दुनिया में तेजी से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है और हम सभी टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इस क्रम में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। एक समय था, जब बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए पत्रों का सहारा लेते थे, लेकिन आज के समय में चीजें काफी बदल चुकी हैं। अब वह इंस्टाग्राम या ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं। इतना ही नहीं, अब फैन्स से सीधे कनेक्ट करने के लिए उनका अपना एक ऐप भी है। इस ऐप में वह ना केवल अपनी एक्टिविटीज के बारे में बताते हैं, बल्कि यह फैन्स से कनेक्ट होने का भी एक अच्छा तरीका है।
अगर बॉलीवुड सेलेब्स के ऐप की बात की जाए तो इसमें सोनम कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका अपना खुद का ऐप है-
बॉलीवुड की फैशनिस्ता मानी जाने वाली सोनम कपूर ने पहली बार अप्रैल 2016 में अपना आधिकारिक ऐप लॉन्च किया था। इस तरह वह इमोटिकॉन्स की अपनी रेंज रखने वाली पहली भारतीय हस्ती बन गईं। इस ऐप में वह ना केवल अपने स्टाइल टिप्स शेयर करती हैं, बल्कि अपनी फिटनेस से लेकर फूड और लाइव स्ट्रीम भी देती हैं, जहां उनके प्रशंसक उनके साथ सीधे चैट कर सकते हैं। इस तरह उनका ऐप उन्हें अपने फैन्स के साथ सीधे कनेक्ट होने का मौका देता है।
इसे जरूर पढ़ें:कोई गोल्ड मेडलिस्ट तो कोई एमबीए, जानें बॉलीवुड की इन पढ़ी-लिखी एक्ट्रेसेस के बारे में
आलिया भट्ट का ऐप अन्य सभी सेलेब्स से काफी अलग है। दरअसल, आलिया के ऐप में वह एक लाइव सिमुलेशन मोबाइल गेम में एक कैरेक्टर है जिसमें वह प्लेयर की सबसे अच्छी दोस्त है। यह गेम कई इंटरैक्टिव गतिविधियों की पेशकश करता है जैसे कि डिजाइनर कपड़े पहनना, डांस करना, फोटोशूट करना, इंटरव्यू देना आदि।
दिशा पटानी को लोग उनकी फिटनेस के लिए जानते हैं, लेकिन वह डिजिटली भी काफी आगे हैं। अभिनेत्री दिशा पटानी का भी अपना एक ऐप है, एमएस धोनी की एक्ट्रेस के ऐप में लाइव ब्रॉडकास्ट से लेकर बिल्ड इन प्लेलिस्ट, इवेंट टिकट आदि विशेषताएं शामिल हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी बीइंग इनटच नाम से एक ऐप लॉन्च कर चुके हैं। यह उनकी लाइफ से लेकर वर्कआउट रूटीन, उनके फेवरिट फूड व अन्य कई चीजों की जानकारी प्रदान करता है। इसमें उनके ब्रांड, बीइंग ह्यूमन के लिए एक जॉब टैब (यदि आप रुचि रखते हैं) भी है। इतना ही नहीं, ऐप में लिस्टेड ब्रांड्स पर भी उनके फैन्स को कुछ छूट भी मिलती हैं। निश्चित रूप से सलमान खान के सभी प्रशंसकों के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।
फिल्म आई और सिंह इज ब्लिंग आदि में नजर आ चुकी एमी जैक्सन का भी अपना एक ऐप है। इसमें इन-ऐप सोशल फीड, पुश नोटिफिकेशन, फीचर्ड वीडियो, सुपरस्टार पोस्ट, कॉन्टेस्ट, सुपरफैन बैज, वॉलपेपर, रिंगटोन और लाइव ब्रॉडकास्ट जैसी विशेषताएं हैं। एमी का यह ऐप यकीनन काबिले-तारीफ है। उनके इस ऐप पर गूगल प्ले पर 4.6 स्टार रेटिंग मिली है।
रॉकस्टार एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी अपना ऐप लॉन्च करके डिजिटली सेलेब क्लब में शामिल हो चुकी हैं। उनका ऐप लेटेस्ट अपडेट देने के साथ-साथ लाइव वीडियो भी देता है। इतना ही नहीं, इस ऐप में कॉन्टैस्ट की सुविधा भी है। जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:ये 4 एप आपकी हेल्थ का रखेंगी बेहतर ख्याल
तो अब आप अपने फोन में किस बॉलीवुड स्टार के ऐप को डाउनलोड करना पसंद करेंगे? यह हमें फेसबुक पेज पर अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।