Negative Energy Door Karne Wala Paudha: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधों का वर्णन मिलता है जो घर के लिए शुभ या अशुभ माने जाते हैं। इसलिए घर में कोई भी पौधा लगाते समय उससे जुड़ा ज्योतिष या वास्तु एक बार अवश्य जान लेना चाहिए।
वहीं, शुभ पौधों की बात करें तो एक पौधा ऐसा भी है जिसे घर में लगाने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और दोबारा कभी घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन सा है ये दुर्लभ पढ़ा और क्या हैं इसके लाभ।
हम जिस दुर्लभ पौधे की बात कर रहे हैं वह तिमूर का पौधा है। यह पौधा पहाड़ों में मिलता है। इसे पहाड़ी नीम के पेड़ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा बहुत दुर्लभ है। हर किसी को यह पौधा न तो दिखता है न ही प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: क्या घर की छत पर केले का पेड़ लगा सकते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिमूर के पौधे में गजब की चुंबकीय शक्ति होती है जो घर में मौजूद नकारात्मकता को अपनी तरफ खींच कर घर से बाहर कर देती है। तिमूर का पौधा घर में हो तो घर में किसी भी तरह के नजर दोष का खतरा नहीं होता है।
यूं तो घर में लगाए जाने वाले हर पौधे पूर्व दिशा में होने चाहिए लेकिन तिमूर के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। तिमूर का पौधा घर की उत्तर दिशा (उत्तर दिशा में रखें ये चीजें) में लगाने से घर में सकारात्मकता का संचार तेजी से होता है।
यह भी पढ़ें: घर के सामने बरगद का पेड़ होना शुभ या अशुभ?
घर में अगर किसी प्रकार का दोष मौजूद है जैसे कि वास्तु दोष या ग्रह दोष आदि वह भी दूर हो जाता है। तिमूर का पौधे को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी प्लास्टिक के पॉट के बजाय मिट्टी के गमले में लगाएं।
अगर आप भी अपने घर में नकारात्मकता महसूस करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से इस दुर्लभ पौधे को घर में लगाएं और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image ccredit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।