herzindagi
abdu rozik personal life

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक का शुरुआती जीवन रहा मुश्किलों भरा, ऐसे बने सुपरस्टार

अब्दु रोजिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका छोटी सी उम्र में पॉपुलर होना इतना आसान नहीं था।
Editorial
Updated:- 2022-10-11, 12:43 IST

अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 का हिस्सा बन चुके हैं। वह काफी अच्छा गेम खेल रहे हैं। उनकी क्यूटनेस और सच्चेपन के कारण उन्हें जनता और घर के सदस्य द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, उनका तजाकिस्तान से लेकर भारत में अपना नाम बनाने का सफर इतना आसान नहीं रहा। वह देखने में भले ही छोटे हैं लेकिन उनका संघर्ष उन्हें बड़ा बना देता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको अब्दु रोजिक के बारे में सब कुछ बताएंगे।

शुरुआती समय (Abdu Early Life)

abdu rozik early lifeअब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। उनके पिता माली थे। बिग बॉस के शो में अब्दु ने खुद बताया था कि वह बेहद बुरे दौर से गुजरे हैं। वह इतने गरीब थे कि बारिश के दौरान उनके घर की छत टपकने लगती थी। इन सब चीजों के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीवन में कुछ कर दिखाया।

अब्दु हैं दुनिया के सबसे छोटे सिंगर (World Smallest Singer)

अब्दु केवल 19 साल के हैं। वह दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं। उन्हें अपनी पहचान ताजिक रैप 'Ohi Dilli Zor' से मिली। इसके बाद उनके गाने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम 'Avlod Media' है। उनके 580k सब्सक्राइबर भी हैं।

बीमारी का कारण

अब्दु जब छोटे थे तब उन्हें रिकेट्स की बीमारी हो गई थी लेकिन उनके घरवालों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उनका इलाज करवा सकें। इसी कारण से उनकी हाइट रुक गई। हालांकि, इस बात पर अब्दु की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बिग बॉस 16 के बने कंटेस्टेंट (Abdu In Bigg Boss 16)

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट बने अब्दु रोजिक कुछ ही दिनों में सबके दिलों की जान बन गए हैं। घर में वह सभी के अच्छे दोस्त हैं। केवल बिग बॉस के घर में ही नहीं उन्हें देश-दुनिया से भी जमकर प्यार मिल रहा है। इसका कारण उनका नेचर और सबको हंसाते रहने का टैलेंट। यही कारण है कि सेलेब्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें।

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो अपने शो में एंट्री लेने से पहले अब्दु की कुछ विडियोज देखी होंगी। उनका बर्गर खाते हुए एक वीडियो भी काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें वह बर्गर को बुरगिर कहते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का सबसे फेमस सॉन्ग दिल दीवाना गाकर सबको हैरान कर दिया था। यहां तक कि अब्दु ने एआर रहमान के सामने भी यही गाना गाया था।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के नामों से हटा पर्दा,धमाकेदार अंदाज में की एंट्री

सलमान की फिल्म में आएंगे नजर

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दु की पॉपुलैरिटी का आप इस बात से अंदाजा लगा सकती हैं कि वह जल्द ही सलमान खान की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। सभी लोग फिल्म में उन्हें देखने के लिए बेताब हैं।

इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी

बिग बॉस शो में अब्दु काफी अच्छा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या अब्दु लंबे समय तक टिके रहेंगे और शो की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे? कुछ हो या ना हो यह तो तय है कि वह जब भी घर से जाएंगे लोगों की आंखें नम जरूर होंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram/ Abdu Rozik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।