
Aries Horoscope Today, 22 February 2026: 22 फरवरी 2026, रविवार की सुबह मेष राशि की महिलाओं के लिए एक नई एनर्जी और धमाकेदार शुरुआत का शंखनाद कर रही है। आज चंद्रमा मीन राशि को छोड़कर आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहा है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज मोक्ष और त्वरित ऊर्जा के कारक केतु के अश्विनी नक्षत्र में मौजूद है। रविवार के स्वामी का शाही अंदाज और केतु की क्विक रफ्तार आज आपको रुकने नहीं देगी। आज आप किसी भी काम को कल पर टालने के बजाय, उसे तुरंत खत्म करने पर जोर देंगी। आज का दिन दुनिया के पीछे चलने का नहीं, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने का है।
प्रेम और दांपत्य जीवन के मामलो पर आज खुद की अहमियत और क्लैरिटी सबसे ऊपर रहेगी। प्रथम भाव आपके अपने वजूद और पहचान का है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज आप पार्टनर की हर बात पर सिर्फ हामी भरने के बजाय अपनी राय को बहुत ही बोल्ड लेकिन साफ तरीके से रखेंगी। प्यार में आज कोई लाग-लपेट नहीं, बल्कि एकदम खरी और सच्ची बातें होंगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका औरा और कंफिशन्स आज इतना प्रभावशाली होगा कि कोई भी व्यक्ति उनकी निडर बातों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा।
उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे में थोड़ा सा लाल चंदन और गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
नौकरी और प्रोफेशन के क्षेत्र में आज आपकी लीडरशिप स्किल्स और क्विक डिसीजन लेने की क्षमता पूरे ऑफिस में तहलका मचाएगी। लग्न का चंद्रमा और केतु का नक्षत्र आपको आज किसी के दबाव में आकर काम करने से रोकेगा। जो महिलाएं खुद का बिज़नेस करती हैं, स्पोर्ट्स, पुलिस, मैनेजमेंट या किसी भी चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में हैं, आज उनके फैसले पत्थर की लकीर साबित होंगे। आज ऑफिस में कोई नया और बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ में आ सकता है, जिसे आप अपनी रफ्तार से समय से पहले ही पूरा कर लेंगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपने माथे, कंठ और नाभि पर केसर का एक हल्का सा तिलक लगाएं ।

आर्थिक मामलों में आज का यह गोचर क्विक प्रॉफिट और सेल्फ - इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत ही शानदार है। पहला भाव आपकी अपनी बॉडी और स्किल्स का होता है। आज आप फालतू की चीजों पर पैसे लुटाने के बजाय अपनी पर्सनैलिटी ग्रूमिंग या किसी ऐसे गैजेट पर पैसा खर्च करेंगी जो आपके काम को आसान बनाए और आपकी मार्केट वैल्यू बढ़ाए। आज सूर्य के प्रभाव से आपको किसी सरकारी काम, पुराने टेंडर या पिता के माध्यम से कोई अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करके पैसे उधार बिल्कुल न दें।
उपाय: रविवार के दिन एक लाल सूती कपड़े में एक तांबे का सिक्का और थोड़ा सा साबुत गेहूं बांधकर अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें।
सेहत के मामले पर आज आपको अपने सिर , चेहरे , ब्लड प्रेशर और अग्रेशन का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रथम भाव सीधे तौर पर आपके सिर और शारीरिक बनावट का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य और केतु के प्रभाव से आज शरीर में बहुत ज्यादा हीट और एनर्जी रहेगी, जिससे अचानक सिरदर्द, आंखों में जलन या बीपी बढ़ने की शिकायत हो सकती है। आज अपनी एनर्जी को सही जगह में लगाएं और बहुत ज्यादा तीखा, मसालेदार व गर्म तासीर वाला खाना खाने से बचें।
उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।