Kya Money Plant Ki Puja Karni Chahiye: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ या पौधे हैं जिन्हें शुभ माना गया है। वहीं, धार्मिक दृष्टि से इन पेड़-पौधों की पूजा का भी विधान है। ऐसा ही एक शुभ माना जाने वाला पौधा है मनी प्लांट। मनी प्लांट को घर में रखना बहुत लाभदायक होता है।
वहीं, लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि तुलसी के पौधे की तरह क्या मनी प्लांट की भी पूजा करनी चाहिए या मनी प्लांट की पूजा क्या हो सकती है और अगर हां तो क्या हैं मनी प्लांट की पूजा करने के लाभ। इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। मान्यता है कि मनी प्लांट को घर में रखने से कैसी भी आर्थिक समस्या फिर चाहे वो पैसों की तंगी हो या अधिक खर्च हो, धन व्यय हो या कर्ज की परेशानी हो या अटका हुआ धन हो आदि सभी दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: मनी प्लांट दान करना चाहिए या नहीं?
घर में मनी प्लांट अगर सही दिशा यानी कि दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में दीपक जलाने के लाभ) में रखा गया हो तो इससे घर में धन का आगमन होता है, आय के स्रोत बढ़ते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, मनी प्लांट का घर में होना मां लक्ष्मी के वास को घर में स्थापित करता है। सुख-समृद्धि को घर लाता है।
यह भी पढ़ें: क्या गिफ्ट में मिला मनी प्लांट घर में लगा सकते हैं?
यूं तो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट की पूजा का कोई वर्णन नहीं मिलता है लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसकी पूजा की जा सकती है। असल में मनी प्लांट की पूजा की कोई विधि नहीं है बस मनी प्लांट में रोजाना जल के साथ दूध डालना चाहिए। यह मनी प्लांट की पूजा के समान ही माना जाता है।
अगर आपके घर में मनी प्लांट रखा हुआ है या आप मनी प्लांट घर लाना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर मनी प्लांट की पूजा करनी चाहिए या नहीं और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।