herzindagi
nimrit kaur ahluwalia personal life

Bigg Boss 16: कई बड़ी फिल्मों के लिए निमृत को किया गया था अप्रोच, फैट शेमिंग, ब्रेन बर्नआउट का हो चुकी हैं शिकार

Who Is Nimrit Kaur Ahluwalia: एक्ट्रेस बनने से पहले निमृत मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होनें लॉ की पढ़ाई भी पूरी की है। 
Editorial
Updated:- 2022-10-04, 18:02 IST

बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है। इस शो में 'छोटी सरदारनी" उर्फनिमृत कौर अहलूवालिया ने हिस्सा लिया है। उन्होनें छोटी सरदारनी शो से घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। लोग उनके बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसी है उनकी लाइफ।

शुरुआती समय

View this post on Instagram

A post shared by Nimrit Kaur Ahluwalia (@nimritahluwalia)

निमृत की शुरुआती शिक्षा दिल्ली से हुई है। उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है। निमृत कौर ने एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले मॉडलिंग भी की है। वह साल 2018 में हुए फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बन चुकी हैं। इस कॉम्पटिशन में उन्होनें टॉप-12 में अपनी जगह बनाई थी।

ब्रेन बर्नआउट और फैट शेमिंग का हो चुकी हैं शिकार

निमृत जब कॉलेज में थीं, तब उनका वजन ज्यादा था। इसके कारण लोग उनके मोटापे का मजाक बनाते थे। निमृत को एक बार ब्रेन बर्नआउट हो गया था। इसमें इंसान इमोशनली और फिजिकली दोनों रूप से थक जाता है। तनाव ज्यादा बढ़ने के कारण काम नहीं कर पात हैं। इसके लिए उन्होंने शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था।

इन शोज में कर चुकी हैं काम

nimrit kaur ahluwalia shows listभले ही उन्हें उनकी असली पहचान 'छोटी सरदारनी' सीरियल से मिली हो, लेकिन वह इंडस्ट्री में काफी काम कर चुकी हैं। वह 'नाटी पिंकी की लव स्टोरी' का भी हिस्सा थीं। यही नहीं उन्होंने कुछ शोज में गेस्ट अपीरियंस भी दी है। इसके अलावा उन्होंने 'खतरा खतरा खतरा', म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के नामों से हटा पर्दा,धमाकेदार अंदाज में की एंट्री

'हौसला रख' फिल्म के लिए पहली पसंद थी निमृत

View this post on Instagram

A post shared by Nimrit Kaur Ahluwalia (@nimritahluwalia)

अगर आपको याद हो तो कुछ समय पहले 'हौसला रख" फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ ने काम किया है। हालांकि, शहनाज से पहले इस रोल के लिए निमृत को चुना गया था। इस बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वब छोटी सरदारनी सीरियल कर रही थीं, तब उन्हें इस फिल्म का ऑफर दिया गया था। निमृत ने बताया कि दिलजीत दोसांझ ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था कि क्या वह इस रोल के लिए ऑडिशन देना चाहेंगी? यह मैसेज पढ़ वह रोने लगी थी और कुछ समय बाद मुझे बताया गया कि यह रोल शहनाज गिल करेंगी।

इसे भी पढ़ें:Bigg Boss 16: जानें साजिद खान का जेल से लेकर हिट फिल्में देने तक का सफर

'तख्त' फिल्म के लिए भी किया गया था अप्रोच

उनके हाथ से काम एक बार नहीं बल्कि कई बार निकले हैं। उन्हें एक फिल्म के लिए डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फोन किया था। उन्होंने निमृत को दिल्ली से मुंबई आने को कहा था। हालांकि, उन्होंने पहले ही अपना ऑडिशन का टेप भेज दिया था। इसके बाद वह मुबंई के लिए रवाना हो गईं, जहां उनका मिलना डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से हुआ। इस दौरान उनसे कॉन्ट्रैक्ट और पेपरवर्क की बात की गई और इंतजार करने के लिए कहा गया। लेकिन कई दिनों के इंतजार के बाद भी निमृत को कोई कॉल नहीं आया। जिस फिल्म के लिए निमृत को अप्रोच किया गया था, बाद में उस फिल्म में स्टार किड को साइन किया गया था। इतना ही नहीं उन्हें करण जौहर की तख्त के लिए भी ऑफर दिया गया था। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कुछ दिन इंतजार करने को बोला गया। इसी दौरान उन्हें छोटी सरदारनी के लिए ऑफर दिया गया था। ऐसे में उन्होंने बिना वेट शो जॉइन कर लिया।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।