herzindagi
Bollywood Movies

रियल कपल्स की लव स्टोरी दिखाती हैं ये बॉलीवुड मूवीज

ऐसी कई बॉलीवुड मूवीज हैं, जो रियल लाइफ कपल्स की लव स्टोरी के बारे में बताती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2023-01-20, 15:00 IST

बॉलीवुड मूवीज एंटरटेनमेंट का एक अच्छा साधन है। अमूमन लोग अपनी पसंद-नापसंद के अनुसार मूवीज देखना पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी ओर निर्माता भी कई तरह की फिल्मों को बनाते हैं। जहां कुछ फिल्में पूरी तरह से काल्पनिक होती हैं, वहीं कुछ बॉलीवुड फिल्में वास्तविक जीवन को दर्शाती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनाई गई हैं, जो रियल लाइफ लव स्टोरी को दर्शाती हैं। इन प्रेम कहानियों से भले ही अधिकतर लोग अनजान हों, लेकिन निर्माता व निर्देशक द्वारा इन्हें परदे पर साकार करने के बाद लोगों ने इन्हें करीब से देखा और जाना।

फिल्म को भले ही अपीलिंग बनाने के लिए उसमें कुछ काल्पनिक चीजों का सहारा लिया जाता है। लेकिन फिर भी इन फिल्मों में दिखाई जाने वाली लव स्टोरी एकदम सच्ची हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें रियल लाइफ लव स्टोरी दिखाई गई हैं-

गुरु

Guru

साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म, गुरु, बिजनेसमैन, धीरूभाई अंबानी के वास्तविक जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म को मणिरत्नम द्वारा निर्देशित किया गया था और इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन (ऐश्वर्या राइ और अभिषेक की शादी की मिस्ट्री) मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक का किरदार धीरूभाई अंबानी पर आधारित था, वहीं ऐश्वर्या ने उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने अभिषेक के संघर्ष के दिनों में उसका साथ दिया था, ठीक उसी तरह जैसे धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी, कोकिलाबेन ने उन्हें एक सफल व अमीर आदमी बनने की यात्रा में हमेशा अपने पति का साथ दिया था।

इसे जरूर पढ़ें:बबीता जी से लेकर बाबू जी तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की स्टार कास्ट

जोधा अकबर

jodha akbar

साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म जोधा अकबर एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म जोधा अकबर मुगल सम्राट अकबर और एक राजपूत राजकुमारी, जोधा की सोलहवीं शताब्दी की प्रेम कहानी है। उन दोनों ने राजनैतिक कारणों से शादी की थी, लेकिन बाद में उनके बीच सच्चा प्यार हो गया। यह एक ऐतिहासिक प्रेम कथा है, जिसे आज भी लोग देखना व सुनना पसंद करते हैं। इस मूवी को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था।

मैरी कॉम

marrycom

मैरी कॉम को अपनी बेहतरीन बॉक्सिंग के लिए जाना जाता है और उनकी जिदंगी पर भी मूवी बन चुकी है मैरी कॉम। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, दर्शन कुमार और सुनील थापा मुख्य किरदारों में नजर आए थे। साल 2014 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में मणिपुर की एक युवा महिला की कहानी बताती है। जब वह जिम चलाने वाले जाने-माने कोच सिंह से मिलीं, तो उन्होंने फाइटर बनने का फैसला किया। साथ ही, अपनी मेहनत और हिम्मत से वह चैंपियन बनीं। इस बीच उसे अपने दोस्त ओनलर से प्यार हो गया था और उसने शादी कर ली। शादी के बाद मैरी ने सुंदर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उस दौरान उसे लगा कि उसके सारे सपने चूर-चूर हो गए। लेकिन उनके पति ने उन्हें उसके बॉक्सिंग के अपने जुनून को जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उसके साथ एक सपोर्ट के रूप में खड़े रहे। जिससे बाद में वह विश्व चैंपियन बन पाईं।

इसे जरूर पढ़ें:इन फेमस डांसर ने बिग बॉस के शो में मचाया धमाल

द स्काई इज पिंक

इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा (प्रियंका चोपड़ा का करियर) जोनस ने एक कपल की भूमिका में नजर आए थे। ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ ने इस कपलकी बेटी और बेटे के किरदार निभाए। फिल्म शोनाली बोस द्वारा निर्देशित थी। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक कपल की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जिन्होंने 25 साल साथ बिताए। उनकी बेटी पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थीं। उन्होंने अपने रिश्ते और प्यार के साथ-साथ अपनी बेटी की बीमारी को भी समझदारी से हैंडल किया। जीवन में चुनौतियों का सामना करने के बाद भी वे बेहद खुश रहे। यह फिल्म प्रेम की सच्ची कहानी के साथ-साथ परिवार की साहसी यात्रा को भी दर्शाती है।

आपने इनमें से किन फिल्मों को अब तक देखा है और आपको ये कैसी लगीं? हमें अवश्य बताइएगा। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।