मकर राशि वालों का जन्म 22 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच होता है। ये राशि पृथ्वी तत्व से संबंधित होती है। इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े शांत, दृढ़ निश्चयी, निष्ठावान और काम के लिए समर्पित होते हैं।
ये लोग भले ही ज्यादा पार्टियां पसंद न करते हों लेकिन जब भी किसी पार्टी में जाते हैं तो वहां सबके बीच आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ये अपने स्वभाव की वजह से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
स्वभाव से बहुत ज्यादा इमोशनल मकर राशि के लोग कई बार सबके सामने अपनी इच्छाएं जाहिर नहीं कर पाते हैं। जब बात इनके पसंदीदा रंगों की होती है तब इन्हें कुछ गहरे और शांत रंगों से प्यार होता है।
लेकिन जब इनके लिए भाग्यशाली रंगों के बारे में बताया जाता है तो ऐसा जरूरी नहीं है कि उनके पसंदीदा रंग ही उनके लिए लकी हों। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें मकर राशि के लोगों को किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उनके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे और ऐसे कौन से रंग हैं जो उनके लिए बैड लक ला सकते हैं।
मकर राशि के लिए जब बात लकी रंग की हो तब यह एक आदर्श रंग हो सकता है। यह सफेद की तुलना में थोड़ा गर्म होता है और व्यक्तित्व में थोड़ा विंटेज लुक जोड़ता है। यदि आप कपड़ों का चुनाव कर रही हैं तो ये आपके व्यक्तित्व की और ज्यादा निखारने का काम कर सकता है और दूसरों के बीच एक अलग छाप छोड़ सकता है। किसी भी अवसर पर आइवरी रंग आपके लिए भाग्य ला सकता है। यही नहीं, घर की दीवारों का भी ऐसा कलर आपको ज्यादा लकी साबित कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
बेज कलर मकर राशि वालों को सुकून दे सकते हैं। घर के रंगों से लेकर कपड़ों तक का ये रंग आपके लिए लकी हो सकता है। यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको इस कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
बेज कलर हमेशा ऊर्जा को दिखाता है, इसलिए यदि आप ये रंग पहनती हैं तो आपको ऊर्जावान बनने में मदद मिलती है।
स्लेटी कलर हमेशा से मकर राशिवालों के लिए अच्छा माना जाता है। विशेष रूप से, गहरे स्लेटी आधुनिक रंग को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। आपके किचन के कलर से लेकर कपड़ों तक के लिए आपको स्लेटी के किसी शेड को जरूर शामिल करना चाहिए।
हरा रंग हमेशा से मकर राशि के लिए शुभ रंगों में से एक रहा है। एक पृथ्वी चिन्ह के रूप में, मकर राशि वाले हरे रंग की सराहना करते हैं और गहरे रंग विशेष रूप से तनाव के समय में शांत हो सकते हैं।
लेकिन अगर आप मकर राशि के हैं जो आमतौर पर हल्के रंगों को पसंद करते हैं, तो आपके लिए अभी भी हरे रंग का कोई भी शेड बेहतर हो सकता है। किसी ख़ास अवसर पर स्प्रिंग जैसे लुक के लिए एक सुंदर पेस्टल ग्रीन पहनने की कोशिश करें।(फेवरेट रंग से जानें व्यक्तित्व)
काला एक ऐसा रंग है जिसके बहुत सारे नकारात्मक संबंध हो सकते हैं। कभी -कभी ये उदासी का संकेत भी से सकता है, लेकिन जब बात लकी कलर की आती है तब काला हमेशा से मकर राशि के लिए भाग्य जोड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: अगर आपकी राशि कर्क है तो ये रंग हो सकते हैं आपके लिए शुभ
अगर आपकी राशि मकर है तो यहां बताए रंगों का इस्तेमाल करें और कुछ रंगों से बचें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com and pixabay.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।