बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुल्का का निधन हो गया है। एक्टर की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।

sidharth shukla bigg boss winner

टीवी और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला ने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि आज सुबह ही सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ा था, जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के थे, ऐसे में उनकी मौत की खबर सुन ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि फैंस भी सदमें हैं।

बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। वह टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टरों में गिने जाते थे। वह बालिका वधू, बाबुल का अंगना छूटे ना, खतरों के खिलाड़ी, और झलक दिखला जा जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। यही नहीं बीते दिनों वह शहनाज गिल के साथ एक डांस रियलिटी शो में नजर आए थे। यही नहीं उनकी अचानक मौत की खबर सुनने के बाद सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

sidharth from bigg boss

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सिद्धार्थ शुल्का की मौत की जानकारी दी है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ जब रात को सोने गए तो उससे पहले उन्होंने कुछ दवाई खाई थी, इसके बाद वह सुबह उठ नहीं पाए। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक जब वह अस्पताल आए तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल उनकी डेड बॉडी कूपर अस्पताल में हैं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं सिद्धार्थ अपने पीछे मां और बहनों को छोड़ गए। अचानक उनके चले जाने से फैंस को गहरा झटका लगा है। एक्टर और एक्ट्रेसेस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला, देखें रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की Lovey-Dovey PiCtures?

बिग बॉस ओटीटी में आए थे नजर

vicky kaushal post

कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिलको बिग बॉस ओटीटी के दूसरे वीकेंड का वार में देखा गया था। इस दौरान उनकी और शहनाज की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही थी। यही नहीं शो में दोनों कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करते नजर आए थे। इससे पहले दोनों डांस दीवाने में भी नजर आए थे। उस दौरान एक्टर काफी खुश और स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। बता दें कि कुछ महीने पहले सिद्धार्थ शुक्ला की नई वेब सीरीज ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3 रिलीज हुई थी। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। बिग बॉस 13 जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। शो जीतने के बाद उनका और शहनाज का कनेक्शन आए दिन सोशल मीडिया पर छाया रहता था।


इसे भी पढ़ें:सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के Cute Moments के वीडियो देखें

शोक में टीवी इंडस्ट्री

sidharth shukla team

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स उन्हें लगातार श्रद्धांजली दे रहे हैं। अफताब शिवदसानी से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी तक ने ट्वीट किया है। एक्टर अफताब शिवदसानी ने लिखा-सिद्धार्थ शुक्ला का निधन काफी दुखद और चौंकाने वाली खबर है। जीवन कितना नाजुक है। इस दिल दहला देने वाली घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना। देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा- मैं बस सुन्न हूँ.. क्यों सिड?बहुत जल्दी...तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। इसके अलावा रितेश देशमुख ने लिखा- मैं इस खबर से हैरान हूं, बहुत जल्दी चले गये। उनके परिवार, प्रियजनों के प्रति संवेदना।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

sidharth shukla bigg boss ott

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद वह टीवी सीरियल बाबुल का अंगना छूटे ना से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस सीरियल के बाद वह 'जाने पहचाने ये अजनबी' में दिखाई दिए थे। वहीं सीरियल बालिका वधू से उन्होंने अपनी पहचान घर-घर में बनाई थी। टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हंप्टी डंप्टी की दुल्हनियां में बतौर सेकंड लीड दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी से ऐसा माना जा रहा था कि सिद्धार्थ का करियर अभी और ऊंचाईयों पर जाने वाला था, लेकिन इससे पहले उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ दिया।

Recommended Video

टीवी और इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके तमाम चाहने वाले द्धार्थ शुक्ला के इस तरह चले जाने से सदमे में है। सिद्धार्थ शुक्ला भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके बेहतरीन अभिनय को दुनिया हमेशा याद रखेगी। हर जिंदगी की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ रहें।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP