herzindagi
about aries compatibility with aries by tarot expert jeevika sharma

मेष राशि के लोगों का मेष के साथ कैसा होता है रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मेष राशि के लोगों का मेष राशि के साथ कैसा होता है रिश्ता तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।  
Editorial
Updated:- 2022-06-21, 18:14 IST

आज के समय लगभग हर कोई अपनी राशि के बारे में जानकारी रखना और उसके हिसाब से काम करना पसंद करता है। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो अपने बारे में पढ़ते रहते हैं कि किस राशि के साथ उनका रिश्ता रही रहेगा और किस राशि के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप मेष राशि या फिर यह जानना चाहते हैं कि मेष राशि के लोगों का रिश्ता मेष राशि वालों के साथ कैसा होता है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में एक्सपर्ट जीविका शर्मा बताने जा रही हैं कि मेष राशि के लोगों का मेष के साथ रिश्ता कैसा होता है। आइए जानते हैं।

मेष राशि का स्वभाव

aries compatibility with aries by tarot expert jeevika sharma inside

एक्सपर्ट जीविका शर्मा कहती हैं कि मेष राशि वालों का स्वभाव पैसे वाला होता है। इसलिए वो वित्तीय मामले में हमेशा अच्छा रहते हैं। हालांकि, मेष राशि वाले कभी-कभी दूसरों पर आंख बंद कर भरोसा भी कर लेते हैं और जब वो गलत हो जाता है तो मेष राशि वाले जीवन भर पछताते रहते हैं।

मित्र के रूप में

आगे वो कहती हैं कि एक मेष राशि मित्र के रूप में अन्य मेष राशि वालों के साथ अच्छे रह सकते हैं और दोनों का स्वभाव या सांगत अच्छी हो सकती है। दोनों में एक दूसरे की भावनाओं को समझने की प्रवृत्ति भी हो सकती है। इसके अलावा किसी भी फैसले का निर्णय लाने के लिए दोनों एक साथ खड़े हो सकते हैं। मेष राशि वाले एक दूसरे के साथ सुख-दुःख भी बांटते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के ये 5 नियम जानें

पार्टनर के रूप में

aries compatibility with aries by tarot expert jeevika sharma inside

एक पार्टनर के रूप में एक मेष राशि दूसरे मेष के साथ काफी अनुकूल रह सकते हैं। दोनों वित्तीय संकट को मिलकर आसानी से संभाल सकते हैं। मेष राशि के पार्टनर ऐसे कई कार्य कर सकते हैं जो फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं हालांकि, इस समय के बीच में टकराव भी हो सकता है। दोनों टकराव को पीछे छोड़कर आगे भी बढ़ सकते हैं। अगर नए तरीके से जीवन शुरू करें तो दोनों खुश ही रहेंगे।('भाग्यांक-2' वालों का व्यक्तित्व?)

माता-पिता के साथ रिश्ता कैसा रहता है?

एक मेष राशि के बच्चे और एक मेष राशि के माता-पिता के बीच समझ की कमी हो सकती है। कमी इसलिए हो सकती है क्योंकि दोनों अलग-अलग पीढ़ियों के हैं और दोनों की सोच अलग-अलग हो सकती है। वो एक-दूसरे को निराश कर सकते हैं। बच्चा उन गलतियों को कर सकते हैं जो माता-पिता नहीं कहते हैं। कई बार माता-पिता बच्चों को रोकने में नाकाम भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:क्‍या आपके हाथ पर भी बनता है M? जानें क्‍या होता है इसका मतलब


बॉस और कर्मचारी के साथ रिश्ता

aries compatibility with aries by tarot expert jeevika sharma inside

एक मेष बॉस और एक मेष कर्मचारी अधिक समझदार हो सकते हैं और एक-दूसरे की बात आसानी से सुन सकते हैं अगर वो एक टीम में है, हालांकि ये कभी-कभी हो सकता है। वो दोनों अपनी सलाह देते रहते हैं और अपने विचारों को एक-दूसरे पर थोपने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसी कारण यह उन दोनों के बीच संघर्ष का एक कारण हो सकता है।(शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से होगी धन की वर्षा)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।