होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंगों के इस त्योहार का अपने आप में ही विशेष महत्व है। रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और होलिका की अग्नि में घर की सभी समस्याओं को दहन करने की प्रार्थना की जाती है। होली से लगभग 8 दिन पहले का समय होलाष्टक कहलाता है और इन दिनों में किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वहीं पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन वाले दिन यदि कुछ ख़ास उपाय किए जाएं तो घर से सभी बुरी शक्तियां तो दूर हो ही जाती हैं और घर में सुख और समृद्धि आती है।
ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आपके घर के सभी संकटों को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसा माना होता है कि जिस प्रकार होलिका भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठी थीं और स्वयं ही जल गईं थीं उसी प्रकार आज भी होलिका की अग्नि सभी कष्टों को जलाकर नष्ट कर देती है और घर में खुशहाली लाती है। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें कि होलिका दहन के दिन कौन से उपाय करने चाहिए जिससे घर में सुख समृद्धि आये और आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहे।
जब भी आप होलिका की पूजा करें आपको ध्यान में रखना है कि आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। भूलकर भी दक्षिण दिशा और पश्चिम की ओर मुंह करके होलिका का पूजन न करें। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में मुंह करके पूजा करने से पूजा का फल दोगुना हो जाता है।
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन में गुड़, बताशे, कच्चा आम और गन्ने को प्रसाद के रूप में परोसने से घर की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से कभी भी आपके घर में अन्न की कमी नहीं होगी। इस तरह के किसी भी प्रसाद को होलिका में अर्पित करके पूरे परिवार के लोगों में वितरित करें। ऐसा करने से घर में एकता बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Holi 2022: जानें किस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा की सही विधि और महत्व
यदि आपकी कोई ऐसी इच्छा है जो लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है उसकी पूर्ति के लिए होलिका दहन से पहले कच्चे सूत को सात बार लपेटें। इसके बाद जलाते समय उसमें रोली, चंदन, साबुत मूंग, साबुत हल्दी, नारियल और गुलाल डाल दें। ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।
शीतल जी बताती हैं कि जब आप होलिका दहन के दिन (होलिका दहन के वक्त इन बातों का रखें ध्यान)यज्ञ करें तब आपके लिए यज्ञ करते समय अनाज का प्रयोग करना लाभकारी होता है। इसलिए आप यज्ञ के दौरान मकई, गेहूं, दाल, चावल या जौ का इस्तेमाल कर सकते हैं और यज्ञ के दौरान इन अनाजों से बनी कोई भी चीज होलिका को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि कायम रहेगी।
इस दिन यदि आप शरीर में आटे और सरसों के तेल का उबटन लगाएं और इसे उबटन को निकालकर होलिका की अग्नि में प्रवाहित करें तो सभी रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में समृद्धि आती है।
होलिका दहन के दिन डेढ़ किलो चावल का हलवा बनाकर गरीब रोगियों को दें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होगी। यदि आप इस दिन गरीबों को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देती हैं तब भी यह उपाय आपकी मनोकामना पूर्ण करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Holashtak 2022: जानें कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक, घर की शांति के लिए इस दौरान रखें इन बातों का ध्यान
होलिका दहन के दिन आप एक सूखे नारियल में चीनी और घी डालें। इस दौरान अपने इष्ट देव या देवी का ध्यान करें। इससे धन प्राप्ति में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी। इस उपाय को आजमाने से घर की सुख समृद्धि भी बनी रहती है।
यह पाठ मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए ऋग्वेद में वर्णित किया गया है। ऐसा माना जाता है कि श्री सूक्त का पाठ ऐसी साधना है जो कभी बेकार नहीं जाती है यदि आप होलिका दहन के दिन इस पाठ को पूरी श्रद्धा से करती हैं तो घर में कभी भी धन की हानि नहीं होती है। शीतल जी बताती हैं कि होलिका दहन के दौरान श्री सूक्त का पाठ ग्यारह बार करें, इससे धन की कमी दूर होगी।
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की रात को अपने घर की उत्तर दिशा में शुद्ध घी का दीपक (सुख समृद्धि के लिए घर में रोज जलाएं घी का दीपक) जलाना चाहिए। इस दीपक को कम से कम एक रात तक जलने दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है।
होलिका दहन के दिन सुख समृद्धि के लिए पवित्र अग्नि में लकड़ी और गोबर के उपले डालना अच्छा माना जाता है। इस दिन यदि आप गाय के गोबर के उपले को रस्सी से बांधकर अपने घर के बाहर लटकाते हैं तो इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
होलिका दहन के दिन किये गए ज्योतिष के ये उपाय आपके लिए अत्यंत लाभकारी होंगे और इन उपायों से आपकी किस्मत बदल सकती है। इसलिए इन्हें जरूर आजमाएं। आपको यह आर्टिेकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।