्तर दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी है, इसलिए मनी प्लांट लगाने के लिए यह एक आदर्श दिशा मानी जाती है। इसे हमेशा शुभ स्थानों पर ही लगाने की सलाह दी जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या मनी प्लांट को घर की दक्षिण दिशा में लगाना शुभ है?
क्या मनी प्लांट को बेडरूम में लगाया जा सकता है
वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को आप बेडरूम में लगा सकते हैं। इस स्थान पर लगा हुआ मनी प्लांट आपके घर में धन को आकर्षित कर सकता है और पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को मजबूत करने में मदद करता है। अगर आप बेड़रूम में मनी प्लांट रख रही हैं तो आपको इसे कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा या इसी कोने में रखना चाहिए, इस स्थान को धन तत्व से संबंधित माना जाता है।
बेडरूम में रखा है मनी प्लांट तो रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप घर के बेडरूम में मनी प्लांट रख रही हैं तो इस वास्तु सकारात्मक ऊर्जा को निर्बाध रूप से प्रवाहित करने के लिए अव्यवस्था मुक्त वातावरण बनाए रखना जरूरी है। सुनिश्चित करें कि मनी प्लांट किसी अव्यवस्था के बीच न हो और इससे किसी प्रकार की बाधा भी नहीं होनी चाहिए।
इस पौधे के आस-पास किसी तरह का कचरा इकठ्ठा न करें और न ही इसे ऐसी जगह रखें जहां से बेड में सोने वाले लोगों को समस्याएं हों। संतुलित ऊर्जा प्रवाह सुनिश्चित करते हुए मनी प्लांट को बिस्तर के चारों ओर मुक्त आवाजाही में बाधा नहीं डालनी चाहिए।
मनी प्लांट, पृथ्वी तत्व से संबंधित होने के कारण, शयन कक्ष के भीतर ऊर्जा को संतुलित करने में योगदान देता है, इसलिए इसे बिस्तर के बगल के स्थान में रखना चाहिए, लेकिन इसे ऐसी जगह न रखें जहां सोते समय आपके पैर इसकी तरफ आएं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या मनी प्लांट की भी होती है पूजा? जानें इसके फायदे
मनी प्लांट घर में कब लगाना चाहिए?
अगर आप वास्तु के अनुसार पौधों को लगा रही हैं तो मनी प्लांट आपको शुक्रवार के दिन घर में लगाना चाहिए। यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनाने हैं तो इस पौधे को शुक्रवार के दिन ही बेडरूम में रखें और माता लक्ष्मी से धन-धान्य की प्रार्थना करें। इससे बिना वजह के झगड़ों से मुक्ति मिलेगी और आपसी संबंध मजबूत होंगे।
बेडरूम में मनीप्लांट लगाने के फायदे
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट आपके घर के लिए सकारात्मकता को आमंत्रित करते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव को कम करते हैं। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट भी धन और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे घर में लगाने से जीवन में सकारात्मक तरंगें प्रवेश करती हैं और खुशहाली का कारण बनती हैं।
अगर आप घर के बेडरूम में मनी प्लांट रखती हैं तो आपको वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जिससे घर में समृद्धि बनी रहे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों