बिग बॉस 13 जब से अपने दूसरे पड़ाव पर आया है तब से शो के अंदर एक के बाद एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। बीते एपिसोड में एक बार फिर से घर में 2 पुराने और एक नए सदस्य की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं। लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि घर में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं। मधुरिमा बेशक बिग बॉस होउस में अभी आइ हों मगर, उनके आने के चर्चे तब से हो रहे हैं जब से विशाल आदित्य सिंह वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में बिग बॉस हाउस में आए हैं। विशाल आदित्य सिंह और मधुरिम तुल का गहरा नाता है। दरअसल, दोनों ही एक्स गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनने से पहले विशाल और मधुरिमा दोनों ही डांस रियालिटी शो नच बलिए सीजन 9 में जोड़ी के रूप में शामिल हुए थे और दोनों के बीच वहां इतने झगड़े होते थे कि अब समझ लीजिए कि बिग बॉस हाउस के अंदर जब दोनों साथ होंगे तब क्या होगा। फिलहाल विशाल आदित्य सिंह से अफेयर के अलावा भी मधुरिमा तुली की अपनी आइडिंटिटी है। मधुरिमा टीवी स्क्रीन का जानामाना चेहरा हैं। आइए उनके बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़े: Bigg Boss Big Update: देवोलीना हुईं हॉस्पिटलाइज्ड, विशाल की एक्स-गर्लफ्रेंड की हो सकती हैं घर में एंट्री
मधुरिमा तुली का जन्म 18 अगस्त 1987 में देहरादून में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी देहरादून के मार्शेल स्कूल से की है। मार्शल स्कूल के एक्स सीनियर टीचर हेमलता ममगेन जोकि मधुरिमा की टीचर भी रह चुकी हैं। उनसे हर जिंदगी डॉट कॉम ने एक्सक्लूसिव बातचीत में जाना कि मधुरिमा तुली अपने स्कूल डेज में कैसी थीं। हेमलता जी ने बताया, ‘मधुरिमा जैसी आज है वैसी अपने स्कूल डेज में नहीं थी। हम उसे लंबी पतली लड़की जो हमेशा ही टॉमबॉय एटीट्यूट में रहती थी उसी स्वरूप में जानते हैं।
इसे जरूर पढ़े: Bigg Boss 13 Romance: क्या हिमांशी को भी हो रहा है आसिम से प्यार? देखें वीडियो
मगर, मुझे गर्व होता है कि मुधरिमा इतना आगे निकल गई है। मैंने उसे रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखा और अब मैं उसे बिग बॉस हाउस में भी टास्क करते हुए देखूंगी। वैसे हमारे स्कूल से केवल मधुरिमा ही नहीं बल्कि लावान्या त्रिपाठी और स्वाति सेमवाल भी ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। मगर, केवल मधुरिमा की बात की जाए तो वह काफी कॉन्फीडेंट और होशियार लड़की है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह बिग बॉस हाउस के अंदर बहुत अच्छे से खुद को साबित करेगी और हमारे स्कूल का नाम रौशन करेगी।’क्या आरती सिंह को है सिद्धार्थ शुक्ला से One Sided Love
अगर मधुरिमा के करियर की बात की जाए तो उन्होंने स्टारप्लस के टीवी सीरियल कस्तूरी से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस टीवी सीरियल में उनकी बहुत छोटी सी भूमिका थी। वह कई हिंदी डेल सोप में नजर आ चुकी हैं। वह एकता कपूर की शो परिचय में समीर सोनी के साथ नजर आई थीं। यह बहुत ही फेमस शो था। इसके अलावा वह रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं मधुरिमा बहुत सारी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुआ रोमांस, देखें वीडियो
उन्होंने फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में अवनी, ‘बेबी’ में अक्षय कुमार की वाइफ अंजली सिंह राजपूत और ‘बचना ए हसीनों’ में भी छोटी सी भूमिका निभाई थी। मधुरिमा ने 2017 में जो लास्ट मूवी की थी वह थी ‘नाम शबाना’ इस फिल्म में भी उनका नाम अंजली सिंह राजपूत था।सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज दोस्त से बने दुश्मन, ये हैं 3 बड़े कारण
खैर, अब मधुरिमा तुली बिग बॉस हाउस के अंदर हैं और यहां उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी मौजूद है। घर के अंदर आते ही मधुरिमा ने विशाल को चैलेंज कर दिया है कि वह यहां खेलने आई हैं और वह अब उन्हें खेलते हुए देखें।
वहीं विशाल आदित्य सिंह अपने हाउसमेट शेहनाज गिल से कहते नजर आ रहे हैं कि वह आज भी मधुरिमा से प्यार करते हैं मगर उनका गाली देने वाला स्वभाव उन्हें पसंद नहीं है।
तो अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मधुरिमा और विशाल के बीच एक बार फिर से प्यार की शुरुआत होती है या फिर दोनों के बीच झगड़े होते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों