-1774000969224.webp)
Capricorn Weekly Horoscope: शनि देव के स्वामित्व वाली, मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अपनी बुद्धि से काम लेने, विरोधियों को हराने और पति का प्यार पाने का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 23 मार्च को चंद्रमा के वृष राशि में होने से होगी, जहां सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी बन रहा है, जो शुरुआत में ही आपको कोई बहुत अच्छी खुशखबरी दिलाएगा। इसके बाद 25 और 26 मार्च को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे आप अपनी मेहनत से हर मुश्किल काम को आसानी से निपटा लेंगी। 27 मार्च को राम नवमी के शुभ दिन चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में, 29 मार्च को कामदा एकादशी पर चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जो आपको अपनी सेहत और भागदौड़ पर थोड़ा ध्यान देने का इशारा कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 23 और 24 मार्च को 5वें भाव में चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण अपनी लव लाइफ में गजब का रोमांस और ताजगी देखने को मिलेगी। बच्चों की तरफ से भी मन बहुत खुश रहेगा। 25 और 26 मार्च को दुर्गाष्टमी के दौरान 6वें भाव के चंद्रमा की वजह से घर के कामों की थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पति से किसी भी पुरानी बात पर बहस न करें। 27 और 28 मार्च को राम नवमी के पावन अवसर पर 7वें भाव में चंद्रमा होने से दांपत्य जीवन में बहुत मिठास आएगी। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं , उनके लिए 23 और 24 मार्च का समय बहुत ही शुभ है। 5वें भाव के प्रभाव से सिंगल महिलाओं को अपने कॉलेज, ऑफिस या किसी दोस्त के जरिए अपनी पसंद का बहुत ही प्यारा और समझदार जीवनसाथी मिल सकता है। 29 को कामदा एकादशी पर 8वें भाव के कारण घर में बिना वजह का शक या उलझन पैदा हो सकती है, इसलिए वीकेंड पर शांति बनाए रखें।
उपाय: शनिवार के दिन एक सादी रोटी पर हल्का सा सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते या बेसहारा जानवर को खिलाएं।
करियर की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 23 और 24 मार्च को 5वें भाव के चंद्रमा के कारण अपने नए और शानदार आइडियाज की वजह से बॉस से बहुत बड़ी तारीफ मिलेगी। आपका दिमाग एकदम तेज चलेगा। 25 और 26 मार्च को दुर्गाष्टमी के दिन 6वें भाव का चंद्रमा ऑफिस में आपको एकदम निडर बना देगा। जो लोग आपसे जलते हैं या पॉलिटिक्स करते हैं, वे आपकी मेहनत और काम की रफ्तार देखकर खुद ही पीछे हट जाएंगे। 27 और 28 मार्च को राम नवमी के दौरान 7वें भाव का चंद्रमा उन महिलाओं को बहुत बड़ा फायदा दिलाएगा जो किसी के साथ मिलकर बिजनेस करती हैं। 29 मार्च को कामदा एकादशी पर 8वें भाव के चंद्रमा के कारण ऑफिस के काम से अचानक कोई भागदौड़ हो सकती है, इसलिए अपनी कोई भी जरूरी फाइल दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
उपाय: ऑफिस या काम पर जाते समय अपने पर्स के एक छोटे से कोने में 3 साबुत काली मिर्च के दाने छुपा कर रख लें।
-1772858665372-1774001290706.jpg)
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को 23 और 24 मार्च को अपनी सेविंग्स , शेयर मार्केट या किसी समझदारी भरे इन्वेस्टमेंट से अचानक बहुत अच्छा फायदा मिल सकता है। 25 और 26 मार्च को 6वें भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आपका कोई पुराना कर्ज या लोन चुकाने का रास्ता एकदम साफ होगा। अगर किसी ने आपका पैसा रोक रखा था, तो थोड़ी सी सख्ती दिखाने पर वह वापस मिल जाएगा। 27 और 28 मार्च को राम नवमी के दिन 7वें भाव के गोचर के कारण पति के काम या बिजनेस के माध्यम से भी आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। 29 मार्च को कामदा एकादशी के दिन 8वें भाव के कारण आपकी गाड़ी की मरम्मत, सेहत या किसी अचानक आए काम पर थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए वीकेंड पर अपनी जेब का खास ध्यान रखें।
उपाय: शनिवार के दिन एक साफ लोहे की कील पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर उसे अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से मकर राशि की महिलाओं को 23 से 28 मार्च तक अपनी सेहत का शानदार साथ मिलेगा। आप एकदम फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगी और दुर्गाष्टमी व राम नवमी की सारी तैयारियां बिना थके खुशी-खुशी निपटा लेंगी। लेकिन 29 मार्च को कामदा एकादशी के दिन 8वें भाव का चंद्रमा आपको अपनी सेहत का बहुत खास ध्यान रखने का इशारा कर रहा है। मकर राशि की महिलाओं को काम की भागदौड़ के कारण घुटनों में दर्द, भारी थकान, एसिडिटी या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस दिन पानी भरपूर पिएं और एकादशी के व्रत या पूजा के दौरान बाहर का बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से बिल्कुल बचें।
उपाय: रोज सुबह खाली पेट एक चुटकी काला नमक और थोड़ी सी अजवाइन गुनगुने पानी के साथ फांक लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।