herzindagi
bhagwad geeta path labh

Bhagavad Gita: भगवद गीता के पाठ से मिलेंगे आपको ये अनूठे लाभ

भगवद गीता में जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल लिखा है। ऐसे में आज हम आपको भगवद गीता के पाठ के लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-04, 11:49 IST

Bhagavad Gita: ऐसा कहा जाता है कि घर में भगवद गीता जरूर रखनी चाहिए और रोजाना इसका पाठ भी करना चाहिए। भगवद गीता का पाठ करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिलता है। भगवद गीता का पाठ करने से व्यक्ति में न सिर्फ सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है बल्कि उसे कई प्रकार के गुप्त लाभ भी होते हैं।

हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि गीता का पाठ करने से व्यक्ति के साथ साथ उसके पूरे परिवार पर सकारात्मक असर देखने को मिलता है। इसके अलावा, गीता का पाठ करने से ऐसे कई फायदे होते हैं जिनके बारे में व्यक्ति को पता ही नहीं। तो चलिए बताते हैं आपको गीता का पाठ करने के अनूठे फायदे।

  • गीता का पाठ करने से ज्ञान के साथ साथ मन की शांति की भी प्राप्ति होती है।
  • गीता का पाठ रोजाना करने से जीवन की परेशानियों के हल मिल जाते हैं।
  • गीता के पाठ को नियमित रूप से करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

bhagwad geeta

  • गीता का पाठ आपको सफलता की ओर ले जा सकता है।
  • गीता का पाठ करने से व्यक्ति में किसी भी परिस्थिति से लड़ने की काबिलियत आती है।

इसे जरूर पढ़ें: Vehicle Of Gods: देवताओं का वाहन होने के बाद भी ये पशु पक्षी क्यों माने जाते हैं अशुभ?

  • गीता का पाठ करने से गृह शांति के साथ साथ ग्रहों की भी शांति (ग्रहों की शांति के उपाय) होती है।
  • गीता का पाठ करने से कुंडली में मौजूद किसी भी प्रकार का दोष दूर होता है।
  • गीता का पाठ करते समय हाथ में सूत्र यानी कि धागा बांधने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

bhagavad gita

  • गीता का पाठ करने से व्यक्ति ऊपरी बाधाओं की चपेट में आने से बचा रहता है।
  • गीता का पाठ नियमित रूप से करने से मृत्यु के बाद पिशाच योनी से मुक्ति मिल जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:Temples Having Dome Reasons: मंदिरों में क्यों होता है गुंबद? जानें इसके पीछे का रहस्य

  • गीता का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • गीता का पाठ बीमारियों से भी छुटकारा दिला सकता है।
  • अगर गीता पाठ के साथ साथ घर में यज्ञ करवाया जाए तो इससे वास्तु दोष का निवारण भी हो जाता है।

bhagwad geeta path

  • गीता का पाठ अपने शत्रुओं को पराजित करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
  • गीता के पाठ के प्रभाव से आपके शत्रु द्वारा आपके विरुद्ध रचे गए सभी षड्यंत्र विफल हो जाते हैं।
  • भगवद गीता के पाठ से घर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास हमेशा बना रहता है।

तो ये थे गीता का पाठ करने के बेमिसाल फायदे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।