Mon Feb 23, 2026 | Updated 03:26 AM IST
aaj ka meen rashifal 22 february 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 22 February 2026: रविवार को दूसरे भाव में अश्विनी नक्षत्र , सूर्य का प्रताप और केतु की एनर्जी से खनकेगी तिजोरी, जानिए मीन राशि की महिलाओं का राशिफल

मीन राशि की महिलाओं के लिए 22 फरवरी 2026 का दिन आर्थिक मामलों और कुटुंब में नई शुरुआत लाएगा। चंद्रमा के मेष राशि में गोचर और केतु के प्रभाव से वाणी और बैंक बैलेंस में तेजी आएगी। करियर में संवाद कौशल महत्वपूर्ण रहेगा, जबकि प्रेम जीवन में वित्तीय सुरक्षा चर्चा का केंद्र बनेगी। स्वास्थ्य के लिए गले और दांतों का विशेष ध्यान रखें, तीखे भोजन से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 07:20 IST

Meen Dainik Rashifal, 22 February 2026: रविवार की सुबह मीन राशि की महिलाओं के लिए  आर्थिक मामलो और कुटुंब  में एक जबरदस्त हलचल और नई शुरुआत लेकर आ रही है। आज चंद्रमा आपकी राशि (प्रथम भाव) को छोड़कर आपके दूसरे भाव धन, वाणी, परिवार, बैंक बैलेंस और प्रारंभिक शिक्षा के भाव यानी अग्नि तत्व की मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज क्विक एनर्जी और मोक्ष के कारक केतु के  अश्विनी नक्षत्र  में गोचर कर रहा है। रविवार और केतु की बुलेट रफ्तार आज आपकी  जुबान और आपके 'बैंक बैलेंस' को एक नई धार देगी। आज आप गोल-मोल या मीठी बातें करने के बजाय एकदम स्पष्ट, खरी-खरी बात करके अपना काम निकाल लेंगी।

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

दांपत्य जीवन और पारिवारिक मामलों में आज परिवार की फाइनेंसियल सिक्योरिटी ही आपकी चर्चा का मुख्य केंद्र रहेगी। दूसरा भाव सीधे तौर पर आपके कुटुंब का है। अग्नि तत्व और सूर्य-केतु की तेज ऊर्जा के कारण आज पार्टनर या ससुराल वालों के साथ बात करते समय अपनी वाणी में बहुत ज्यादा गर्मी या तीखापन न लाएं। आज आपकी स्पष्टवादिता किसी को चुभ सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। सिंगल मीन महिलाओं के लिए आज किसी पारिवारिक समारोह या रिश्तेदारों के जरिए कोई ऐसा प्रस्ताव आ सकता है, जो आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत और ऊंचे रुतबे वाला हो।
उपाय: रविवार की शाम को पीले या लाल रंग के रेशमी कपड़े में 7 हल्दी की गांठें और एक तांबे का सिक्का बांधकर अपने बेडरूम या घर के मंदिर में रख लें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

नौकरी और प्रोफेशन की दुनिया में आज आपका कम्युनिकेशन और आपकी प्रेजेंटेशन ही आपका सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है। दूसरा भाव वाणी और धन कमाने की क्षमता का है। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, गायन , कंसल्टेंसी, टीचिंग या फॅमिली बिज़नेस संभाल रही हैं, आज उनकी बातों का जादू बॉस और क्लाइंट्स के सिर चढ़कर बोलेगा। सूर्य का रुतबा आपको ऑफिस में अपनी धाक जमाने का पूरा मौका देगा। आज किसी भी मीटिंग में हिचकिचाएं नहीं जो भी बोलना है, पूरे कॉन्फिडेंस से बोलें।
उपाय: काम पर जाने से पहले अपने पर्स या बैग में एक साबुत भोजपत्र पर लाल चंदन से अपना नाम लिखकर रख लें और घर से थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलें।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक मामले पर आज किस्मत के बजाय आपकी बोलने की कला और तेज कैलकुलेशन की आदत खोलेगी तिजोरी के दरवाजे । दूसरा भाव सीधे तौर पर आपके बैंक बैलेंस का है। केतु की अचानक वाली ऊर्जा के कारण आज पैतृक संपत्ति या किसी पुराने अटके हुए पेमेंट से अचानक मोटा पैसा आपके हाथ लग सकता है। मेष राशि का प्रभाव आपको जोश में आकर कोई भारी और महंगी खरीदारी करने के लिए भी उकसाएगा। आज अपनी जमा-पूंजी को बहुत ही सिक्योर जगह पर लॉक करके रखें और किसी की भी बातों में आकर कर्ज बिल्कुल न दें।
उपाय: रविवार के दिन एक लाल रंग के छोटे से मिट्टी के कुल्हड़ या मटके में थोड़े से गेहूं और एक कौड़ी डालकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी में छिपाकर रख दें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

सेहत के लिहाज से आज आपको अपने गले, दांतों , दाईं आंख और चेहरे का विशेष ध्यान रखना होगा। दूसरा भाव शरीर के इन्हीं ऊपरी हिस्सों को कंट्रोल करता है। अग्नि तत्व की भारी गर्मी और केतु-सूर्य के प्रभाव से आज मसूड़ों में अचानक सूजन, आंखों में जलन या मुंह में छाले की समस्या उभर सकती है। आज अपनी डाइट को बहुत ही सात्विक और ठंडा रखें। बहुत ज्यादा तीखा, मसालेदार या गर्म तासीर वाला खाना आज आपके गले और पेट दोनों के लिए एकदम नुकसानदेह है।
उपाय: रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी के साथ जरूर लें और दिन में एक बार अपनी आंखों को गुलाब जल से साफ करें।

यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;