हर व्यक्ति अपने आने वाले समय के बारे में जानकारी लेना चाहता है और उसी के अनुसार भविष्य की योजनाएं तय करना चाहता है। लेकिन जब बात भविष्य की आती है, तब यह इतना आसान भी नहीं होता है कि इसकी पूरी जानकारी ली जा सके। आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं और बदलने वाले समय की पूरी जानकारी हमें ज्योतिष शास्त्र से मिल सकती है। ज्योतिष किसी भी समय की सटीक जानकारी देने में मदद करता है।
आपका आने वाला समय कैसा होगा, कौन सी राशियों की किस्मत पलटने वाली है और कौन सी राशियां मुसीबत में पड़ सकती हैं। ऐसी कोई भी जानकारी हमें ज्योतिष से ही मिलती है। हर एक महीने में राशि के अनुसार बदलने वाले समय चक्र से अवगत कराना हो या फिर कुछ ख़ास उपायों से घर में सुख समृद्धि लानी हो, हमें ज्योतिष ही दिशा निर्देशन देता है। वैसे जब बात किसी भी महीने में राशियों के परिवर्तन की हो तब आप अप्रैल के महीने में कुछ राशियों के बारे में जान सकते हैं जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि अप्रैल के महीने में किन राशियों को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं?
वृषभ राशि के लोगों को अप्रैल के महीने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे महीने में आपको पारिवारिक उलझनें रहेंगी जो आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। इस पूरे महीने वृषभ राशि (वृषभ लव हॉरोस्कोप 2022) के लोगों के भीतर क्रोध अधिक होने की वजह से पारिवारिक कलह बढ़ने के योग दिखाई दे रहे हैं। आपको इस महीने अपने मन मस्तिष्क पर संयम बरतने की आवश्यकता है।
इसे जरूर पढ़ें:Monthly Horoscope April 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें अप्रैल के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे
कन्या राशि के लोगों को अप्रैल के महीने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मुख्य हैं। इस महीने आपको सेहत के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें। आपको अप्रैल के महीने में कुछ अन्य परेशानियां जैसे धन हानि की समस्या भी हो सकती है। आपको कार्य में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में अपने कार्य को लेकर थोड़ी असंतुष्टि रहेगी।
अप्रैल में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण तुला राशि के जातकों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 12 अप्रैल के बाद आपके कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती हैं। तुला राशि (तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022) के लोगों का मन थोड़ा अशांत रहेगा। तुला राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है। इस पूरे महीने में आपके खर्चों में वृद्धि होगी।
अप्रैल के महीने में मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां रह सकती हैं। इस महीने आपके लिए कुछ पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके अपने भी आपके साथ परायों जैसा बर्ताव करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूरे महीने आपके कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022
अप्रैल के महीने में कुंभ राशि के लोगों की आय कम और खर्च अधिक होंगे। आपका स्वास्थ्य भी इस महीने ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई छोटी मोटी चोट भी लग सकती है। पूरे महीने व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। इस महीने आपको थोड़ा तनाव रह सकता है। माह की शुरुआत में परिवार के साथ थोड़ा मन-मुटाव रह सकता है। बच्चों का मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है। आपकी एकाग्रता में कमी देखी जा सकती है।
अप्रैल का पूरा महीना कुछ विशेष राशियों के लिए संकट भरा हो सकता है। लेकिन आप परेशानियों में धीरज खोने की बजाय ईश्वर का ध्यान करें और यहां बताए ज्योतिष के कुछ उपाय जरूर आजमाएं। इन ज्योतिषीय उपायों से जल्द ही आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा और संकटों से भी मुक्ति मिलेगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pixabay
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।