ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति के कपड़े उस व्यक्ति की पहचान होते हैं। अगर आप साफ-सुथरे और सलीकेदार कपड़े पहनते हैं तो आप कुछ अलग नजर आते हैं वहीं अगर गंदे और सिकुड़े हुए कपड़े पहनते हैं तो आपके प्रति लोगों का नजरिया बदल जाता है।
इसी तरह ढीले और चुस्त कपड़ों का भी असर लोगों के व्यक्तित्व पर देखने को मिलता है। जैसे कपड़े पहनने का तरीका किसी के भी व्यक्तित्व के बारे में कई बातें बताता है, उसी तरह आपकी पसंद का रंग भी आपके स्वभाव के बारे में कई बातें बयां करता है।
आप किस रंग के कपड़े पहनते हैं, इससे आपके व्यक्तित्व और चरित्र का पता चलता है। आइए माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह एंड टीम ऑफ एस्ट्रोलॉजर से जानें कि आपका फेवरेट कलर आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताता है।
रंगों की बात करें तो कुछ लोगों को काला, तो कुछ लोगों को सफेद, वहीं कुछ लोगों को कोई और रंग पसंद आता है। महिलाओं की बात करें तो ज्यादातर लोगों को गुलाबी या नीला रंग पसंद होता है, लेकिन सभी महिलाओं पर यह रंग नहीं खिलता है।
रंगों के प्रति किसी व्यक्ति के झुकाव से एक हद तक उसकी मानसिकता, भावनात्मकता सहित अन्य बातों का आंकलन किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
लाल रंग काफी चटख माना जाता है। इसे खतरे का भी प्रतीक कहा जाता है। हालांकि यह रंग ज्यादा ओपन, मजबूत और मिलनसार होने के साथ ही स्वार्थी स्वभाव को भी दिखाता है। जिन लोगों का पसंदीदा रंग लाल होता है वो स्वभाव से काफी तेज होते हैं और हमेशा सफल होना चाहते हैं।
ऐसे लोगों में आक्रामकता भी होती है, लेकिन उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इन्हें कभी भी नीरसता पसंद नहीं होती है।(रंगों से जुड़ा है सौभाग्य)
गुलाबी रंग पसंद करने वाले लोग आमतौर पर ज्यादा रोमांटिक होते हैं। वैसे ये ज्यादातर लड़कियों का पसंदीदा रंग होता है लेकिन जिन पुरुषों को भी ये पसंद होता है वो अपने साथी की सभी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
जिन लोगों को नीले रंग के कपड़े पहनने पसंद होते हैं आमतौर पर वो सतर्क और सख्त होते हैं। इस तरह के लोग स्वभाव से रूढ़िवादी होते हैं। वैसे अगर परिस्थितियां गंभीर हों तो उनकी बहादुरी सामने नजर आ जाती है, हालांकि उनमें तार्किकता भी होती है।
वैसे नीले रंग को पसंद करने वाले जिम्मेदार और विश्वसनीय भी होते हैं। नीला रंग शांति का प्रतीक होता है इसलिए ये लोग शांति प्रिय होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: ये शुभ रंग लाएंगे आपके घर में सुख-समृद्धि और सेहत
हरा रंग पसंद करने वाले लोग अपनी लाइफ में काफी एक्टिव होते हैं। ये ईमानदार और दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। उन्हें अकेलापन पसंद होता है, लेकिन ये मिलनसार भी होते हैं।
पीला रंग पसंद करने वालों का स्वभाव जल्द पता नहीं चलता है, लेकिन वे काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। एक बार में वे आशावादी होते हैं तो कभी-कभी उनमें गैर-जिम्मेदारी का भाव भी होता है। (वृषभ राशि के लिए शुभ रंग)
काला रंग पसंद करने वालों की बात करें तो यह रंग उदासी का प्रतीक माना जाता है और इस कारण इस रंग को पसंद करने वाले लोग उदास और कभी-कभी डिप्रेशन से भरे भी हो सकते हैं।
चमकीला रंग पसंद करने वाले थोड़े रहस्यमयी होते हैं। वे अपने से छोटी उम्र के लोगों के साथ रिश्ते बनाने में विश्वास रखते हैं। वैसे वे वफादार तो होते हैं, लेकिन स्वभाव से थोड़े कामुक भी होते हैं।
सफेद रंग सादगी का प्रतीक है। सफेद रंग पसंद करने वाले आमतौर पर मासूमियत भरे और पवित्र होते हैं। इन्हें दिखावा पसंद नहीं होता है। ये रचनात्मक और दयालु भी होते हैं।
वैसे ये एक सामान्य अनुमान है और आपका व्यक्तित्व इससे अलग भी हो सकता है, लेकिन कहीं न कहीं ये आपके स्वभाव की विशेषताएं भी हो सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।