Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:49 AM IST
Kark aaj ka rashifal 22 february 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 22 February 2026: सूर्य की शक्ति और केतु की ऊर्जा से कार्यक्षेत्र में बनेगा दबदबा, जानिए कर्क राशि की महिलाओं का राशिफल…

22 फरवरी 2026, रविवार कर्क राशि की महिलाओं के लिए करियर में दबदबा बनाने वाला दिन है। चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिससे सूर्य की शक्ति और केतु की ऊर्जा आपको निडर और आत्मविश्वासी बनाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या बड़ी डील मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी, जबकि धन लाभ मेहनत से मिलेगा। सेहत में घुटनों और तनाव का ध्यान रखें, छोटे उपाय दिन को और मजबूत बनाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 08:35 IST

Cancer Horoscope Today, 22 February 2026 : 22 फरवरी 2026, रविवार की सुबह कर्क राशि की महिलाओं के लिए इमोशनस से हटकर रहने का है । आज चंद्रमा मीन राशि से निकलकर आपके दसवें भाव यानी अग्नि तत्व की मेष राशि में विराजमान हो चुका है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज मोक्ष और इंस्टेंट एनर्जी के कारक केतु के अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। रविवार के स्वामी सूर्य देव का तेज और केतु की निडरता आज आपको किसी के भी सामने झुकने नहीं देगी। आज आप अपने काम और अपनी शर्तों पर लोगो स्व काम निकलवाओगी । आज का दिन दूसरों की सुनने का नहीं, बल्कि अपने आदेश मनवाने का है।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम और दांपत्य जीवन के मामले पर आज का गोचर रोमांस से ज्यादा जिम्मेदारियों और सम्मान की मांग कर रहा है। दसवां भाव सीधे तौर पर आपके रुतबे का होता है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज पति के साथ किसी रोमांटिक डेट के बजाय, परिवार के भविष्य, करियर या किसी बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी पर बहुत ही मैच्योर चर्चा होगी। अग्नि तत्व के प्रभाव से आज रिश्ते में अपना ईगो बिल्कुल न टकराने दें। सिंगल कर्क महिलाओं के जीवन में आज उनके ऑफिस या किसी ऑफिशियल मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो बहुत ही प्रभावशाली और ऊंचे ओहदे वाला हो।

उपाय: रविवार की शाम को एक चौकोर लाल कागज पर लाल पेन से ह्रीं लिखकर उसे एक तांबे के बर्तन के नीचे दबा दें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

नौकरी और प्रोफेशन की बात करें तो आज आपके लिए एक मास्टरस्ट्रोक खेलने का शानदार दिन है। दसवां भाव आपके करियर का शिखर है। जो महिलाएं अपना बिजनेस चलाती हैं, सरकारी नौकरी में हैं, पोलटिक्स , मैनेजमेंट या किसी भी लीडरशिप रोल में हैं, आज उनके फैसले पत्थर की लकीर माने जाएंगे। केतु की अचानक वाली एनर्जी के कारण आज ऑफिस में कोई अटका हुआ प्रमोशन, कोई बड़ी डील या नया प्रोजेक्ट अचानक आपकी झोली में आ सकता है। आज घबराने का नहीं, बल्कि सीना तानकर अपनी काबिलियत दिखने का समय है।

उपाय: काम पर निकलने से पहले अपने पिता के चरण स्पर्श करके थोड़ा सा गुड़ खाएं ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज का यह गोचर आपकी मेहनत को सीधे अच्छी कमाई में बदलने का अचूक योग बना रहा है। दसवां भाव आपके कर्मों का है। आज किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय, अपनी कार्यशैली से आप बड़ा धन लाभ खींच लाएंगी। अगर कोई सरकारी टेंडर, पुश्तैनी प्रॉपर्टी का मामला या बॉस से सैलरी बढ़ाने की बात अटकी हुई थी, तो आज आपकी एक स्ट्रॉन्ग मीटिंग से सब कुछ आपके हक में फाइनल हो जाएगा। आज अपने काम पर खर्च करें, लेकिन फालतू दिखावे पर नहीं।

उपाय: रविवार के दिन एक साबुत लाल मिर्च जिसके ऊपर की डंडी लगी हो, उसे लाल सूती धागे में बांधकर अपनी तिजोरी, पर्स या व्यापार के गल्ले में लटका दें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

सेहत के मामले पर आज आपको अपने घुटनों , हड्डियों , रीढ़ की हड्डी और मेन्टल स्ट्रेस का विशेष ध्यान रखना होगा। दसवां भाव घुटनों और हड्डियों के ढांचे को कंट्रोल करता है। अग्नि तत्व में इस उग्र गोचर के कारण आज शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी और काम का भारी प्रेशर रहेगा, जिससे शाम तक पैरों या कमर में तेज अकड़न महसूस हो सकती है। आज अपनी लिमिट से ज्यादा शारीरिक काम न करें और काम के बीच-बीच में अपनी कुर्सी से उठकर थोड़ा रिलैक्स जरूर करें।

उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा रॉक साल्ट और दो चुटकी हल्दी मिला लें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;