
Taurus Horoscope Today, 22 February 2026 : 22 फरवरी 2026, रविवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए दुनिया की चकाचौंध और शोर-शराबे से दूर हटकर, अपने एकांत और आंतरिक शांति को खोजने का दिन है। आज चंद्रमा मीन राशि से निकलकर आपके बारहवें भाव खर्च, विदेश, शयन सुख, एकांत और छुपे हुए शत्रु के भाव यानी मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज मोक्ष और रहस्य के कारक केतु के अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। रविवार और केतु के इस प्रभाव के कारण आज आपको फ्रंटलाइन पर आकर तालियां बटोरने के बजाय, पर्दे के पीछे रहकर अपने जरूरी प्रोजेक्ट्स की नींव मजबूत करनी चाहिए। आज आपकी खामोशी और आपका एकांत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
दांपत्य जीवन और प्यार के मामलों में आज का दिन डीप कनेक्शन और बेडरूम के सुकून का है। बारहवां भाव एकांत और बीएड प्लैजर का होता है। आज आप और आपके पार्टनर किसी भी तरह के दिखावे या बाहर की पार्टियों से दूर रहकर, एक-दूसरे के साथ प्राइवेसी में समय बिताना पसंद करेंगे। केतु के असर से आज फालतू की बहस से बचें, क्योंकि छोटी सी बात पर अचानक ईगो टकरा सकता है। सिंगल वृष महिलाओं का मन आज रोमांस से ज्यादा अध्यात्म या खुद के मी-टाइम में लगेगा।
उपाय: रविवार की रात सोने से पहले अपने बेडरूम में एक छोटे से मिट्टी के कटोरी या दिया में में थोड़ा सा कपूर और दो लौंग जलाकर उसका धुआं करें।
कामकाज और करियर की बात करें तो आज बैकएंड ऑपरेशंस और फॉरेन कनेक्शंस से बड़ा फायदा का समय है। बारहवां भाव छुपे हुए कामों और विदेश का होता है। जो महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनियों ,इम्पोर्ट -एक्सपोर्ट , अस्पताल, जेल, या किसी भी तरह के रिसर्च से जुड़ी हैं, आज उनका काम अचानक से रफ्तार पकड़ लेगा। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से बिल्कुल दूर रहें और अपनी प्लानिंग्स को किसी के भी सामने उजागर न करें। केतु की ऊर्जा आपको कोई बहुत ही शानदार आइडिया दे सकती है।
उपाय: रविवार के दिन एक छोटा सा तांबे का चौकोर टुकड़ा लाल धागे में लपेटकर अपने ऑफिस बैग की किसी हिडन पॉकेट में रख लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज का यह गोचर आपकी जेब पर सीधा असर डालेगा, इसलिए बहुत कैलकुलेटिव रहने की जरूरत है। बारहवां भाव मुख्य रूप से खर्चों का घर है। सूर्य और केतु के प्रभाव से आज अचानक कोई अनचाहा खर्च जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का खराब होना या कोई फालतू जुर्माना सामने आ सकता है। आज के दिन किया गया कोई भी इन्वेस्ट रातों-रात अमीर बनने की प्लानिंग पर आधारित नहीं होना चाहिए। अपने पैसों को आज पूरी तरह से होल्ड पर रखें और किसी भी व्यक्ति को भावुक होकर लोन बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आसानी से वापस नहीं लौटेगा।
उपाय: आज के दिन अपने पर्स में लाल चंदन का एक छोटा सा टुकड़ा किसी सफेद या लाल कागज में लपेटकर रख लें और घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलें।
सेहत के मामलो पर आज आपको अपनी नींद के पैटर्न , सोल्स , बाईं आंख और ओवर थिंकिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव नींद और पैरों का होता है। अग्नि तत्व की राशि सूर्य और केतु के इस गर्म कॉम्बिनेशन से आज रात को नींद आने में दिक्कत हो सकती है या पैरों में अचानक जलन व दर्द महसूस हो सकता है। आज मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन से अपनी आंखों को बचाएं। आज आपके शरीर को औषधियों से ज्यादा रेस्ट और एकांत की आवश्यकता है।
उपाय: रात को सोने से पहले पैरों के तलवों की गाय के घी या ठंडे नारियल तेल से मालिश करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।