Bollywood Actresses जिन्होंने करियर की पीक पर शादी कर सबको चौंका दिया

कहते हैं अगर एक्ट्रेसेस करियर के पीक में शादी कर लें तो उसके बाद उनका दबदबा कम हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।

 
famous bollywood actresses

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां महिलाओं से बस अच्छा फिगर मेंटेन करने की उम्मीद की जाती है। वे कितनी भी प्रतिभाशाली हो मगर एक फिल्म में उसका किरदार सिर्फ ग्लैमरस ही दिखाया जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय में ऐसी फिल्में भी बनीं, जिनमें हमने अभिनेत्रियों को कुछ दमदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा है। मगर अब भी उनके किरदार में कमियां रह ही जाती है। वहीं अगर कोई अभिनेत्री करियर के पीक पर है तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह शादी के लिए रुक जाए।

ऐसा कहा जाता है कि एक एक्ट्रेस की शादी और मां बनने के बाद बॉलीवुड में उसके लीड रोल कम ही बचते हैं। मगर यह भी सच नहीं है। ऐसी कितनी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने करियर पर एक ऊंचा मुकाम बनाने के बाद शादी की, मां बनी और फिर भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हां ऐसी भी अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने शादी के बाद अपनी मर्जी से बॉलीवुड से ब्रेक लिया और वह आज भी चाहें तो बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं।

आइए इस आर्टिकल में हम उन अदाकाराओं के बारे में जानें जिन्होंने अपने करियर की पीक पर आकर शादी करके सबको चौंका दिया था।

नीतू कपूर

actress neetu kapoor

नीतू सिंह ने बॉलीवुड में अपने पैर बचपन से जमाकर रखे थे। वह अपने समय की बेस्ट एक्ट्रेसेस में से थीं, जिनका चार्म ही अलग था। उन्होंने अपने समय में 'कभी-कभी', 'याराना', 'अमर अकबर एंथनी', 'यादों की बारात', 'दीवार' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय के जादू से लाखों दिलों को जीता। कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद की जाती थी। एक फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और सिर्फ 21 साल की उम्र में अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद नीतू सिंह, कपूर बन गईं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से जल्दी रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि साल 2009 में 'लव आज कल' उन्होंने एक छोटे से कैमियो रोल से फिल्मों में वापसी की थी।

मीनाक्षी शेषाद्री

meenakshi sheshadri

1980's और 1990's के समय के बेहतरीन अदाकारा थीं मीनाक्षी शेषाद्री। ऐसा कहा जाता है कि मीनाक्षी उस दौरान सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। साल 1983 में उन्होंने अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ 'हीरो' फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और मीनाक्षी रातोंरात एक स्टार बन गईं। इसके तुरंत बाद उन्हें सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म करने का ऑफर मिला।

वह उन चंद हीरोइनों में से थीं जो उस समय महिला-केंद्रित फिल्मों का हिस्सा रही थीं। उन्होंने दामिनी, घातक, घायल, स्वाति, घर हो तो ऐसा, परिवार, बड़े घर की बेटी जैसी जबरदस्त फिल्मों में अभिनय किया। एक से बढ़कर एक फिल्मों को करने के बाद उन्होंने 1995 में एक इंवेस्टमेंट बैंकर से शादी की और वह विदेश सेटल हो गई। उन्हें कुछ समय पहले शेखर सुमन के एक टॉक शो में देखा गया था।

इसे भी पढ़ें : जानें बॉलीवुड की 'सबसे अंडररेटेड' अभिनेत्रियों के बारे में

श्रीदेवी

megastar sri devi

एक्स्प्रेशन क्वीन और मेगा-स्टार, श्रीदेवी जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, अपने समय की सबसे चर्चित अभिनेत्री थीं। हम 'चांदनी', 'मिस्टर इंडिया', 'खुदा गवाह', 'चालबाज' और 'लाडला' जैसी हिट फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को नहीं भूल सकते। हिंदी सिनेमा में अगर राजेश खन्ना के बाद किसी को सुपरस्टार और मेगा स्टार का दर्जा मिला तो वह श्रीदेवी ही थीं। एक टाइम था जब उन्हें अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन जितनी ही फीस मिलती थी।

हर निर्देशक और निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए मुंहमांगी फीस अदा करने को राजी हो जाया करते थे। उन्हीं निर्माताओं में से एक बोनी कपूर थे, जिन्हें श्रीदेवी बहुत पसंद थी। उन्होंने श्रीदेवी का उस समय साथ दिया जब वह अकेली थीं, बस यही बात श्रीदेवी को पसंद आ गई और उस समय जब वह अपने करियर की ऊंचाई पर थी उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया (श्रीदेवी और बोनी कपूर की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में जानें)। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद, साल 2012 में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी ने कमबैक किया था।

भाग्यश्री

bollywood actress bhagyashree

सलमान खान और भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी। फिल्म में भाग्यश्री को बहुत पसंद किया, लेकिन सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने हिमालय दासानी से शादी कर सबको चौंका दिया था। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को गंभीरता से नहीं लिया। शादी के बाद भाग्यश्री (भाग्‍यश्री की तरह करेंगी फंक्शनल ट्रेनिंग तो दिखेंगी जवां) इंडस्ट्री से एकदम गायब ही हो गईं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म से अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता, लेकिन वह घर बसाने का फैसला कर चुकी थीं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि जिस इंसान से वह सबसे ज्यादा प्यार करती थीं, उन्होंने उसके लिए अपने करियर को छोड़ा दिया। हालांकि उसके कई सालों बाद उन्होंने टीवी से शुरुआत की, मगर पहले जैसा चार्म उनका अभी कहीं थमा हुआ सा लगता है।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो अपने उसूलों पर करती हैं काम

असिन थोट्टूमकल

bollywood actress asin

असिन को भले ही आप बॉलीवुड की फिल्म 'गजनी' से जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी और असिन साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री थीं। साल 2008 में उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमाए और उसके बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई और दोनों ने 'हाउसफुल 2' और 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में काम किया। असिन ने सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' की जो साल 2011 की सेकंड हाइेस्ट वीकेंड ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी थी।

इतना ही नहीं, असिन एक पॉलिग्लोट (कई भाषाओं के जानकार) हैं। उन्हें 7 भाषाओं का अच्छा ज्ञान है। बॉलीवुड को कुछ दमदार फिल्में देने के बाद और अपने करियर के पीक पर पहुंचकर टैलेंटेड असिन ने साल 2016 में शादी कर एक्टिंग छोड़ दी थी। हालांकि असिन आज कई ह्यूमैनेटेरियन कार्यों से जुड़ी हुई हैं।

इसके अलावा माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, अनुष्का शर्मा, फराह नाज, सोनाली बेंद्रे जैसी कितनी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर घर बसाने का फैसला किया। घर बसाने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ वे आज भी बॉलीवुड का हिस्सा हैं।

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है, हमें कमेंट कर जरूर बताइएगा। ऐसी ही एवरग्रीन स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।


Recommended Video


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP