herzindagi
image

Promise Day Gift Ideas: सिर्फ जुबान से नहीं, इन यादगार गिफ्ट्स से जताएं अपना उम्र भर का साथ; 1000 रुपये के अंदर आ जाएंगे ये तोहफे

प्रॉमिस डे पर किए गए वादे रिश्ते की नींव को और मजबूत करते हैं। कुछ कपल्स वादा करने के साथ-साथ तोहफा भी देते हैं। वह भरोसा दिलाते हैं कि एक- दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, चाहे हालात जैसे भी हों।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 17:27 IST

प्रॉमिस डे 11 फरवरी 2026 को मनाया जाता है। इस खास दिन कपल्स अपने पार्टनर को रिश्ते की मजबूती के लिए वादा करते हैं। जब दो लोग एक-दूसरे से वादा करते हैं, तो वह सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि दिल से निकली हुई भावना होती है, जिसे सुनकर आपके पार्टनर को अहसास होता है कि वह आपके बहुत प्यार करता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को समय देना आसान नहीं होता। इसलिए, फरवरी का यह महीना पार्टनर को को खास अहसास करवाने के लिए अच्छा समय माना जाता है। इस खास मौके पर कपल्स एक दूसरे को तोहफा भी देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को प्रोमिस डे पर गिफ्ट देना चाह रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही गिफ्ट आइडिया देंगे।

प्रॉमिस रिंग

अगर आप अपने पार्टनर को प्यार भरा वादा करना चाहती हैं, तो अच्छा रिंग डिजाइन गिफ्ट कर सकती हैं। सिंपल सिल्वर या स्टेनलेस स्टील की रिंग हाथों की शोभा बढ़ाती है। आप ऐसी रिंग डिजाइन गिफ्ट कर सकती हैं, जो दिल का सिंबल बना हो। ये हमेशा पार्टनर को आपके वादे की याद दिलाएगी। इसके अलावा आप चांदी की अंगूठी भी दे सकती हैं, यह भी बजट में मिलती है। 1 हजार रुपये के बजट में आप आर्टिफिशियल अंगूठी ले सकती हैं।

Promise Day gift ideas for couples

हैंडमेड लव लेटर + चॉकलेट कॉम्बो

अगर आप सोच रही हैं कि आप अपने प्यार की बातें, लिख कर दें, तो हैंडमेड लव लेटर बना सकती हैं। इस तरह के लेटर आपके प्यार को और भी मजबूत बनाते हैं। आपका पार्टनर इसे हमेशा साथ रखेगा। वह जब भी निराश होगा, तो आपकी बातों को पड़ेगा, जो उसे खुशी का अहसास करवाएगी।

इसे भी पढ़ें- Valentine's Day पर फोटोशूट के लिए नहीं मिल रहे अच्छे पोज? इन 5 बॉलीवुड कपल्स से लें इंस्पिरेशन, तस्वीरें देख जल उठेंगे लोग

Promise rings for partners

प्रॉमिस बैंड

आजकल मार्केट में प्रोमिस डे बैंड भी मिलने लगे हैं। लोग इस तरह के गिफ्ट अपने पार्टनर को देते हैं, ताकि वह रिश्ते की मजबूती को समझ सके। मैग्नेटिक या इंफिनिटी साइन वाले ब्रेसलेट भी पार्टनर को देने के लिए बेस्ट है। इस तरह की चीजें 500 रुपये के अंदर भी आ जाएंगी। बजट में अगर प्यार का वादा करना है, तो यह बेस्ट आइडिया है।

Handmade love letters

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम

इसमें आप अपने रिश्ते की सभी पुरानी यादों को कैद कर सकते हैं। पुरानी फोटोज का एक कोलाज बनाएं और इसे अपने पार्टनर को गिफ्ट करें। इसके अलावा आप दोनों की सबसे प्यारी फोटो, साथ में एक छोटा सा वादा लिखवा सकती हैं। इससे यादें हमेशा के लिए फ्रेम हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें- Heart Shape Pandent Designs: अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें 'हार्ट शेप' वाला पेंडेंट और बिना बोले कह दें उनसे दिल की बात, देखें डिजाइंस

Promise Day gift ideas for couples
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।