बिग बॉस 13 में लगातार ड्रामा हो रहा है और रश्मि देसाई और अरहान खान का ड्रामा इसमें नंबर वन है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लिए अरहान खान ने रश्मि देसाई को प्रपोज भी कर दिया। फिर अचानक सलमान खान ने उनके परिवार का राज़ खोला और बताया कि उनका बच्चा और पत्नी भी हैं। अब अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड सामने आई हैं। अरहान की एक्स अमृता धनोआ ने कहा कि रश्मि और अरहान की लव स्टोरी फेक है और उन्हें लगता है कि ये दोनों झूठा रिश्ता निभा रहे हैं। अब ये तो शो खत्म होने के बाद ही पता चलेगा कि क्या होता है।
ये पहली बार नहीं है कि Bigg Boss 13 में ऐसा ड्रामा हुआ है। ऐसा ही दावा पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी ने भी इसी तरह की बात कही है। पारस छाबड़ा का घर के अंदर माहिरा को किस करता हुआ वीडियो सामने आया था और इसमें आकांशा पुरी ने कहा है कि ये फेक है। बिग बॉस शो में फेक रिश्तों को लेकर ये पहली बार नहीं है जो बातें सामने आई हैं। आज बात करते हैं ऐसी ही रिलेशनशिप की जो बिग बॉस के घर में शुरू हुईं, लेकिन फिर उन्हें लोगों ने फेक करार दे दिया।
1. वीना मलिक-अष्मित पटेल-
उनका PDA बिग बॉस के घर पर फेमस हो गया था। बिग बॉस के घर में वीना ने अष्मित को बाकायदा ऑयल मसाज भी दिया था। वो एक ही बीन बैग में हमेशा आराम करते दिखते थे। पर जैसे ही बिग बॉस के घर से ये दोनों बाहर आए वैसे ही इनका प्यार भी खत्म होता दिखा। लोगों ने इस रिश्ते को भी फेक करार दे दिया था।
इसे जरूर पढ़ें- Hair Care: सर्दियों में फ्रिजी और डैमेज बालों के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 5 हेयर सीरम
2. सारा खान और अली मर्चेंट-
सारा खान जो पहले अष्मित पटेल के करीब थीं बिग बॉस के घर में उन्होंने बिग बॉस सीजन 4 में बाकायदा शादी की। पर ये रिश्ता कुछ ही दिन चल सका और खबरें ऐसी उड़ीं कि इन दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी के लिए 50 लाख रुपए लिए थे।
3. क्लॉडिया और प्रवेश राना-
ये दोनों ही बिग बॉस के घर में काफी कोज़ी दिख रहे थे। प्रवेश ने बाकायदा क्लॉडिया को हिंदी लेसन भी दिए थे। पर जैसे ही ये शो खत्म हुआ वैसे ही इन दोनों ने एक दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया। अब लाज़मी है कि खबरें उठना तो बनता है कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था।
4. सना खान और राजीव पॉल-
बिग बॉस के छटवें सीजन में सना खान और राजीव पॉल की दोस्ती बहुत ज्यादा चर्चित हुई थी। घर में राजीव की एक्स बीवी डेलनाज़ भी मौजूद थीं और सना और राजीव की नजदीकियों को खूब बढ़ावा मिला। लेकिन बाद में ये सब कुछ सिर्फ दोस्ती करार देकर खत्म कर दिया गया।
5. गौहर खान और कुशाल टंडन-
गौहर खान और कुशाल टंडन बिग बॉस के घर के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। गौहर और कुशाल ने बिग बॉस के घर में कई लोगों का दिल जीता और फिर बाहर आकर एक वीडियो भी साथ में किया। लेकिन जल्द ही ये दोनों अलग हो गए और ये खबरें उठने लगीं कि ये सब कुछ फेक था और पब्लिसिटी स्टंट था।
6. तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली-
तनीषा मुखर्जी और अरमान का रिश्ता बिग बॉस के दूसरे सीजन में काफी चर्चित हुआ था। ये दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आते थे। इतना ही नहीं लोग ये कहने लगे थे कि अजय देवगन को अब परिवार में एक और इंसान को जोड़ना पड़ेगा। इन दोनों को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता था, लेकिन शो के खत्म होते ही ये जोड़ा अलग हो गया। ऐसे में लोगों ने कहा कि ये जोड़ा फेक रिश्ते में था और ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था।
7. राहुल महाजन और पायल रोहतगी और मोनिका बेदी-
राहुल महाजन ने बिग बॉस के घर में बहुत कुछ किया। उन्होंने पायल रोहतगी के साथ अपनी प्लेबॉय वाली इमेज बरकरार रखी और साथ ही साथ उन्होंने मोनिका बेदी के साथ भी अपना रिश्ता रखा। बाद में बादायदा एक इंटरव्यू में मोनिका ने ये बताया था कि राहुल की फीलिंग्स को लेकर उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और फिर उन्होंने पायल से इसके बारे में चर्चा की थी।
8. मनवीर गुज्जर और नितिभा कौल-
बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुज्जर ने कई लोगों को इम्प्रेस किया और ये कहा जा रहा था कि नितिभा को लेकर मनवीर के दोस्त भी उन्हें चिढ़ाते हैं। ये दोनों घर के अंदर काफी क्लोज थे, लेकिन बाहर आने के बाद इनका रिश्ता कुछ खास नहीं रहा। ऐसे में कई ट्वीट्स कर लोगों ने कहा था कि मनवीर और नितिभा की रिलेशनशिप फेक है।
9. अनुपमा वर्मा और आर्यन वैध-
पहले सीजन में आए अनुपमा वर्मा और आर्यन वैध घर के अंदर एक दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते थे। अनुपमा का रोना याद है जब आर्यन को एविक्ट किया गया था तब? पर घर से बाहर आकर दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया। पहले ही सीजन में ये आरोप लगे कि बिग बॉस फेक है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में हिरोइनों जैसी रखनी है त्वचा? तो फॉलो करें ये मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन
10. राजा चौधरी और संभावना सेठ-
बिग बॉस के घर में राजा और संभावना का रूटीन काफी ज्यादा चर्चित रहा था। ये दोनों एक दूसरे से लड़े भी, एक दूसरे को किस भी किया और उसके बाद राजा ने संभावना को एशट्रे भी बोला था। राजा ने कहा था कि, 'संभावना सेठ से मेरा कोई लेना देना नहीं है, उन्हें किस करना ऐसा था जैसे एशट्रे को किस करना।'
संभावना ने खुद राजा चौधरी पर पब्लिसिटी के लिए ये सब करने का आरोप लगाया था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों