स्वंयघोषित बाबा दाती महाराज के खिलाफ आरोपों की फेहरिस्त खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार उनके राजस्थान आश्रम से 600 लड़कियों के गायब होने की खबरे हैं। गौरतलब है कि आश्रम में 700 लड़कियां थीं जिनमें से अब केवल 100 लड़कियां ही बची हैं। 600 लड़कियां गायब हो चुकी हैं। रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद आलावास स्थित उनके गुरुकुल से करीब 600 लड़कियों के गायब होने की खबरें हैं और अब इस आश्रम में केवल 100 लड़कियां ही बची हैं।
पिछले दिनों दाती महाराज ने मीडियाकर्मियों के सामने कबूला था कि उनके आश्रम में 700 लड़कियां है। लेकिन जब पुलिस ने वहां तहकीकात की तो केवल 100 लड़कियां ही मिलीं। संभावना जताई जा रही है कि 600 लड़कियां डर से भागकर अपने घर चली गई हैं। फिलहाल पुलिस गुरुकुल से गायब लड़कियों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
पिछले दिनों स्वंयघोषित दाती महाराज पर उसी की एक शिष्या ने रेप का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में बाबा और बाबा के दो शिष्यों ने यौन उत्पीड़न किया। महिला ने बीते रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस तहकीकात के लिए रेप पीड़िता के साथ बाबा के राजस्थान के आश्रम पहुंची। उस वक्त आश्रम में दाती महाराज नहीं मिला। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस की टीम ने पीड़िता के आरोपों की जांच के लिए आश्रम का निरीक्षण किया। जिसमें स्थानीय पुलिस ने भी टीम की मदद की।
Read More: पोर्न साइट्स हैं गैंग रेप के लिए जिम्मेदार?
शिष्या ने अपने आरोप में बताया है कि वह एक दशक से बाबा की शिष्य थी। लेकिन रेप के बाद वह घर लौट गई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाताया कि इस बात की पुष्टि के लिए अपराध शाखा की एक टीम सबूत इकट्टा करने के लिए राजस्थान के आश्रम में गई थी। लेकिन वहां महाराज का नामोनिशान नहीं था। जिसके बाद पुलिस दिल्ली लौट आई। उन्होंने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है।
दाती महाराज की गिरफ्तारी की मांग दिल्ली महिला आयोग ने भी की है। जबकि दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया जिससे कि वे देश छोड़ कर ना जा सके।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।