Astro Tips: अगर आपकी राशि कर्क है तो ये रंग हो सकते हैं आपके लिए शुभ

अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको कुछ रंगों से बचना चाहिए जिससे जीवन में समृद्धि बनी रहे। 

 

cancer zodiac color by expert

हर कोई हमेशा सबसे अच्छा और अलग दिखना चाहता है। इसलिए जब भी हम कोई कपड़े चुनते हैं अपने व्यक्तित्व के अनुसार ही चुनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी राशि के अनुसार सही रंगों का चुनाव आपको हमेशा सबसे अलग दिखाने के साथ आपको भाग्यशाली भी बना सकता है।

पिछले कुछ दिनों से हम राशियों के अनुसार आपके लिए सबसे अच्छे रंगों के बारे में बता रहे हैं। इसी क्रम में आज हम आपको कर्क राशि के लिए सबसे शुभ रंगों के साथ उन रंगों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए अच्छे नहीं होते नहीं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें कर्क राशि को कौन से रंगों का चुनाव करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के लोग कैसे होते हैं

cancer zodiac best colours

कर्क राशि के लोग निजी होते हैं, इसलिए जब आप उनसे पहली बार मिलते हैं तो वे गतिरोध की तरह लग सकते हैं लेकिन एक बार जब आप उन्हें अच्छी तरह से समझ लेते हैं तो ये आपसे बेहद प्रेम रखने वाले होते हैं। ये एक खुली किताब की तरह होते हैं और बुद्धिमान और दयालु भी होते हैं। यही कारण है कि वे अपने परिवारों में ज्यादा निवेश करते हैं। इन पर चतुर्थ भाव का भी शासन होता है। अपनी उज्ज्वल ऊर्जा और प्यार करने वाली आदतों के कारण, कर्क राशि के लोग अपने परिवार और करीबी दोस्तों से घिरे रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल

कर्क राशियों पर रंग का क्या प्रभाव होता है

कर्क राशि वाले किसी भी स्थिति में जीवन में चमक लाना पसंद करते हैं और सही रंग उन्हें वह साहस और आत्मविश्वास दे सकता है जिसकी उन्हें दुनिया का सामना करने के लिए आवश्यकता होती है। ये खुद को बोल्डनेस के साथ एक्सप्रेस करने के लिए जाने जाते हैं। कर्क राशि के लोग अपने वातावरण में चमकीले और जीवंत रंगों का आनंद लेना पसंद करते हैं। वे प्रकृति का आनंद लेते हैं और इसके शुद्ध रूप से प्यार करते हैं। इसलिए उनके लिए प्रकृति से जुड़े रंग अच्छे माने जाते हैं।

कर्कराशि के लिए हरा रंग है शुभ

which colour is good for cancer zodiac

हरा रंग विकास, ताजगी, प्रकृति, उर्वरता और पर्यावरण का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क राशि के जातक अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं। चाहे वो एक नया बगीचा लगा रहे हों या एक नई हरी ड्रेस खरीद रहे हों। हरा रंग उनके जीवन में बदलाव ला सकता है।

कर्क राशि के लिए नीला रंग है शुभ

blue colour is good for cancer zodiac

नीला रंग शीतलता, गहराई, विश्वास, सत्य और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। कर्क राशि वाले हमेशा से अपनी भावनाओं को गहराई से जानने के लिए जाने जाते हैं। यह शांत रंग आपके कमरे या घर में आपके पसंदीदा कमरे के लिए पेंट के रूप में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छा हो सकता है। यह रंग आपके जीवन में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

कर्क राशि के लिए भूरा रंग है शुभ

भूरे रंग का अर्थ है स्थिरता, संगठन, व्यवस्था और आश्वासन। कर्क राशि वाले यदि भूरे रंग का इस्तेमाल किसी भी तरह से अपने जीवन में करते हैं तो ये लाभदायक होता है। चाहे वे फर्नीचर खरीद रहे हों या कपड़े, उन्हें जीवन में भूरे रंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:वृषभ राशि वाले भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल, हो सकता है भारी नुकसान

कर्क राशि के लोग इन रंगों का इस्तेमाल न करें

which colour is not good for cancer zodiac

कर्क राशि के लोगों को कुछ विशेष रंगों से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि एक कर्क राशि के रूप में, काला रंग आपको भूलकर भी इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। अपने प्रतीक की तरह, आप जल्द ही पीछे हटना पसंद नहीं करते हैं। आपको एक ऐसे रंग की आवश्यकता है जो आपको मानसिक संगठन प्रदान करे। ज्योतिष के अनुसार काले रंग में आपके लिए ऐसे कोई गुण नहीं है।

इस प्रकार कर्क राशि के लोग यदि अपने शुभ रंगों के अनुसार ही कपड़ों और घर के सामानों का चुनाव करेंगे तो आपके जीवन के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com and unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP