कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसे लुक्स को लेकर बचपन से ही चर्चित रहीं। उनका जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। प्रियंका गांधी अपने बड़े भाई राहुल गांधी से दो साल ही छोटी हैं। प्रियंका गांधी ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और Convent of Jesus and Mary में पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान में ग्रैजुएशन किया। प्रियंका गांधी ने Buddhist studies में एमए किया। गांधी परिवार की बेटी होने के नाते प्रियंका गांधी ने बचपन से ही बड़ी-बड़ी ट्रेजेडी देखीं। जिस समय इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उस समय वह काफी दुखी थीं, लेकिन फिर भी वह पूरे परिवार का सहारा बनीं। पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद भी शोक में डूबे परिवार को उन्होंने अपनी दृढ़ता से संभाला। प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ हमेशा मजबूती से खड़ी रहीं। हालांकि सक्रिय रूप से वह राजनीति में नहीं आईं, लेकिन भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के लिए चुनावों के दौरान कैंपेनिंग करने और राजनीति से जुड़े अहम मुद्दों क उठाने में वह हमेशा से ही मुखर रही हैं। आइए आज गांधी परिवार के साथ उनकी अनदेखी तस्वीरें देखते हैं-
प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की लाडली थीं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में प्रियंका अपनी दादी इंदिरा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और साथ में उनके भाई राहुल गांधी और प्यारा पेट भी है।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका गांधी के बारे में ये 5 बातें नहीं जानती होंगी आप
अपने पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी के साथ बिताए गए यादगार पल आज भी प्रियंका गांधी के जेहन में ताजा है। गुजरे वक्त की यह यादगार तस्वीर देखिए, जिसमें पूरा गांधी परिवार बगीचे में बैठा है और सामने खिले हुए कमल नजर आ रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका गांधी: बालों के स्टाइल से लेकर बातचीत के लहजे तक में दिखती हैं दादी ‘इंदिरा गांधी’ की झलक
इस अनदेखी तस्वीर में प्रियंका गांधी अपने पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी और छोटे भाई राहुल गांधी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में राजीव गांधी के भाई संजय गांधी भी साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
प्रियंका गांधी का बचपन बहुत लाड-प्यार में गुजरा और गांधी परिवार की यह दुर्लभ तस्वीर इसी बात की गवाह है। यहां प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया की गोद में अठखेलिया करती नजर आ रही हैं, वहीं उनके भाई राहुल गांधी पिता राजीव गांधी की गोद में शांति से बैठे नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ दादी इंदिरा गांदी को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं।
प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ लव मैरिज की थी और उनकी पसंद को उनके परिवार ने भी स्वीकार किया था। प्रियंका गांधी की शादी के समय की ये खूबसूरत तस्वीर देखिए, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने अपने बच्चों की परवरिश का पूरा ध्यान रखा और इस दौरान सक्रिय राजनीति से दूर रहीं। आमतौर पर प्रियंका गांधी की अपने परिवार के साथ तस्वीरें देखने को नहीं मिलतीं, लेकिन इस परिवार में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।