बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले जानें क्या करते थे हमारे ये बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कुछ स्टार्स एक अलग जीवन जीते थे और अलग काम करते थे। उनकी पहली नौकरी क्या थी, आइए जानें।

 
first job of bollywood actors

हमारे बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी जैसे दिखती है, असल में वैसी होती नहीं। कुछ लंबे संघर्ष के बाद अपना नाम बना पाते हैं, तो कुछ कामयाबी के पीछे दौड़ते-दौड़ते गुम हो जाते हैं। मगर इंडस्ट्री ऐसे कितने टैलेंट्स से भरी है, जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर अपनी जगह बनाई। कुछ शुरू से एक्टर्स बनना चाहते थे, कुछ स्टार्स ने ऐसा सोचा भी नहीं था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कितने लोग हैं, जिनके रास्ते अलग थे, लेकिन मंजिल बॉलीवुड पर आकर रुकी। आज वे बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज में गिने जाते हैं और उनकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले या कहें उन्हें उनका पहला ब्रेक मिलने से पहले वे अलग काम करते थे। आपके और हमारे फेवरेट सेलिब्रिटीज की पहली नौकरी क्या थी, जानते हैं आप? तो चलिए आज हम जानते हैं।

अक्षय कुमार- शेफ और वेटर

akshay kumar first job

यह बात तो अक्षय कुमार के बारे में सभी जानते हैं कि वह एक बैंकॉक बेस्ड रेस्तरां में शेफ और वेटर थे। वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हैं और उन्होंने बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स सीखा है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने जब वतन लौटने का फैसला किया तो उन्हें नहीं पता था कि वह बॉलीवुड स्टार बन जाएंगे। वह यहां मार्शल आर्ट्स सिखाने आए थे, लेकिन उनकी मंजिल बॉलीवुड थी। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1991 में किया था, लेकिन आपको बता दें कि 1987 में फिल्म 'आज' में उन्होंने कैमियो निभाया था, जिसमें वह एक कराटे इंस्ट्रक्टर थे। अक्षय अपनी फिल्मों के खतरनाक से खतरनाक स्टंट भी खुद करते हैं। यही कारण है कि उन्हें खिलाड़ी कुमार कहा जाता है।

रणवीर सिंह- कॉपीराइटर

ranveer singh first job

रणवीर सिंह एक ऐसे अभिनेता हैं, जो हर किरदार बखूबी निभा सकते हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है वो पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। रणवीर सिंह को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से मिला था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन क्या आपको पता है कि वह इससे पहले एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कॉपीराइटर का काम करते थे। जी हां, बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले उन्होंने ओगिल्वी और माथर और जे. वाल्टर थॉम्पसन जैसी विज्ञापन एजेंसियों में एक कॉपीराइटर के रूप में काम किया था। सोचिए अगर वह बॉलीवुड में नहीं होते तो मस्तानी को अपना बाजीराव कैसे मिलता और दर्शकों को रणवीर सिंह नहीं मिल पाता!

परिणीति चोपड़ा- मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशन

parineeti chopra first job

क्या आप जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा लंदन में एक इंवेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। जी हां, वास्तव में परिणीति का नजरिया एक्टिंग को लेकर एकदम अलग था। उन्हें लगता था कि यह लोगों का मेकअप करने का एक बहाना होता है। वह अपनी पढ़ाई इंग्लैंड में कर रही थीं, लेकिन 2009 में रिसेशन के दौरान वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने के लिए मुंबई आ गईं।

यहां उन्होंने यश राज स्टूडियो में मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नौकरी भी मिल गई थी। प्रियंका की फिल्म '7 खून माफ' में अपनी बहन का अभिनय देख उनका नजरिया बदला और एक्टिंग की तरफ उनका रुझान हुआ। वह फिल्म स्कूल जॉइन करना चाहती थीं, लेकिन फिल्म डायरेक्टर मनीष शर्मा ने उन्हें पहले एक स्क्रीन टेस्ट देने के लिए राजी किया। मजे-मजे में दिया गया स्क्रीन टेस्ट ऐसा था कि उन्हें यशराज ने 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया।

