
रिश्ते की नई शुरुआत करनी है या रिश्ते में भरोसा और मजबूती चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक पक्का वादा करना जरूरी होता है। एक ऐसा वादा जो आपके साथी को अहसास करवाता है कि आप उसका जिंदगी भर साथ निभाएंगे। आप उसका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे और हमेशा उसके सुख-दुख में साथ खड़े रहें रहेंगे। प्रॉमिस डे उसी वादे को और भी मजबूत बनाने और अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को हमेशा बरकरार रखने का वादा करता है। जब आप अपने साथी से यह कहते हैं कि मैं तुम्हारा जिंदगीभर साथ निभाऊंगा या मैं हर हाल में तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, तो ये शब्द रिश्ते में और भी ज्यादा प्यार लाते हैं। अगर आपका रिश्ता झगड़े की वजह से खराब हो रहा है या फिर आप अपने प्यार को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि आप उससे बहुत प्यार करते हैं और उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे, तो उन्हें इन Promise Day Wishes, प्रॉमिस डे कोट्स और प्रॉमिस डे विशेज इमेज और फेसबुक स्टेटस वाले कोट्स लगाकर उनसे वादा कर सकते हैं।
1- वादा ये है कि हर दर्द साथ सहेंगे,
वादा ये नहीं कि हर पल हंसते रहेंगे,
वादा है ये रिश्ता कभी बदनाम न होने दूं।
वादा है तुमसे, कभी तन्हा न छोड़ेंगे।

2- मुश्किल राहों में, जब कदम डगमगाएं,
वादा ही है जो फिर से, हिम्मत दिलाए।
वादा कोई लफ्ज नहीं, जो कहकर भूल जाएं,
ये वो एहसास है, जिसे दिल से निभाएं।
3- भरोसे की नींव पर, जो रिश्ता खड़ा हो,
वो वक्त के हर तूफान में, अडिग खड़ा हो।
ना हर दिन हंसी होगी, ना हर पल सुकून,
पर वादा है कि टूटेगा नहीं ये जूनून।
4- इसलिए आज नहीं, हर दिन ये कहना है,
तेरे भरोसे की कद्र, उम्र भर करना है।
वादा है-तेरे साथ चलूंगा आखिरी सांस तक,
भरोसा है-ये रिश्ता रहेगा हर हाल में पाक।
इसे भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, आज है Teddy Day; पूरी लिस्ट यहां देखें
5- लफ्जों का नहीं, दिल से किया है वादा,
जब तक सांस है, तब तक निभाएंगे इरादा।
खुशियों में मुस्कुराएंगे, गम में कंधा बन जाएंगे,
वादा है तुमसे हर मोड़ पर साथ निभाएंगे।

6- हर हाल में सच का साथ निभाऊंगी,
और तुम्हारी भावनाओं की इज्जत करूंगी।
मैं आज वादा करना चाहती हूं
कि तुम्हारे भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगी।
7- मतभेद होंगे तो बात करके सुलझाऊंगी,
खामोशी से रिश्ते को दूर नहीं होने दूंगी।
मैं वादा करती हूं
कि गुस्से में भी तुम्हें अपमानित नहीं करूंगी,
8- हाथ थाम लिया है तो छोड़ूंगी नहीं।
दुनिया साथ दे या न दे,
मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी, मैं वादा करती हूं
कि हालात चाहे जैसे भी हों, हाथ थाम लिया है तो छोड़ूंगी नहीं।
इसे भी पढ़ें- Valentine Day पर मिलने वाला है लव प्रपोजल, तो 'हां' कहने से पहले जरूर परख लें ये 5 चीजें
9- हाथ थाम लिया है तो छोड़ेंगे नहीं,
वादा है ये दिल तोड़ेंगे नहीं।
साथ चलेंगे उम्र भर, यही है हमारा वादा,
तू मेरी दुआ है, मैं तेरा इरादा।

10- प्यार अगर इबादत है तो निभाना फर्ज है,
वादा है तुझसे, ये रिश्ता आखिरी सांस तक है।
तेरे हर सपने में मेरा साथ होगा,
वादा है, तेरा हर कल मेरे नाम होगा।
12- आज नहीं, हर दिन
इस वादे को निभाने की कोशिश करूंगी।
क्योंकि ये रिश्ता मेरे लिए
सिर्फ प्यार नहीं, मेरी जिम्मेदारी है।
12- वादा रहा ये रिश्ता कभी कमजोर न होगा,
हालात चाहे जैसे हों,
तेरा साथ कभी न छोड़ा जाएगा
13- वादा रहा, तेरा भरोसा टूटने नहीं दूंगा,
जो हाथ थामा है तेरा,
उसे कभी छोड़ने नहीं दूंगा।

14- तेरे हर आंसू को अपनी मुस्कान से पोंछूंगा।
वादा रहा,
हर खामोशी समझने की कोशिश करूंगा।
15- रूठना मुमकिन है, पर रिश्ता तोड़ना नहीं।
वादा रहा, गलतियां होंगी मगर छोड़ना नहीं,
तेरे नाम से ही मेरी हर सुबह-शाम होगी।
वादा रहा, तेरी इज्जत मेरी पहचान होगी,
16- प्यार वक्त के हर इम्तिहान में खरा उतरेगा।
वादा रहा,
आखिरी सांस तक ये साथ निभेगा।
17- बातें तो सब बड़ी-बड़ी करते हैं यहां,
पर असली वही है जो वादा करके मुकरता नहीं।
वादा रहा ये तुझसे, ता-उम्र तेरा साथ निभाएंगे,
अगर छोड़ दिया सबने, तो हम साया बनकर चले आएंगे।
18- न मैं तुम्हें खोना चाहता हूं, न तुम्हारी यादों में रोना चाहता हूं,
बस एक छोटा सा वादा है, मैं हमेशा तुम्हारा होना चाहता हूं।
19- वादा रहा...
कि धूप में छांव बनूंगा,
अंधेरे में मशाल सा जलूंगा,
तुम थक कर जब रुकना चाहोगी,
मैं तुम्हारा हाथ थाम कर चलूंगा।
20- वादा रहा...
कि खामोशी भी तुम्हारी सुनूंगा,
टूटे ख्वाबों को फिर से बुनूंगा,
हजारों की इस भीड़ में जानम,
मैं सिर्फ और सिर्फ तुम्हें चुनूंगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।