अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स इन अजीब अंधविश्वासों पर करते हैं भरोसा

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स कितने अजीब अंधविश्वासों पर यकीन करते हैं? आखिर सलमान के ब्रेसलेट का काम क्या है?
Shruti Dixit

अंधविश्वास से जुड़ी कई मान्यताएं होती हैं जिनपर अधिकतर लोग यकीन करते हैं। भारत में हमेशा से ही ऐसी बातों पर यकीन किया जाता रहा है। अधिकतर लोग सफलता या फिर डर के कारण कई सारे रिवाज फॉलो करने लगते हैं। जहां तक सफलता की बात है तो हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहते हैं। अपनी फिल्मों की सफलता और खुशहाली के लिए वो अलग-अलग चीज़ें करते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स के कुछ सुपरस्टीशन के बारे में। 

 

1 अमिताभ बच्चन-

अमिताभ बच्चन भी बहुत सारे रीति-रिवाजों को मानते हैं और वो यहां बात धर्म या कर्म की नहीं बल्कि क्रिकेट की हो रही है। अमिताभ बच्चन क्रिकेट का लाइव मैच नहीं देखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे इंडिया मैच हार जाएगी। इसका खुलासा उन्होंने 2019 के 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के एक एपिसोड में किया था।

इसे जरूर पढ़ें- अमिताभ बच्चन के घर जलसा में फिल्माई गई हैं इतनी फिल्में, जानिए इसके बारे में अन्य फैक्ट्स

 

10 रणवीर सिंह-

रणवीर सिंह किसी समय बहुत बीमार पड़ा करते थे और उनकी मां ने उनके पैर में काला धागा बांधा था। रणवीर के मुताबिक वो काला धागा उन्हें बचाने के लिए बहुत जरूरी है। 

इनके बारे में जानकर आपको कैसा लगा? आप ऐसी किस बात पर यकीन करते हैं ये हमें कमेंट बॉक्स पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Wikipedia/ Celeb Instagram Page/ Rediff

2 सलमान खान-

हमारे सल्लू भाई अपने ट्रेडमार्क ब्रेसलेट के बिना कहीं नहीं जाते हैं और उस ब्रेसलेट को हमेशा इस्तेमाल करते हैं। सलमान के पिता सलीम खान हमेशा इसे पहनते थे और उन्होंने ही ऐसा ब्रेसलेट सलमान खान को बनवा कर दिया। इसका पत्थर फिरोज़ा कहलाता है जो जीवन से नेगेटिविटी को खत्म करता है। 

3 दीपिका पादुकोण-

दीपिका पादुकोण का मानना है कि अगर वो अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं तो उनकी फिल्में हमेशा हिट होती हैं। 

4 ऋतिक रोशन-

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने काम को लेकर हमेशा ही जाने जाते हैं और वो हमेशा पॉजिटिव माइंडसेट से रहते हैं। ऋतिक अपने एक्स्ट्रा अंगूठे को लकी मानते हैं और वो फिल्मों से लेकर इवेंट्स तक सभी में इसे फ्लॉन्ट करते हैं। 

5 शाहरुख खान-

बॉलीवुड के किंग खान की बात करें तो उन्हें नंबर 555 से प्यार है। न्यूमेरोलॉजी के इस नंबर पर वो बहुत भरोसा करते हैं और उनकी सभी गाड़ियों में नंबर प्लेट भी ऐसा ही है। 

 

6 रणबीर कपूर-

रणबीर कपूर की बात करें तो नंबर 8 को वो अपने लिए लकी मानते हैं। आलिया भट्ट के शादी के कलीरे से लेकर गाड़ी के नंबर प्लेट तक 8 नंबर की बहुत ज्यादा अहमियत है। इसे वो इन्फिनिटी साइन के हिसाब से भी देखते हैं। 

7 बिपाशा बसु-

हॉट और टैलेंटेड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को बुरी नजर से बचने के लिए ईवल आई का इस्तेमाल करना बहुत पसंद है। वो शनिवार के दिन अपनी गाड़ी में नींबू मिर्च लगाने का रिवाज भी फॉलो करती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें बिपाशा बसु के ये ब्यूटी सीक्रेट्स

 

8 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-

शिल्पा शेट्टी भी क्रिकेट की फैन हैं और उनके पास अपनी क्रिकेट टीम भी है। वो जब भी क्रिकेट ग्राउंड पर जाती हैं तो अपनी कलाई पर दो घड़ियां पहनती हैं। इतना ही नहीं जब दूसरी टीम बैटिंग कर रही होती है तो वो बैठते समय अपने पैरों को क्रॉस कर लेती हैं और जब उनकी खुद की टीम होती है तो वो अपने पैरों को खोल लेती हैं। 

9 अक्षय कुमार-

रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार अपनी फीस हमेशा कुछ ऐसे सेट करते हैं कि उनका जोड़ नंबर 9 बने। साथ ही साथ, वो किसी भी खाली शीट पर ऊं बनाए बिना कुछ नहीं लिखते। 

Bollywood Actress Bollywood couples Interesting facts Superstitions