herzindagi
bigg boss  all contestants fees

Bigg Boss: ये हैं बिग बॉस 16 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट,नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस 16 में साजिद खान नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिल रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे। 
Editorial
Updated:- 2022-10-13, 13:32 IST

बिग बॉस 16 का दूसरा हफ्ता चल रहा है। इस दौरान काफी कुछ हो गया है। शो के अंदर प्यार की हवा चल चुकी है। वहीं तकरार तो पहले दिन से ही शुरू है। इस बीच दर्शक यह जानना चाहते हैं कि इस बार किस सदस्य को कितनी फीस दी गई। बता दें कि कंटेस्टेंस्ट्स को हफ्ते के हिसाब से रकम दी जाती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

शालीन भनोट

View this post on Instagram

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

इस बार बिग बॉस के घर में धूम मचाने के लिए शालीन भनोट भी शामिल हुए हैं। वह एमटीवी रोडिज शो कर चुके हैं। इसके अलावा नागिन में उनका केशव का रोल भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, सभी लोगों को लग रहा था कि वह इस सीजन के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन एक हफ्ते के लिए 4-5 लाख रुपए ले रहे हैं।

अंकित गुप्ता

View this post on Instagram

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

उड़ारियां फेम अंकित गुप्ता भी इस बार शो के कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। उन्हें शो में अपनी को स्टार प्रियंका चौधरी के साथ एंट्री ली थी। अंकित को बिग बॉस द्वारा 5-6 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है।

प्रियंका चौधरी

प्रियंका चौधरी पहले दिन से ही बेहद अच्छा खेल रही हैं। दर्शक भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका गेम में बने रहने के लिए 5 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

निमृत कौर

View this post on Instagram

A post shared by Nimrit Kaur Ahluwalia (@nimritahluwalia)

छोटी सरदारनी उर्फ निमृत कौर अहलूवालिया शो की पहली कंटेस्टेंट और कैप्टन बन चुकी हैं। शो के अंदर उनकी दमदार पर्सनैलिटी अच्छे से निखर कर आ रही है। यही कारण है कि वह दो बार कैप्टन बनी हैं। निमृत के गेम को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अब देखना यह होगा की क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएंगी। बता दें कि शो में टिके रहने के लिए वह हर हफ्ते 8 लाखरुपये ले रही हैं।

टीना दत्ता

tina datta bigg boss feesटीना दत्ता भी इस बार शो का हिस्सा बनी हैं। वह टीवी के सबसे हिट शो 'उतरन' में काम कर चुकी हैं। इसी शो से उन्होंने घर-घर में अपने पहचान बनाई है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि हर साल बिग बॉस शो के लिए उनका नाम सुर्खियों में बना रहता था, लेकिन इस बार उन्होंने यह बात सच कर दी। टीना भी पहले दिन से ही शो में अच्छा कर रही हैं। वह शो में बने रहने के लिए हर हफ्ते 8-9 रुपये चार्ज कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: उतरन सीरियल में 'इच्छा' बनी Tina Datta असल जिंदगी में हैं ऐसी

साजिद खान

बिग बॉस शो में साजिद खान की एंट्री से ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है। उन्हें शो में देख दर्शक काफी हैरान हो गए थे। साजिद खान को हर हफ्ते 4-5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: जानें साजिद खान का जेल से लेकर हिट फिल्में देने तक का सफर

मान्या सिंह

मिस इंडिया मान्या सिंह भी बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट हैं। उन्हें शो का हिस्सा बनने के लिए हर हफ्ते 6-7 लाख रुपये का ऑफर मिला है।

सौंदर्या शर्मा

एक्ट्रेस और डॉक्टर सौंदर्या शर्मा भी बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेट का तड़का लगाने के लिए आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शो करने के 3-4 लाख रुपये ले रही हैं।

अब्दु रोजिक

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर के सबसे पंसदीदा कंटेस्टेंट बन गए हैं। जनता भी उन्हें बेहद पसंद कर रही है। अब्दु को घर में रहने के लिए हर हफ्ते 3-4 लाख रुपयेदिए जा रहे हैं।

गोरी नागोरी

गोरी नागोरी एक फेमस डांसर, सिंगर और स्टेज परफॉर्मर हैं। वह भी बिग बॉस के घर में धमाल मचाने आई हैं। गोरी की एक हफ्ते की फीस 4 लाख रुपयेहै।

श्रीजिता डे

टीवी जगत की जानी मानी हस्तीश्रीजिता डे भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी फीस 6 लाख रुपये है।

अर्चना गौतम

अर्चना गौतम मॉडल और पॉलिटिशियन हैं। वह 'मिस बिकिनी इंडिया' का टाइटल भी जीत चुकी हैं। अर्चना 1 हफ्ते के 3 लाख रुपयेचार्ज कर रही हैं।

सुंबुल तौकीर खान

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि सुंबुल इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 12 लाख रुपये ऑफर किए गए हैं।

गौतम विग

अपने लुक्स और एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल पर कब्जा करने वाले एक्टर गौतम विग 1 हफ्ते के 4 लाख रुपयेले रहे हैं।

शिव ठाकरे

मराठी बिग बॉस 2 का खिताब अपने नाम करने वाले शिव ठाकरे की एक हफ्ते की फीस 5 लाख रुपयेहै।

एमसी स्टैन

रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर और कंपोजर एमसी स्टैन की फीस जानकर आप हैरान हो जाएंगे। उन्हें बिग बॉस शो द्वारा 7 लाख रुपयेका ऑफर मिला है।

इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।