आसाराम के बाद अब दाती महाराज पर भी लड़कियों के रेप के आरोप लग गए हैं। भारत में कुछ भी हो सकता है। यहां मूर्तियां दूध पी सकती हैं और सत्तर साल की उम्र में बाबा चमत्कार कर सकते हैं। यहां किसी भी चीज पर लोग विश्वास कर सकते हैं। विश्वास करने के लिए लोगों को लॉजिक की जरूरत नहीं होती है। तभी तो जब अपने यहां इन बाबाओं पर कोई इल्जाम लगते हैं तो इनके भक्त देश का चक्का जाम कर देते हैं या फिर रातों-रात आश्रम से 600 लड़कियों को गायब कर देते हैं। जबकि समय-समय पर इन बाबाओं के पाखंड पर फिल्में बनाकर जारुकता भी फैलाई जाती है। समय-समय पर कानून भी इनके खिलाफ सजा सुनाते रहता है। लेकिन हमारे देश में कानून को कभी इतना गंभीर नहीं माना जाता। उतना गंभीर तो बिल्कुल भी नहीं जितने गंभीर आरोप इन बाबाओं पर लगे हैं। आज हम बात करने वाले हैं उन बाबाओं की जिन पर लगे हैं गंभीर आरोप-
इन्हें बीते दिन आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अब इन्हें चमत्कारी कहें या बलात्कारी... यह तो लोगों पर निर्भर करता है। लेकिन इन पर बहुत ही गंभीर आरोप लगे हैं। इन पर एक नाबालिग लड़की का बलात्कार करने का आरोप है। इन पर 11वीं क्लास की छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लगा है। जोधपुर की कोर्ट में इनके खिलाफ केस चल रहा था और बीते दिन कोर्ट ने इन्हें आरोपी मानकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
यह फलाहारी महाराज थे जो फल खाते थे और लोगों के दुख दूर करते थे। लोग इनकी पूजा इसलिए करते थे क्योंकि यह लोगों की पूजा करते थे लेकिन इन पर आऱोप लगा है कि ये बाबा लड़कियों के शरीर की पूजा करते थे और अपने पूजा के आड़ में उनका दुष्कर्म करते थे। राजस्थान के अलवर के जाने-माने बाबा 77 साल के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की एक लड़की ने बाबा पर बिलासपुर थाने में ही ज़ीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी।
सवर्वघोषित गरीबों के भगवान पर उनके ही आश्रम की दो साध्वियों ने रेप के आऱोप लगाए हैं। पिछले साल इन्हें हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत ने दस साल की सुनाई है। इन साध्वियों ने करीब 10 साल बाद 2009 और 2010 में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीबीआई जज के सामने शपथ लेकर दिए बयान में साध्वियों ने बताया कि किस तरह राम रहीम उनका और डेरे की अन्य महिलाओं का अपनी गुफा में रेप किया करता था। साध्वियों ने यह भी खुलासा किया बाबा के चेले बलात्कार के लिए माफी शब्द का इस्तेमाल करते थे।
Read More: सोचो रेप के दौरान 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा?
यह महाराज दक्षिण के जाने-माने महाराज हैं। इनके भक्त इनके एक इशारे पर जान देने के लिए तैयार रहते थे। लेकिन साल 2010 में इन पर गंभीर आरोप लगे। उस साल इनसे जुड़ी एक सेक्स सीडी ने ऐसा हंगामा मचाया कि उसका सिंहासन हिल गया। उस सेक्स सीडी में नित्यानंद को कथित रूप से दक्षिण की मशहूर एक्ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। 2010 में नित्यानंद इस मामले में 52 दिन तक जेल में रहा।
यह हमारे देश के सबसे महान बाबा है जिनकी शरण में कई राजनीतिज्ञ भी जाते थे। यह सत्तर के मशहूर नेता हैं जिनकी सलाह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत कई बड़े राजनेता लेते थे। यह एक आध्यात्मिक गुरु माने जाते थे जिनकी गिरफ्तारी वेश्यालय चलाने के आरोप में हुई थी।
तो ऐसे बाबाओं से हमें क्या सीख मिलती है? यही कि किसी के पीछे अंधभक्त होकर मत विश्वास करो। खासकर तो ऐसे बाबाओं पर जो आपकी ही तरह एक इंसान हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।