टीवी या पुरानी फिल्मों में सास-बहू के रिश्ते को बेहद अलग और चटपटे तरीके से दिखाया गया, जहां दोनों की आपस में एक-दूसरे से कभी नहीं जमती है। अक्सर सास या बहू में से किसी एक को विलेन के रूप में ही दिखाया जाता है, यही कारण है कि भारतीय समाज में भी इस रिश्ते को लेकर कई तर्क देखने को मिलते हैं। भारतीय समाज की यह धारणा है कि न तो कभी सास अपनी बहू को बेटी जैसा दर्जा दे पाती है और न ही बहू अपनी सास को मां की तरह अपना पाती है।
हालांकि समय के साथ यह सोच बदलती हुई नजर आती है, पहले की तरह अब सास-बहू के बीच तकरार देखने को नहीं मिलती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सास-बहू की कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिनके बीच मां और बेटी जैसा तालमेल देखने को मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड डीवाज और उनकी सास के बीच के रिश्तों के बारे में बताएंगे, तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन इंटरेस्टिंग सास-बहू की जोड़ियों के बारे में-
2022 के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक्टर विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और मां वीणा कौशल साथ में नजर आ रही थीं। यह पहली बार था जब कैटरीना और उनकी सासू मां को पहली बार साथ में को साथ में देखा गया।
फोटो में कैटरीना वीणा की गोद में बैठी हुई हैं और विना ने उन्हें गले लगाया है। दोनों इस फोटो में एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी से पहले मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कैटरीना ने सासू मां वीणा की तारीफ करते हुए विक्की से कहा था कि ‘तुम्हारी मां एक समझदार महिला हैं’। कैटरीना और उसकी सासू मां के बीच का रिश्ता काफी अच्छा है, जहां दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते नजर आते हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस किसी भी मामले में उनसे कम नहीं हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉडिंग देखने को मिलती है, इतना ही नहीं अक्सर प्रियंका और उनकी सासू मॉम पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आती हैं। माना जाता है कि प्रियंका और डेनिस की सोच काफी हद तक एक जैसी है, यही कारण है कि दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सासू मॉम के साथ फोटो भी शेयर किया करती हैं, जहां दोनों एक अच्छा टाइम बिताते नजर आते हैं। बता दें कि प्रियंका और उनकी सास डेनिस के बीच केवल 16 साल का अंतर है, जिस कारण उनका यह बॉन्ड दोस्तों जैसा नजर आता है।
इसे भी पढ़ें-अपने कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों के चलते काफी सुर्खियों में रहे थे यह सेलेब्स
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मां अजू सिंह दोनों ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि ‘वो बिल्कुल मेरे दोस्त जैसी हैं’। अंजू और दीपिका दोनों ही एक दूसरे के साथ मां-बेटी जैसा बॉन्ड रखती हैं। साल 2021 में अंजू के जन्मदिन पर रणवीर और दीपिका जश्न मनाते नजर आए थे, जिसे देखकर लगता है कि दोनों बीच के अच्छे रिश्ते हैं।
प्रिया फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, मगर इसके बावजूद भी वो सोनम कपूर के काम को समझती हैं। इसके अलावा समय-समय पर उनके काम की तारीफ भी किया करती हैं। वैसे तो सोनम और प्रिया साथ में ज्यादा स्पॉट नहीं की जाती हैं, मगर इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे की तारीफ करती नजर आती हैं। सोनम की प्रेगनेंसी की पुष्टि के बाद सासू मां प्रिया अहूजा ने दादी बनने की खुशी खुलकर जाहिर की, जहां उन्होंने सोनम के बेबी बंप का क्लोजप पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विराट कोहली अपनी मां से बेहद करीब हैं, यही कारण अनुष्का शर्मा भी अपनी सासू मां सरोज के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। मदर्स डे के मौके पर अनुष्का अपनी मां के साथ-साथ अपनी सासू मां को भी जरूर याद करती हैं। वैसे तो विराट मुंबई में शिफ्ट हो गए हैं, मगर समय-समय पर वो अनुष्का के साथ अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं। इतना ही विराट भी अपने सास ससुर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें-जानें ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में जिन्हें शूटिंग के दौरान हुआ था प्यार
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बच्चों की परवरिश की टिप्स अपनी मां और सासू मां से लिया करती हैं। बता दें कि मीरा राजपूत और नीलिमा अजीम दोनों आपस में काफी करीब हैं। मीरा अक्सर अपनी सासू मां के साथ फोटो साझा करती हैं, वहीं नीलिमा भी मीरा बेटी से कम नहीं मानती हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उषा रानी कुंद्रा दोनों के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। अक्सर शिल्पा अपनी सासू मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया करती हैं। दोनों एक दूसरे से काई बातें साझा किया करती हैं। इतना ही अपनी सासू मां के जन्म दिन पर शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दोनों साथ में डांस करती नजर आईं थीं।
इन सास-बहू की खूबसूरत जोड़ियों से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।