Can banana tree be planted on house roof in india

क्या घर की छत पर केले का पेड़ लगा सकते हैं?

जहां कुछ लोग किसी भी पौधे को घर की बालकोनी में लगाना पसंद करते हैं तो वहीं, कुछ लोग पौधों को घर की छत पर सजाते हैं। ऐसा अगर केले के पौधे के साथ आप करने का सोच रहे हैं तो इसमें फौरन बदलाव लाएं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-29, 15:55 IST

Kele Ka Paudha Chhat Par Lagana: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताये गए हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है केले का पेड़ या पौधा। वास्तु शास्त्र में केले का पौधा घर में लगाने के लिए कहा जाता है क्योंकि इस पौधे को घर में लगाने से न सिर्फ नकारात्मकता दूर होती है बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। 

जहां कुछ लोग किसी भी पौधे को घर की बालकोनी में लगाना पसंद करते हैं तो वहीं, कुछ लोग पौधों को घर की छत पर सजाते हैं। ऐसा अगर केले के पौधे के साथ आप करने का सोच रहे हैं या कर चुके हैं तो इसमें फौरन बदलाव लाएं। अगर आपने केले के पौधे को छत पर लगाया है तो पहले ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में सही जानकारी लें। 

क्या केले के पौधे को छत पर लगाना सही है?  

banana tree in front of house vastu

केले के पौधे का संबंध देवों में भगवान विष्णु से बताया गया है और ग्रहों में बृहस्पति से बताया गया है। वहीं, घर की छत पर राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) का आधिपत्य माना जाता है। ज्योतिष गणना कहती है कि जहां बृहस्पति हों वहां राहु का वास नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे बृहस्पति कमजोर होते हैं। 

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार केले के पेड़ से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

वहीं, धार्मिक कथा है कि भगवान विष्णु ने ही मोहिनी रूप में राहु का दमन किया था। ऐसे में ग्रहों की गणना को माना जाए या धार्मिक मान्यता को। तो इसका जवाब है कि दोनों ही रूप से यह मान्य हो सकता है। केले के पौधे को छत पर लगाते समय दोनों ही दृष्टिकोण जरूरी हैं। 

can we plant banana tree at home as per vastu

अगर आप केले के पौधा सिर्फ सजावट के रूप में लगा रहे हैं तो भूल से भी इसे घर की छत पर न लगाएं। इससे बृहस्पति (बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय) कमजोर होंगे और जीवन में संकटों का आना शुरू हो जाएगा लेकिन अगर आप केले के पौधे की रोजाना पूजा करते हैं या करेंगे तो इसे छत पर लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगा रही हैं केले का पौधा तो वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

केले के पौधे की रोजाना पूजा करने से बृहस्पति ग्रह कुंडली में मजबूत होंगे। गुरु ग्रह शुभ परिणाम दिखाएंगे। भगवान विष्णु भी प्रसन्न होंगे और अपनी कृपा बरसाएंगे। साथ ही, राहु का दुष्प्रभाव भी कम होगा और घर में सुख-शांति, समृद्धि, संपन्नता और सौभग्य का वास रहेगा। 

 

अगर आप भी केले का पेड़ य पौधा घर की छत पर लगाने की सोच रहे हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि केले का पेड़ घर की छत पर लगाना चाहिए या नहीं और क्या हैं इससे मिलने वाले परिणाम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;