हर एक व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानने में उत्सुक रहता है। किसी भी व्यक्ति को इस बात की चिंता होती है कि उसके आने वाले समय में क्या -क्या घटनाएं हो सकती हैं और उसे किन परिस्थितियों के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन्हीं घटनाओं का अंदाजा लगाने के लिए ज्योतिष की भविष्यवाणी की जाती है जिस पर लोग अमल करते हैं। वास्तव में ज्योतिष शास्त्र इस बात को बताने में समर्थ होता है कि आपका आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा।
इसी बात की जानकारी पाने के लिए हमने हर एक राशि के लोगों के आने वाले साल 2022 के बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से बात की और उन्होंने हमें 12 राशियों के आने वाले साल के बारे में बताया। हर एक राशि के बारे में हम आपको नियमित रूप से बता रहे हैं। उसी क्रम में आइए आज हम आपको बताते हैं कि करियर, शिक्षा, रिलेशनशिप और स्वास्थ्य के लिहाज से तुला राशि के लिए आने वाला साल 2022 कैसा रहेगा।
तुला राशि के लोगों के लिए आने वाला साल 2022 आपको अनुकूल फल देने वाला है। इस पूरे साल आपके ऊपर मंगल देव की असीम कृपा रहेगी। आप धन खर्च पर नियंत्रण रखें। धन निवेश करने में बड़ों से सलाह अवश्य लें। आपको इस साल रुका हुआ धन मिलेगा अप्रैल के बाद धन से जुड़ा कोई भी फैसला सोचसमझ कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। साल के अंत के दो महीनों में हर तरह की आर्थिक समस्याओं से आपको निजात मिलेगा एवं धन लाभ भी होगा। कुल मिलाकर आपका आर्थिक जीवन साल 2022 में मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा।
इस साल तुला राशि के लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। मई के महीने के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। यदि आपकी माता की तबियत लंबे चल रही है तो जून के बाद आपकी माता के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। मानसिक परेशानियों की वजह से आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन आप संयम रखें जिससे आपको लाभ प्राप्त होंगे।
इसे भी पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
इस साल आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। आपके आगे बढ़ने के लिए आलस्य को त्यागना होगा। नौकरी के लिए सितंबर से दिसंबर का समय सही रहेगा। आपको प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है। अप्रैल के बाद आप थोड़े भ्रमित भी हो सकते हैं। इस समय आप एकाग्रचित होकर अपनी पढाई पर ध्यान दें।
आपको साल के पहले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। मार्च से दिसंबर तक आपकी पदोन्नति हो सकती है। मार्च के बाद आपकी नौकरी के लिए समयबहुत अच्छा है। जब शनि और गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इस साल आपके लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। तुला राशि के लोगों को नौकरी में कुछ अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारिक रूप से यह वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी बेहतर रहेगा। ऑटो इंडस्ट्री, सिनेमा से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह उत्तम वर्ष है।
यदि आपके वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो आपको इस साल जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से आपके संबंध मधुर होंगे और आपको ससुराल से भी उपहार मिलेंगे। जून- जुलाई के महीने में आपके साथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। लेकिन सितंबर के बाद हर विवाद एवं गलतफहमियां दूर हो जाएंगी । साल के अंत में आप कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर या पहाड़ों पर भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल 2022
इस पूरे साल तुला राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और मर्यादा का ख्याल रखें। पारिवारिक मामलों को लेकर कोर्ट कचहरी से बचने की हिदायत दी जाती है। जून से सितंबर तक आप परिवार से दूर रहकर काम करेंगे। इस समय आपको अपने पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा। साल के अंतिम 3 महीने आपके भाई- बहन के लिए अच्छे रहेंगे। उन्हें बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। आपकी छवि भी परिवार में बेहतर होगी।
इस प्रकार तुला राशि के लोगों के लिए साल 2022 मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। इसलिए आप ज्योतिष की भविष्यवाणी के अनुसार अपने आने वाले साल की योजना बना सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।