इसे भी पढ़ें : जानें बॉलीवुड की 'सबसे अंडररेटेड' अभिनेत्रियों के बारे में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी- केमिस्ट और वॉचमैन

nawazuddin siddiqui first job

बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने से पहले भारतीय सिनेमा के उस्ताद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी संघर्ष किया। अपने 8 भाई-बहनों के परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने केमिस्ट की नौकरी की। जब वह दिल्ली गए तो खुद को थिएटर की ओर आकर्षित होते पाया। उसके बाद नवाज ने 2 साल तक चौकीदार के रूप में काम किया और फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। इसके बाद भी उनका स्ट्रगल खत्म नहीं हुआ था। नवाज ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए। अगर हम आपको बताएं कि फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में चोर की भूमिका में नवाज थे, तो क्या आप मानेंगे? इस तरह छोटे-छोटे कदम चलते हुए नवाज ने ख्याति प्राप्त की।

आर माधवन- पब्लिक स्पीकर

r.madhvan first job

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के मैडी को कोई कैसे भूल सकता है? या कहें कि 'थ्री इडियट्स' के फरहान को कोई कैसे भूल सकता है। तमिल और हिंदी फिल्मों में अपने लुक्स और अभिनय से दीवाना बनाने वाले आर माधवन पब्लिक स्पीकिंग और डेवलपमेंट स्किल्स पढ़ाने वाले टीचर थे। चूंकि वह अपना एक ऑफिस खोलना चाहते थे, तो उन्होंने पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी ताकि एक्स्ट्रा इनकम हो जाए। इस तरह उन्हें पसंद किया जाने लगा, मॉडलिंग से एड्स और फिर टीवी सीरियल्स से फिल्मों तक पहुंच गए। जी टीवी के लोकप्रिय शो 'बनेगी अपनी बात' में उन्हें आपने जरूर देखा होगा। तमिल और हिंदी फिल्मों में आर माधवन एक जाना-पहचाना नाम हैं।

इसे भी पढ़ें : कभी एक-दूसरे को एक आंख नहीं सुहाती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

सोनाक्षी सिन्हा- कॉस्ट्यूम डिजाइनर

costume designer

क्या आपको पता है कि सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री का हिस्सा तो थीं, लेकिन वह फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया था और वह अपना करियर इसी में बनाना चाहती थीं। उन्होंने हालांकि 2005 की फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में करियर भी शुरू किया था मगर सलमान खान उन्हें हमेशा फिल्मों में आने की राय दिया करते थे। सलमान खान के जोर देने पर सोनाक्षी ने एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में सोचा। साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उनके अभिनय को लोगों ने पसंद किया और आज वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब हुई हैं।

भूमि पेडनेकर- कास्टिंग डायरेक्टर असिस्टेंट

bhoomi pednekar first job

इंडस्ट्री की लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के अंडर भूमि पेडनेकर काम किया करती थीं। वह शानू की असिस्टेंट थीं। यश राज फिल्म में उन्होंने असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम किया और शानू के साथ लगभग 6 सालों तक काम किया। इसी दौरान फिल्म 'दम लगा के हाइशा' के लिए एक्ट्रेस की तलाश थी। भूमि ने एक्टिंग के बारे में ज्यादा सोचा नहीं था, मगर एक बार ट्राई करने के बारे में सोचा। एक ओवरवेट दुल्हन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें चुन लिया गया। भूमि ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड जर्नी के साथ ही उनकी वेट लॉस जर्नी भी काबिल-ए-तारीफ रही। इस समय उनके फैंस को उनकी नई फिल्म 'बधाई दो' का बेसब्री से इंतजार है।

Recommended Video

इसके अलावा जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, आयुष्मान खुराना आदि ऐसे कितने स्टार हैं, जो बॉलीवुड में एंट्री से पहले कुछ और किया करते थे। उनके बारे में हम आपको फिर बताएंगे। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP