बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी अपने जमाने की सबसे चर्चित लव स्टोरी में से एक रही है। कई सालों तक उनके रिश्ते के बारे में बात चलती रही थी। जिस तरह श्रीदेवी अपना जीवनसाथी बोनी कपूर को चुना वो भी एक कहानी है। क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी ने एक बात पर नाराज़ होकर बोनी कपूर से पूरे 8 महीने तक बात नहीं की थी। लाखों दिलों की धड़कन रहीं श्रीदेवी अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गईं थीं, लेकिन आखिरकार बोनी कपूर से ही उनकी शादी हुई। इनकी लव स्टोरी में रोमांस तो था साथ ही साथ रोमांच भी था, पर जितनी आसान ये लव स्टोरी दिखती है उतनी थी नहीं। 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन होता है और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी के बारे में।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। श्रीदेवी का गुस्सा कितना पक्का था इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकती हैं कि श्रीदेवी 8 महीने तक बोनी कपूर से दूर रही थीं।
इसे जरूर पढ़ें- दुबई में तोड़ा दम लेकिन श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ घूमना चाहती थीं इंडिया की ये जगह
फिल्म में देखते ही बोनी कपूर को हो गया था प्यार
श्रीदेवी को पर्दे पर देखते ही बोनी कपूर को वो अच्छी लगने लगी थीं। इतना ही नहीं एक बार तो बोनी कपूर उनसे मिलने चेन्नई भी गए थे, लेकिन बोनी की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। बोनी ने इसके बाद उन्हें फिल्म मिस्टर इंडिया में साइन करने की सोची जिसमें उनके साथ अनिल कपूर भी थे। बोनी ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उस समय सारी डीलिंग्स श्रीदेवी की मां करती थीं और उन्होंने 10 लाख मांगे थे। पर मैंने कहा था कि मैं 11 लाख दूंगा। इसके बाद से ही श्रीदेवी की मां बोनी को पसंद करने लगी थीं और साथ ही साथ फिल्म के सेट पर बोनी श्रीदेवी को काफी कंफर्टेबल फील करवाते थे।
8 महीने तक इसलिए नाराज़ रही थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं थी। बोनी ने श्रीदेवी के लिए अपने प्यार का इजहार तब किया था जब बोनी कपूर पहले से ही शादी शुदा थे और अर्जुन कपूर और अंशुला पैदा हो चुके थे। एक शादीशुदा इंसान जिसके दो बच्चे हैं वो अगर हिंदुस्तान की टॉप एक्ट्रेस को प्रपोज करे तो कैसा लगेगा। ऐसा ही हाल श्रीदेवी का हुआ। उनकी लव स्टोरी ने कई विवाद खड़े किए।
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया था तो श्रीदेवी काफी गुस्सा हो गई थीं।
पहली बार अकेले मिले थे बोनी और श्रीदेवी
दरअसल, चेन्नई में बोनी कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी को श्रीदेवी और उनकी मां से मिलना था लंच पर। अचानक श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं। इसके बाद बोनी कपूर ही श्रीदेवी को वापस छोड़ने गए थे। ये पहली बार था जब श्रीदेवी अपनी मां के बिना कहीं गई थीं और ये पहली ही बार था जब बोनी कपूर और श्रीदेवी एक साथ अकेले थे। उसी समय बोनी ने श्रीदेवी को अपने प्यार का इजहार कर दिया था।
श्रीदेवी उस समय काफी गुस्सा हुई थीं और ये बात उन्हें इतनी बुरी लगी थी कि उन्होंने 8 महीने तक बोनी कपूर से बात ही नहीं की थी। पर बोनी कपूर पीछे नहीं हटे और वो लगातार श्रीदेवी को मनाने की कोशिश करते रहे। बोनी कपूर ने अपनी पत्नी मोना से भी इसके बारे में बात कर ली थी।
इसे जरूर पढ़ें- दो साल बाद खुला श्रीदेवी की मौत का राज़, एक किताब में इसे बताया मौत का कारण!
रिश्ते से मोना कपूर टूट गई थीं
श्रीदेवी ने जिंदगी भर ये बात भी सुनी है कि उनके कारण मोना कपूर और बोनी कपूर की शादी टूट गई थी। दरअसल, एक रिपोर्ट कहती है कि मोना कपूर और श्रीदेवी पहले दोस्त थीं। एक बार तो मिथुन ने श्रीदेवी से बोनी कपूर को राखी भी बंधवा दी थी। हालांकि, जब बोनी कपूर की पत्नी मोना को इनके रिश्तो के बारे में पता चला तो वो टूट सी गई थीं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि श्रीदेवी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 1996 में बोनी और श्रीदेवी ने मंदिर में शादी भी कर ली थी और 1997 में जाह्नवी का जन्म हुआ था।
बोनी कपूर ने हर मौके पर दिया था श्रीदेवी का साथ
बोनी कपूर ने तब भी श्रीदेवी का साथ दिया था जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और तब भी वो उनके साथ थे जब मुंबई में 1993 बम ब्लास्ट हुए थे। श्रीदेवी उस समय मुंबई के होटल में थीं। श्रीदेवी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोनी कपूर ने श्रीदेवी से बात की और उनकी मां से भी बात की और फिर समझाया कि वो श्रीदेवी को अपने घर ला रहे हैं।
श्रीदेवी बोनी कपूर के घर में तब तक रहीं जब तक फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा रिलीज नहीं हो गई। ये वो समय था जब बोनी और श्रीदेवी का रिश्ता परवान चढ़ा।
बोनी कपूर तो श्रीदेवी से न जाने कब से प्यार करते थे। 1984 में रिलीज हुई मिस्टर इंडिया फिल्म इस बात की गवाह थी। इसके साथ ही साथ, बोनी कपूर सिर्फ श्रीदेवी को देखने यश राज बैनर तले बन रही फिल्म चांदनी के सेट्स पर स्वित्जरलैंड तक पहुंच गए थे। बोनी कपूर श्रीदेवी की मां की मृत्यु के समय भी उनके साथ थे और यही कारण है कि इन दोनों का रिश्ता इतना अच्छा रहा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit: Sridevi Instagram Fan Page/ Pinterest
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों