मकर संक्रांति के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या करें दान? जानें

कमजोर शनि को मजबूत बनाने के लिए आप मकर संक्रांति के दिन ये विशेष उपाय करके देख सकती हैं। 

remedies for strong shani hindi

मकर संक्रांति का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत ज्‍यादा महत्‍व रखता है। यह त्यौहार साल का पहला सबसे बड़ा त्यौहार है और इसके कई धार्मिक महत्व है। इस दिन को बड़ा इसलिए भी माना जाता है क्‍योंकि 2 ग्रह अपना स्थान बदल रहे होते हैं।

यह दो ग्रह हैं शनि और सूर्य। दोनों ही ग्रह एक दूसरे के पूरक हैं और दोनों ही शक्तिशाली भी हैं। ऐसे में आपको मकर संक्रांति के दिन दोनों ही ग्रहों को मजबूत बनाने के उपाय करने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप इस पर्व पर शनि के कौन से उपाय करके उन्हें खुश कर सकते हैं।

इस विषय पर हमने भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी से बात की है। वह कहते हैं, 'इस बार मकर संक्रांति रविवार को पड़ रही है और यह दिन सूर्य का होता है। सूर्य के उपाय करने के साथ ही अगर कुंडली में शनि की दशा कमजोर है, तो आप उसके उपाय जरूर करें। शनि के उपाय और पूजा दोनों ही शाम के वक्त सूर्य के ढलने के बाद ही करनी चाहिए।'

how to make shani dev happy

कंबल का दान

आप मकर संक्रांति के दिन शाम के वक्त कंबलों का दान कर सकती हैं। आप अपने ही घर के परजों को यह कंबल दे सकती हैं या फिर किसी भी निर्धन व्यक्ति को भी आप कंबल दान कर सकती हैं। कंबल का रंग काला और नीला होगा तो ज्‍यादा अच्‍छा रहेगा क्योंकि काले और नीले रंग का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं।

तिल का दान

मकर संक्रांति के दिन तिल के पानी से स्नान करना और तिल से सूर्य को अर्घ तो अच्‍छा माना ही गया है, वहीं तिल का दान या फिर तिल के तेल, लड्डू या फिर तिल युक्त भोजन का दान करना इस दिन बहुत ही शुभ माना गया है। खासतौर पर आपको काले तिल का प्रयोग करना चाहिए। काला तिल शनि देव को अति प्रिय है।

सात प्रकार के अनाज का दान

शनि को प्रसन्‍न करने के लिए आपको मकर संक्रांति के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। इसमें आप उरद की दाल, चावल, काले मसूर की दाल, बाजरा, छिलके वाली मूंग की दाल आदि सभी कुछ दान कर सकती हैं। अगर आप शनि देव के नाम पर दान कर रही हैं, तो आपको रात के वक्त दान करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान

astrology remedies for strong shani on makar sankranti

पुराने जूतों का दान

घर में रखें पुराने जूते चप्पलों को फेंकने की जगह आपको किसी को दान कर देना चाहिए। इस बात का ध्‍यान रखें कि जिस सामान को आप दान कर रही हैं, वह पहनने लायक हो। अगर आप किसी ऐसे सामान का दान कर रही हैं, जो इस्तेमाल करने लायक ही नहीं है तो आपको उस दान का कोई फल प्राप्त नहीं होगा।

सरसों के तेल का दान

सरसों का तेल भी शनि देव को अति प्रिय है और अगर आप मकर संक्रांति के दिन घर में काम करने वाले नौकरों को या किसी निर्धन व्यक्ति को सरसों का तेल दान करती हैं, तो इससे भी आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे ।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP