साल भर के इंतजार के बाद एक बार फिर Bigg Boss 13 शुरू होने वाला है। इस वर्ष बिग बॉस 13 का आरंभ 29 सितंबर से होगा। सभी लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें पता चले कि इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटीज और कॉमन मैन बिग बॉस के घर में रहने आएंगे। मगर, उससे भी ज्यादा लोगों के मन में यह जानने की उत्सुक्ता है कि इस बार घर का महौल कैसा होगा। बिग बॉस जब से शुरू हुआ है तब से कोई सीजन ऐसा नहीं गया होगा जब कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े न हुए हो। कंटेस्टेंट के बीच के झगड़े बिग बॉस हाउस के अंदर काफी इंटरेस्टिंग रूप लेलेते हैं शायद इसलिए दर्शक इसे भी इंज्वॉय करते हैं। Bigg Boss 13 में कौन-कौन आएगा? कौन दोस्त होगा कौन दुश्मन? यह बात तो अभी से नहीं कही जा सकती मगर, हम आपको Bigg Boss के पुराने सीजन में हुई रोचक लड़ाइयों के बारे में जरूर बता सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13 का घर की पहली तस्वीरे देखें, कैसा दिखेगा इस बार ये हाउस
सुरभी राणा और दीपिका कक्कड़
Bigg Boss Season 12 लड़ाइयों के लिए काफी फेमस रहा। इस सीजन में घर का शायद ही कोई सदस्य ऐसा होगा जिसकी किसी से लड़ाई न हुई हो। यह सीजन सबसे ज्यादा कैट फाइट्स के लिए जाना गया। इस सीजन में सबसे ज्यादा लड़ाई घर की सदस्या सुरभी राणा ने की थी। सुरभी ने लड़ाई के मामले में घर के किसी भी सदस्य को नहीं छोड़ा मगर उन्हें घर में सबसे ज्यादा खटकती थीं इस सीजन की विनर दिपिका कक्कड़। दोनों की लड़ाई मजेदार भी होती थी और खतरनाक भी। सुरभी कॉमनर थीं और दिपिका सेलिब्रिटी। दोनों के व्यवहार में जमीन आसमान का अंतर था। सुरभी वाइल्ड थीं और दिपिका शांत स्वभाव की। सुरभी हमेशा दिपिका को लड़ने के लिए उक्साती रहती थीं। वैसे दिपिका ने भी सुरभी पर कई बार गंदा खेल खेलने का इलजाम लगाया। मगर, अंत में जीत हुई दिपिका की।बिग बॉस 12 की विनर दीपिका
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss Season 13: ‘नागिन 3’ फेम एक्ट्रेस सुरभी ज्योति को छेड़ते हुए नजर आए सलमान खान
सभा खान- सृष्टि रॉड
Bigg Boss 12 में एक नहीं कई लड़ाईयां फेमस हुई। इस सीजन में वो भी हुआ जो किसी भी सीजन में नहीं हुआ। दरअसल Bigg Boss 12 में लड़कियों के बीच हाथापाई तक हो गई। ये दो स्दस्या थीं सभा खान और सृष्टि रॉड। एक टास्क के दौरान सभा खान ने सृष्टि रॉड को ढक्का मारा और सृष्टि जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद तो सृष्टि ने आपा ही खो दिया। दोनों की हाथा पाई की वजह से शो के एंकर सलमान खान ने दोनों से पूरे सीजन कैप्टन बनने का अधिकार ही छीन लिया। हालाकि सभा खान पहले ही शो से बाहर हो गईं और सृष्टि भी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाईं। मगर, जाते-जाते दोनों में दोस्ती हो गई थी।बिग बॉस में लव कपल्स ही नहीं भाई बहन की भी जोड़ियां रहीं हिट
पूजा मिश्रा और पूजा बेदी
Bigg Boss 5 में घर के सभी सदस्य सेलिब्रिटी थे। इस सीजन में घर में मॉडल पूजा शर्मा ने आतंक मचा रखा था। पूजा मिश्रा को वैसे तो घर हर कोई नपसंद था मगर सबसे ज्यादा पूजा मिश्रा को पूजा बेदी नपसंद थी। पूजा बेदी और पूजा मिश्रा के बीच पूरा सीजन ही बहुत ज्यादा लड़ाई हुई। पूजा मिश्रा घर के कोई काम नहीं करती थीं और उनका काम केवल लोगों को तंग करना था। वह घर के लोगों को गाली तक दे देती थीं। इसके चलते पूजा मिश्रा को एक बार घर से एलिमिनेट तक होना पड़ा था। सलमान ने जब उन्हें दोबारा चांस दिया तब भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं और दोबारा उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया।बिग बॉस की चर्चित लव स्टोरीज
डॉली बिंद्रा- श्वेता तिवारी
Bigg Boss 4 भी झगड़ों से भरा हुआ था। इस सीजन की हिटलर थीं डॉली बिंद्रा। घर का शायद ही कोई सदस्य होगा डॉली जिससे लड़ती न हों। खासतौर पर डॉली को इस सीजन की विनर रहीं श्वेता तिवारी बिलकुल भी पसंद नहीं थीं।
डॉली हमेशा श्वेता के उनके पूर्व पति राजा चौधरी से रिश्तों को लेकर ताने मारती थीं। इतना ही नहीं वह उनके बारे में घर में सभी सदस्यों को गलत बाते बताती थीं। जबकि श्वेता तिवारी हमेशा ही शांत रहती थीं। आखिर में श्वेता ही शो की विनर भी रही थीं।बिग बॉस की इन 5 'बैड गर्ल्स'
शिल्पा शिंदे-विकास गुप्ता
Bigg Boss 11 शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के झगड़ों से भरा रहा। यह दोनों ही सदस्य शो के आखरी दिन तक घर में टिके रहे और आखिर में शिल्पा शिंदे को शो का विनर बना दिया गया था। मगर, पूरे सीजन भर शिल्पा और विकास एक दूसरे से लड़ते रहे। शिल्पा को विकास से इस बात की नारजगी थी कि उनकी वजह से शिल्पा को टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ छोड़ना पड़ा।
वहीं विकास का कहना था कि उन्होंने शो अपनी वजह से ही गंवाया है। दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ गए किए सलमान खान को दोनों को शो के बीच में ही समझाना पड़ा। आज भी दोनों के बीच के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों