बॉलीवुड सेलेब्स को इन अनोखी चीजों का है ऑब्सेशन

बॉलीवुड सेलेब्स को कई चीजों का ऑब्सेशन है। जानिए इस लेख में। 

Bollywood Celebs Obsession in hindi

बॉलीवुड सेलेब्स भले ही एक पब्लिक फिगर हों और इसलिए वह हमेशा खुद को एक बेहतर तरीके से रिप्रेजेंट करना चाहते हों। लेकिन फिर भी वे वास्तव में हैं तो इंसान ही। इसलिए उनकी पसंद-नापसंद कई बार आम लोगों की तरह होती है। उन्हें भी सामान्य लोगों की तरह कुछ चीजों का ऑब्सेशन हो सकता है। जिनके बारे में उनके फैन्स को पता ही नहीं होता है।

चूंकि बॉलीवुड सेलेब्स कामयाबी का स्वाद चखने के बाद एक रॉयल लाइफ जीना पसंद करते हैं। इसलिए कई बार उनका ऑब्सेशन उनकी लैविश लाइफ से भी जुड़ा हो सकता है या फिर वह काफी अतरंगी भी हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पॉपुलर बॉलीवुड सेलेब्स और उनके ऑब्सेशन के बारे में बता रहे हैं-

अमीषा पटेल

Amisha Patel

कहो ना प्यार है जैसी सुपरडुपर हिट फिल्म में नजर आ चुकी अमीषा पटेल को पिंक कलर का ऑब्सेशन है या यूं कहें कि वह पिंक कलर को लेकर वह पूरी तरह से दीवानी हैं। उनके घर का ज्यादातर हिस्सा गुलाबी रंग में बना है। यहां तक कि उनके वार्डरोब में भी ज्यादा आउटफिट पिंक कलर के हैं।

सनी लियोनी

सनी लियोनी का ऑब्सेशन काफी अजीब है। वह अपने पैरों की क्लीनिंग को लेकर कुछ ज्यादा ही अलर्ट रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनी लियोनी को हर 15 मिनट के बाद अपने पैर धोने की अजीब आदत है। शायद क्लीनिंग से जुड़ा ये ऑब्सेशन उनके लिए आगे चलकर परेशानी भी खड़ी कर दे।

इसे भी पढ़ें-अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स इन अजीब अंधविश्वासों पर करते हैं भरोसा

सलमान खान

Salman Khan

बालीवुड के दबंग खान खुशबू के शौकीन हैं। जी हां, सलमान खान को अपने घर में दुनियाभर के तरह-तरह के साबुन इकट्ठा करने का ऑब्सेशन है। यहां तक कि वे हैंडमेड, डिजाइनर और हर्बल हर तरह के साबुन को कलेक्ट करते हैं। हालांकि, हर्बल साबुन उन्हें काफी पसंद हैं। इस तरह, अगर सलमान को बॉलीवुड में सबसे अच्छी महक वाला आदमी कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

प्रीति जिंटा

Preeti Zinta

बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल यानी प्रीति जिंटा को भी क्लीनिंग काफी पसंद है। हालांकि, उनका क्लीनिंग ऑब्सेशन बाथरूम से जुड़ा है। वह ऐसी किसी भी जगह पर नहीं रूकती हैं, जहां का बाथरूम गंदा हो। यहां तक कि किसी भी होटल के कमरे में स्टे करने से पहले वह उसके बाथरूम को अवश्य चेक करती हैं। अगर वह एकदम क्लीन व आर्गेनाइज्ड होता है, तभी वह उस होटल या रूम में चेक इन करती हैं।

सैफ अली खान

bollywood celebs these obsession

सैफ अली खान सही मायने में नवाब हैं। सैफ अली खान को एक बड़े बाथरूम का ऑब्सेशन है। यहां तक कि उनका बाथरूम उनके बेडरूम जितना ही बड़ा है, जिसमें एक लाइब्रेरी और एक टेलीफोन एक्सटेंशन है। यकीनन सैफ अली खान को एक रॉयल लाइफ जीना काफी पसंद है।

इसे भी पढ़ें-इन बॉलीवुड सेलेब्स के हैं अपने ऐप्स

रेखा

रेखा को अपने साड़ियों के बेहतरीन कलेक्शन के लिए जाना जाता है। उन्हें कांजीवरम साड़ियां पहनना काफी पसंद है। लेकिन साड़ियों के अलावा रेखा को लिपस्टिक का भी ऑब्सेशन है। उनके पास लिपस्टिक का बहुत बड़ा कलेक्शन है। हालांकि, पब्लिक अपीयरेंस के दौरान रेखा रेड या चॉकलेट रंग की लिपस्टिक लगाना अधिक पसंद करती हैं।

तो आपको किस सेलेब का ऑब्सेशन सबसे अजीब या अच्छा लगा? अपनी राय भी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP