कहा जाता है कि बॉलीवुड में ज्यादा दिन दोस्ती टिकती है और न ही दुश्मनी। इसे देखकर जरूर लगता है कि यहां का जीवन चकाचौंध जैसा है, लेकिन अंदर से यह बिल्कुल वैसा नहीं है। टिनसेल शहर की हसीनाएं शोहरत कमाने में इतने मशगूल हैं कि यहां रिश्ते और दोस्ती कतई नहीं टिकते। नंबर वन बनने की दौड़ में बॉलीवुड अभिनेत्रियां दोस्तों से ज्यादा दुश्मन बना लेती हैं और कुछ रिश्ते तो खटास की कगार पर जाकर खत्म होते हैं। इंडस्ट्री में कई जानी-मानी कैट फाइट्स हुई हैं, जिसके परिणामस्वरूप सितारों के बीच दुश्मनी हो गई है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी कुछ अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आपस में कभी खूब भिड़ी थी।
कभी एक-दूसरे को एक आंख नहीं सुहाती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं
- Ankita Bangwal
- Editorial
- Updated - 13 Sep 2021, 17:09 IST
1 रेखा और जया बच्चन
यह बॉलीवुड में सबसे पुराने और सबसे चर्चित राइवल्स हैं। सभी जानते हैं कि दोनों सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़े। एक समय ऐसा भी था, जब कयास लगे कि अमिताभ जया को छोड़ रेखा के पास चले जाएंगे। मगर जया बच्चन अपनी शादी बचाने में सफल रहीं। वहीं रेखा कभी अपने दिल से अमिताभ बच्चन को निकाल न सकीं। आज भी गाहे-बगाहे उनकी इशारों में उनका नाम लेकर वह अपनी दीवानगी साबित कर देती हैं। आज भी वे आमतौर पर सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे से बचते हैं।
2 श्रीदेवी और जया प्रदा
एक समय था जब दक्षिण भारतीय ब्यूटी क्वीन्स के बीच भी तनातनी देखी गई थी। श्रीदेवी और जया प्रदा दोनों ही बॉलीवुड में अपनी साख बनाने में कामयाब हुई थीं। दोनों के बीच किसी बात का झगड़ा नहीं था, बस आगे निकलने की होड़ ने दोनों को एक-दूसरे का राइवल बना दिया। श्रीदेवी के निधन के बाद, जया को उनकी कमी भी बहुत खलती है। उन्होंने टीवी पर एक चर्चित शो में बताया था कि कैसे वे दोनों एक ही फिल्म में थे लेकिन एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे फिर अभिनेता जीतेंद्र ने दोनों को एक ही ग्रीन रूम में बंद किया था। उसके बाद भी जब दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई तो जीतेंद्र भी हार मान गए। शो में ही जया ने कहा था आज उन्हें खराब लगता है। उन्होंने श्री के निधन पर दुख भी जताया था।
3 माधुरी दीक्षित और जूही चावला
90 के दशक की ये अदाकाराएं भी एक-दूसरे से बहुत ज्यादा फ्रेंडली नहीं थी। एक पुराने इंटरव्यू में जूही चावला ने यह बताया था कि कई सालों तक दोनों रावल्स थे। उन्हें फिल्म 'दिल तो है पागल' है में करिश्मा कपूर का किरदार ऑफर हुआ था, मगर वो उन्होंने इसे माधुरी की वजह से ठुकरा दिया था। जूही ने बताया था कि ऐसा नहीं था कि वे माधुरी को पसंद नहीं करती थी, लेकिन माधुरी इतनी अच्छी अभिनेत्री और डांसर थी कि उन्हें उनके सामने फीका नहीं दिखना था। दोनों एक-दूसरे से कम नहीं दिखना चाहते थे और इसलिए कभी दोनों को एक-साथ देखा भी नहीं गया। हालांकि जब भी वे किसी इवेंट या फंक्शन में मिलते तो एक-दूसरे के साथ कॉर्डियल जरूर थे। दोनों ने फिल्म 'गुलाब गैंग' से अपनी रावलरी को खत्म भी किया था।
4 माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी
यह बीते वर्षों की एक और उल्लेखनीय प्रतिद्वंद्विता है। वजह है 80 के दशक के इन दो समकालीनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा। ये दोनों ही अपने डांसिंग और एक्टिंग स्किल्स से शानदार थीं और टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती थीं. लेकिन बी-टाउन में बेहतरीन एक्ट्रेस बनने के सपने ने उन्हें प्रतिद्वंद्वियों में बदल दिया। फिल्म 'तेजाब' में माधुरी दीक्षित के ब्लॉकबस्टर गाने 'एक दो तीन...' ने माधुरी को स्थापित किया था और यही वजह थी कि श्रीदेवी और माधुरी में तनातनी देखी गई। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कोई बात नहीं की।
इसे भी पढ़ें : इस वजह से अधूरी रह गई थी अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की प्रेम कहानी
5 सोनम कपूर और ऐश्वर्या बच्चन
हम सभी जानते हैं कि सोनम कपूर अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। वह सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से पहले ज्यादा सोच-विचार नहीं करती हैं और उनकी टिप्पणियों से अक्सर किसी न किसी को ठेस पहुंची है। आपको वो एपिसोड तो याद ही होगा, जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या बच्चन को दूसरी पीढ़ी की आंटी बता दिया था। हालांकि उन्होंने ऐश्वर्या को उकसाने के लिए यह बात नहीं की थी, मगर ऐश इससे बेहद नाराज हुई थी और तभी से दोनों के बीच तनातनी भी देखने को मिली थी। इसके सोनम कपूर ने ऐश्वर्या से माफी भी मांगी थी, लेकिन ऐश उन्हें माफ करने के मूड में नहीं थीं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने उस साल कान्स रेड कार्पेट पर उनके साथ चलने से भी इनकार कर दिया था।
6 करीना कपूर और बिपाशा बसु
दोनों ही अभिनेत्रियों की कैट फाइट अब तक चर्चित कैट फाइट्स में से एक है। फिल्म 'अजनबी' के सेट पर दोनों की गंदी लड़ाई की खबर वायरल हो गई थी। लड़ाई ने इतना बदसूरत मोड़ ले लिया था कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया था और यहां तक कि उन्हें 'काली बिल्ली' भी कहा था। इसके बाद बिपाशा ने करीना कपूर के साथ भविष्य में कभी काम न करने का फैसला किया था। इतना ही नहीं, करीना ने जॉन अब्राहम के एक्सेंट और एक्टिंग स्किल्स पर भी कमेंट किया था, तब जॉन और बिपाशा साथ में थे। बदले में बिपाशा ने भी 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में कमेंट किया था कि करीना कपूर के एक्टिंग के दौरान कई सारे फेशियल एक्सप्रेशन होते हैं।
इसे भी पढ़ें : बिपाशा बसु के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप
7 करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा
हम सभी ने कॉफी विद करण शो के फिनाले एपिसोड का आनंद जरूर लिया होगा, जिसमें मेहमान बी-टाउन की फेवरेट अभिनेत्रियों करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा थी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वे दोनों कभी साथ में आएंगे, लेकिन इस टॉक शो में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को चकित कर दिया था। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। दोनों की लड़ाई का कारण शाहिद कपूर थे। इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे पर समय-समय पर काफी कमेंट्स भी किए। आपको याद होगा कि करीना ने कॉफी विद करण में प्रियंका के एक्सेंट पर कमेंट किया था, जिस पर प्रियंका ने कहा था कि उनका एक्सेंट वहीं से आया है, जहां से उनके बॉयफ्रेंड सैफ अली खान का आया है। बस उसके बाद दोनों एक-दूसरे से दूर रहे। हालांकि दोनों की शादियों के बाद चीजें बदल गई और आज दोनों एक-दूसरे से कॉर्डियल हैं।
8 दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी राइवल रह चुकी हैं और उनके बीच विवाद की हड्डी कोई और नहीं बल्कि हैंडसम हंक, रणबीर कपूर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर ने दीपिका को कैटरीना कैफ के लिए धोखा दिया था और तब से दोनों के बीच ही एक दीवार खड़ी होगई। हालांकि कुछ समय बाद रणबीर ने कैटरीना कैफ से भी ब्रेकअप कर लिया था। इसके अलावा दोनों के बीच आगे रहने की होड़ ने भी इन्हें एक-दूसरे से दूर रखा। अब दोनों ही अपनी लाइफ में मशगूल हैं और कैटरीना, दीपिका और रणवीर की शादी में भी शामिल हुई थी।
9 दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा
इनके झगड़े की वजह डैशिंग रणवीर सिंह थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं, जब उन्होंने अचानक एक और एक्ट्रेस की वजह से उन्हें छोड़ दिया और यह कोई और नहीं बल्कि हमारी डिंपल ब्यूटी दीपिका पादुकोण थीं। आज दीपिका और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन इनके बीच की कोल्ड वॉर अब बी खत्म नहीं हुई है। अनुष्का और दीपिका एक्स-बॉयफ्रेंड फैक्टर के कारण एक-दूसरे से नफरत करते थे और उन्होंने अपने ब्रेकअप के लिए दीपिका को भी जिम्मेदार ठहराया था। दोनों ही अभिनेत्रियां अपने जीवन में खुश हैं और एक-दूसरे से बिल्कुल दूर हैं।
सच ही है इस ग्लैमर की दुनिया में रिश्ते बदलते वक्त नहीं लगती है। आपको यह लेख कैसा लगा हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।