बच्चे और मां दोनों के लिए ही गोद भराई की रस्म बेहद खास होती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे कई दूसरे नामों से भी जाना जाता है, खास बता यह है कि गोदभराई की इस रस्म में मां और होने वाले बच्चे को आशीर्वाद दिया जाता है। अगर आपके किसी करीबी के घर पर गोदभराई की रस्म होने वाली है और आप गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कई यूनिक गिफ्ट आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप गोद भराई की रस्म पर होने वाली मां को भेंट कर सकती हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन गिफ्ट आइडियाज के बारे में-
बेबी जिम बच्चे के हिए बेहद फायदेमंद होता है। इसकी मदद से बच्चा पैरों, हाथों, गले और पीठ को चलाना शुरू करता है। यह छोटे बच्चे को एक्टिव रखने में भी मदद करता है, साथ ही उसकी फिजिकल एक्टिविटी के लिए काफी मददगार होता है। इसलिए आप चाहें तो बेबी शॉवर पर बेबी जिम भी गिफ्ट कर सकती हैं।
मां बनने का अहसास महिला के बेहद खास होता है, जिसके हर एक एक्सपीरियंस को गर्भवती महिला हमेशा के लिए संजो कर रखना चाहती है। इसलिए आप चाहें तो ‘टू बी मॉम’ के लिए प्रोफेशनलमैटरनिटी फोटोशूटअरेंज कर सकती हैं। फोटोज लंबे समय तक याद के रूप में रखी रहेंगी, ऐसे में यह एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन है।
बच्चे को आरामदायक तरीके से कैरी करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बेबी शॉवर के मौके पर कैरियर एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन हो सकता है। यह जितना मां के काम आएगा, उतना ही बच्चे के लिए भी हेल्पफुल होगा। मार्केट में तरह-तरह के बेबी कैरियर आते हैं, आप अपने रेंज और बच्चे के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए एक बेहद बेबी कैरियर बैग चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इन तरीकों से करें गोद भराई फंक्शन की सजावट, हर एक मेहमान करेगा तारीफ
प्रेगनेंसी के दिनों में महिलाओं को अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में आप एक गिफ्ट हैंपर तैयार करवा सकती हैं, जिसमें तरह-तरह फूड आइटम्स शामिल हों। इसके लिए आप प्रेगनेंट मिहिला सकती हैं कि उसे क्या-क्या खाने का मन कर रहा है और उसकी पसंद के हिसाब से हैंपर बनवा सकती हैं।
बेबी के आने के बाद कई बार न्यू मॉम्स को ट्रैवल भी करना होता है। ऐसे में उनके लिए डायपर बैग बेहद यूजफुल होता है। मार्केट में अलग-अलग साइज के डायपर बैग आते हैं, जिनमें आप बच्चे की रोजाना जरूरतों से जुड़े समानों को रख सकती हैं, ऐसा करने से आपको बार-बार सामान नहीं खोजना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें-गोद भराई की रस्म क्यों है खास, जानें इसके पीछे का कारण और महत्व
प्रेगनेंसी के दिनों में गर्भवती महिला को नींद आने में समस्या होता है। ऐसे में आप उसके लिए प्रेगनेंसी पिलो ले सकती हैं। यह पिलो खासकर प्रेगनेंट महिलाओं के लिए तैयार की गई है। प्रेगनेंसी दौरान यह पिलो होने वाली मां को और भी कंफर्ट देता है, ऐसे में यह एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन है।
तो ये थे बेबी शॉवर गिफ्ट आइडियाज, जो हर न्यू मॉम के लिए बेहद खास होंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी आइडियाज के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।